Ricky Ponting on Greatest of All time Bowler: रिकी पोंटिंग ने उस तेज गेंदबाज के बारे में बात की है जिसे वो दुनिया का सबसे खतरनाक गेंदबाज मानते हैं.
Ricky Ponting on Wasim Akram : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और पंजाब किंग्स के कोच रिकी पोंटिंग ने उस गेंदबाज के बारे में बात की है जिसे वो दुनिया का सबसे महान गेंदबाज मानते हैं . पोटिंग जब खेलते थे तो उस समय शोएब अख्तर, वकार यूनुस, एलन डोनाल्ड, ग्लेन मैक्ग्रा और वसीम अकरम जैसे गेंदबाज सबसे खतरनाक गेंदबाज माने जाते थे.
अपने करियर के दौरान ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने इन सभी गेंदबाजों के खिलाफ बल्लेबाजी की है. वहीं ,अब पोंटिंग ने इन गेंदबाजों में ऐसे गेंदबाज का चयन किया जिसे वो सबसे खतरनाक गेंदबाज मानते हैं. पोंटिंग ने वसीम अकरम को अपने समय का सबसे खतरनाक तेज गेंदबाज करार दिया औऱ अकरम को पोंटिंग ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम मानते हैं. अकरम को लेकर बात करते हुए पोंटिंग ने कहा, वसीम "अकरम दुनिया के सबसे महान तेज गेंदबाज हैं जिनके खिलाफ मुझे खेलने का मौका मिला. वसीम की रिवर्स स्विंग काफी खतरनाक हुआ करती थी. वहीं, उनकी गेंदबाजी अप्रत्याशित थी".{ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});वसीम अकरम के करियर की बात करें तो पाकिस्तानी गेंदबाज ने अकरम ने अपने टेस्ट करियर में 414 विकेट लिए थे तो वहीं, वनडे में उनके नाम 502 विकेट दर्ज है. वसीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में 13 मैच खेलकर कुल 50 विकेट लिए थे तो वहीं, ऑस्ट्रेलिया में खेलते हुए उनके नाम 36 विकेट दर्ज थे.इसके अलावा रिकी पोंटिंग की बात करें तो पोंटिंग ने अपने टेस्ट करियर में पाकिस्तान के खिलाफ 15 टेस्ट खेलकर 1537 रन बनाए थे जिसमें 5 शतक शामिल रहे. पोंटिंग को भी दुनिया का सबसे महान बल्लेबाज माना जाता है. इसके साथ-साथ पोंटिंग ने ऐसे पांच गेंदबाजों के नाम भी बताए हैं जिनके खिलाफ खेलना उनके लिए काफी मुश्किल हुआ करती थी. पोंटिंग ने वसीम अकरम, कर्टली एम्ब्रोस, शेन बांड, हरभजन सिंह और मुरलीधरन को दुनिया का खतरनाक गेंदबाज करार दिया है.
Wasim Akram India Pakistan Cricket
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सचिन-कोहली नहीं, विवियन रिचर्ड्स ने इस क्रिकेटर को बताया दुनिया का सबसे महान बल्लेबाजViv Richards on Best Batsman in World Cricket: पूर्व वेस्टइंडीज दिग्गज ने Cyrus Says के पॉडकास्ट पर बात करते हुए अपने सबसे मनपसंद बल्लेबाज के नाम का खुलासा किया है. पूर्व दिग्गज ने
Read more »
तेंदुलकर-अफरीदी नहीं बल्कि इस बल्लेबाज को गेंदबाजी करना था सबसे मुश्किल, कोर्टनी वाल्श ने बतायाCourtney Walsh react on toughest batsman, दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाज रहे कोर्टनी वाल्श ने उस बल्लेबाज का नाम बताया है जिसके खिलाफ गेंदबाजी करना उनके लिए काफी मुश्किल हुआ करता था.
Read more »
Ricky Ponting : हार्दिक पंड्या नहीं, पोंटिंग ने इस खिलाड़ी को बताया T20 क्रिकेट का नंबर वन ऑलराउंडरRicky Ponting on number one all-rounder in T20 cricket: टी-20 क्रिकेट में कौन है दुनिया का सबसे खतरनाक ऑलराउंडर, इस सवाल पर रिकी पोंटिंग ने रिएक्ट किया है.
Read more »
बुमराह हुए IPL 2025 से बाहर? रिप्लेसमेंट को लेकर कोच जयवर्धने ने दिए संकेतIPL 2025 सीजन से ठीक पहले मुंबई इंडियंस (MI) टीम के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने चोटिल तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर एक बड़ी अपडेट दी है.
Read more »
गावस्कर- तेंदुलकर नहीं, ब्रायन लारा ने इस खिलाड़ी को बताया दुनिया का सबसे महान बल्लेबाजBrian Lara on vivian richards, लारा ने उस खिलाड़ी के बारे में बात की है जिसे वो दुनिया के सबसे महान बल्लेबाज मानते हैं .
Read more »
रिकी पोंटिंग ने चुनी विश्व क्रिकेट के टॉप 5 सबसे खतरनाक गेंदबाज, इस बॉलर को बताया सबसे तूफानीWho is the most toughest bowler in World cricket : दुनिया के महान बल्लेबाज में से एक रहे रिकी पोंटिंग ने ऐसे पांच खतरनाक गेंदबाजों का चुनाव किया है जिनके खिलाफ बल्लेबाजी करना उनके लिए काफी मुश्किल हुआ करता था.
Read more »
