IND vs NZ 1st ODI Harshit Rana: हर्षित राणा से जब वडोदरा में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के बाद पूछा गया कि क्या टीम नई गेंद के साथ जसप्रीत बुमराह को मिस कर रही है क्योंकि आज भी हम कीवियों की ओपनिंग पार्टनरशिप 100 रन के बाद भी तोड़ नहीं पाए तो हर्षित राणा ने इसका जवाब थोड़ा चिढ़कर दिया.
वडोदरा: हर्षित राणा ने वडोदरा में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में दो विकेट लेने के बाद 23 गेंद में 29 रन की मैच विनिंग पारी खेली. रोमांचक मैच में न्यूजीलैंड पर चार विकेट की जीत के बाद हर्षित राणा प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए, लेकिन वहां किसी पत्रकार के सवाल पर गुस्सा गए.
दरअसल, हर्षित राणा से जब पूछा गया कि क्या जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में भारतीय गेंदबाजों को नई गेंद से शुरुआती ओवरों में विकेट लेने में दिक्कत होती है तो उन्होंने कहा कि मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और उनकी तिकड़ी ने अच्छी गेंदबाजी की. उन्होंने कहा: मुझे नहीं पता कि आप कौन सा क्रिकेट देख रहे हैं, लेकिन आज भले ही हमें शुरुआती विकेट नहीं मिले, फिर भी सिराज भाई ने बहुत अच्छी गेंदबाजी की. नई गेंद से भी हमने ज्यादा रन नहीं दिए. कभी आपको शुरू में विकेट नहीं मिलते हैं, लेकिन बाद में मिल जाते हैं और हमने ऐसा ही किया. पिच धीमी थी, और उसमें ज्यादा उछाल भी नहीं था. हर्षित राणा का मैच विनिंग नॉक इतना ही नहीं हर्षित राणा ने ये भी बता दिया कि टीम मैनेजमेंट उन्हें बतौर ऑलराउंडर तैयार कर रहा है. राणा ने बताया कि प्रैक्टिस सेशन के दौरान वह बॉलिंग के साथ-साथ अपनी बैटिंग पर भी फोकस कर रहे हैं. राणा ने रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में भारत की चार विकेट की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, उन्होंने न्यूजीलैंड के दोनों सलामी बल्लेबाजों को आउट किया और फिर जब भारत लक्ष्य का पीछा करते हुए थोड़ा मुश्किल स्थिति में था तब 23 गेंदों में 29 रन बनाए। राणा ने चोटिल वाशिंगटन सुंदर से पहले बल्लेबाजी की. टीम मुझे ऑलराउंडर बनाना चाहती है… हर्षित राणा का खुलासा, इसी तरह बर्बाद हुआ था इरफान पठान का करियर प्लेइंग इलेवन में उलझी टीम टीम के मुख्य ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के वनडे के लिए उपलब्ध न होने के कारण पहले वनडे के लिए भारतीय टीम में रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन दोनों शामिल थे. मगर वाशिंगटन सुंदर के भी इंजर्ड होकर बाहर हो जाने से अब प्लेइंग इलेवन का गणित भी उलझा-उलझा नजर आ रहा है.
IND Vs NZ Harshit Rana Press Conferene भारत न्यूजीलैंड दूसरा वनडे भारत न्यूजीलैंड प्रेस कॉन्फ्रेंस हर्षित राणा ऑलराउंडर हर्षित राणा जसप्रीत बुमराह Jasprit Bumrah Harshit Rana
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IND vs NZ 1st Test: "पाकिस्तान से तो मैं...", शोएब अख्तर ने टीम इंडिया के 46 ऑलआउट पर लिए मज़े तो सहवाग ने दिया दमदार जवाबShoaib Akhtar vs Sehwag on IND vs NZ 1st Test: भारत की दूसरी पारी 462 रन पर सिमटी जिससे न्यूजीलैंड को जीत के लिए 107 रन का लक्ष्य मिला है.
Read more »
IND vs AUS: "मैं तो तुमसे ज्यादा..." मैदान पर जब आमने-सामने हुए हर्षित राणा और मिचेल स्टार्क, वीडियो हुआ वायरलMitchell Starc vs Harshit Rana Viral Moment IND vs AUS: पहले टेस्ट मुकाबले में टीम इंडिया मजबूत नज़र आ रही है
Read more »
Harshit Rana: जिस खिलाड़ी को लेकर बदनाम हुए गौतम गंभीर, उसी ने बचाई टीम इंडिया की इज्जत, लगाई चौकों की झड़ी...IND vs AUS Harshit Rana: एडम जम्पा को एक ही ओवर में तीन चौके लगाते हुए हर्षित राणा ने भारत का स्कोर 264 तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.
Read more »
IND vs NZ 1st ODI: இந்திய அணியின் பிளேயிங் 11 இதுதான்.. பண்டுக்கு இடமில்லை.. மற்றொரு வீரருக்கு வாய்ப்பு?IND vs NZ 1st ODI: நியூசிலாந்து அணிக்கு எதிரான முதல் ஒருநாள் போட்டிக்கான இந்திய அணியின் உத்தேச பிளேயிங் 11 இங்கே.
Read more »
IND vs NZ 1st ODI Live: भारत ने टॉस जीता, न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी का न्योताभारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज के पहले मैच में भारत ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। शुभमन गिल की वापसी हुई है और विराट कोहली-रोहित शर्मा की जोड़ी धमाका करने को तैयार है।
Read more »
कुलदीप यादव ने छोड़ा ऐसा लॉलीपॉप कैच, जिसे बच्चा भी लपक लेता, गिल-हर्षित को नहीं आया आंखों पर यकीनIND vs NZ 1st ODI: कुलदीप यादव को भले ही टीम इंडिया के सबसे बेहतरीन फील्डरों में नहीं गिना जाता, लेकिन वे बहुत खराब फील्डर भी नहीं रहे हैं।
Read more »
