जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया के एसेट, उन्हें पता है विकेट कैसे लें : प्रवीण आमरे
मुंबई, 23 जून । भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने लीड्स में जारी पहले टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया। इंग्लैंड की पहली पारी में बुमराह ने पांच विकेट निकाले। पूर्व भारतीय क्रिकेट और कोच प्रवीण आमरे ने बुमराह को जमकर सराहा है।प्रवीण आमरे ने आईएएनएस से खास बातचीत में जसप्रीत बुमराह की तारीफ करते हुए कहा, मुझे लगता है कि बुमराह टीम इंडिया के अब तक के सबसे बेहतरीन गेंदबाज हैं। वह हर फॉर्मेट में प्रदर्शन करते हैं। उनमें विकेट की भूख है।उन्होंने आगे कहा, यह सबसे बढ़िया बात है। उन्हें पता है कि विकेट कैसे निकाले जाते हैं। वह टीम इंडिया के लिए एसेट हैं। जिस तरह से वह गेंदबाजी कर रहे हैं, हम चाहेंगे कि वह पूरी सीरीज में फिट रहें। जैसे बैटिंग में सचिन तेंदुलकर के ऊपर जिम्मेदारी होती थी, मुझे लगता है कि आज गेंदबाजी में बुमराह के ऊपर वही जिम्मेदारी होती है।प्रवीण आमरे ने युवा खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए कहा, इंग्लैंड की सीरीज बेहद अहम है, क्योंकि सीरीज में नए खिलाड़ी खेल रहे हैं। इनके ऊपर प्रदर्शन करने का दबाव था। उन्होंने लाजवाब प्रदर्शन किया। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर हमें बैटिंग दी। भारतीय पारी में तीन शतक आए। बुमराह ने पांच विकेट निकाले। छह रन की लीड भी बहुत अहम है। हम पहले ही मैच से यह उम्मीद नहीं कर सकते कि हम जीतेंगे। हमें खिलाड़ियों को सेट होने के लिए समय देना होगा।उन्होंने आगे कहा, हमें गेंदबाजों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी। हालांकि, बल्लेबाजी पर सवाल थे, लेकिन खिलाड़ियों ने बेहतरीन जवाब दिया। कप्तान गिल, ऋषभ पंत की शानदार पारी देखने को मिली। केएल राहुल बहुत कॉन्फिडेंट दिख रहे थे। इंग्लैंड में ओपनिंग बेहद अहम है, जो केएल राहुल हमें दे रहे हैं। जब टीम अच्छा नहीं करती तो सेलेक्टर्स की आलोचना होती है, लेकिन जब टीम अच्छा करती है, तो उन्हें श्रेय भी देना चाहिए। टीम इंडिया के पास शानदार बैकअप हैं। उन्हें मौका देना भी बहुत जरूरी था।प्रवीण आमरे ने शतकवीर यशस्वी जायसवाल की तारीफ करते हुए कहा, हां, हम रोहित-कोहली को मिस कर रहे हैं, लेकिन जो युवा खिलाड़ी आ रहे हैं, उनके लिए भी अच्छा है। साईं अच्छा कर सकते हैं। यशस्वी ने अच्छा करके दिखाया ही है। हमें न सिर्फ पहले टेस्ट में, बल्कि उनसे और दो शतक चाहिए। उनके पास अच्छी शुरुआत देने की क्षमता है।प्रवीण आमरे ने भारत की फील्डिंग को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा, टेस्ट के शुरुआती तीन दिनों में फील्डिंग हमारे लिए चिंता का विषय थी। पांच सालों में हमने जितने कैच नहीं छोड़े, उतने एक इनिंग में छोड़ दिए। अगर हम इसे सुधारते हैं, तो शानदार लीड ले सकते हैं। टीम इंडिया, इंग्लैंड को हरा भी सकती है।--आईएएनएसआरएसजी/एएस Advertismentडिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Video: मैदान पर टीम इंडिया की कड़ी ट्रेनिंग, इंग्लैंड को हराने के लिए जमकर पसीना बहा रहे भारतीय शेरटीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह नए कप्तान शुभमन गिल, अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और ऋषभ पंत के साथ अभ्यास में शामिल हुए.
Read more »
जसप्रीत बुमराह की एक करिश्माई गेंद कर सकती है इंग्लैंड को तबाह, पिछली बार बेन स्टोक्स रह गए थे यूं भौचक्कालीड्स में बेन स्टोक्स और जसप्रीत बुमराह का मुकाबला रोमांचक है। इंग्लैंड ने दूसरे दिन 3 विकेट पर 209 रन बनाए। आज बुमराह और बेन स्टोक्स के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा।
Read more »
Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह ने रचा नया कीर्तिमान, IND vs ENG टेस्ट में 5 विकेट लेते ही 9 गेंदबाजों को छोड़ा पीछेजसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया. खेल समाचार | क्रिकेट
Read more »
लोग बोलते रहेंगे, जबतक भगवान ने लिखा है खेलूंगा... जसप्रीत बुमराह ने फोड़ा बम, किसपर निकाला गुस्सा?भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट निकाले। इसी बीच बुमराह ने जमकर अपने आलोचकों पर गुस्सा निकाला है।
Read more »
IND vs ENG: एक दो नहीं चार बड़े रिकॉर्ड... जसप्रीत बुमराह ने कपिल-अकरम के साथ और किस-किस को पछाड़ा?Jasprit Bumrah Records: जसप्रीत बुमराह ने लीड्स के हेडिंग्ले में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में पांच विकेट लेकर रिकॉर्ड तोड़ने का सिलसिला जारी रखा.
Read more »
लोगों को बोलने दो, मैं अपना काम करूंगा...आग की तरह बरसे बुमराह, बिना नाम लिए किसे सुनाया?Jasprit Bumrah Press Conference: इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में जारी पहले टेस्ट के तीसरे दिन जसप्रीत बुमराह ने पांच विकेट लेकर बड़े-बड़े धुरंधरों को पछाड़ दिया.
Read more »
