जल जीवन मिशन से मिलेगा मोबाइल रिचार्ज से भी कम खर्च में शुद्ध पेयजल- बोले सीएम योगी, जागरूकता पर जोर

Jal Jeevan Mission News

जल जीवन मिशन से मिलेगा मोबाइल रिचार्ज से भी कम खर्च में शुद्ध पेयजल- बोले सीएम योगी, जागरूकता पर जोर
Up NewsLucknow NewsYogi Adityanath
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 17 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 41%
  • Publisher: 51%

सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने जल जीवन मिशन की समीक्षा की है। इस दौरान उन्‍होंने गांव वालों से वादा किया मोबाइल रिचार्ज से भी कम कीमत में उन्‍हें साफ पानी पीने को मिलेगा। उन्‍होंने कहा कि जल्‍द से जल्‍द प्रदेश के सभी गांवों में पाइप लाइन के जरिए शुद्ध पेयजल...

प्रेम शंकर मिश्रा, लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जल जीवन मिशन से लोगों को जोड़ने के लिए अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मदद से ग्रामीणों को जागरूक करना होगा। इसके लिए ग्राम प्रधान के साथ मिलकर कार्ययोजना तैयार करनी चाहिए। ग्रामीणों तक इस बात को पहुंचाया जाना चाहिए कि उनके मोबाइल के मासिक खर्च से भी कम में उन्हें साफ पानी पहुंचाया जा रहा है। इसके लिए पंचायत सहायक और बीसी सखियों को भी लगाया जाए।योगी ने सोमवार को जल जीवन मिशन की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द प्रदेश के सभी गांवों में शुद्ध पेयजल देने की व्यवस्था को पूरा किया जाए। पाइप लाइन बिछाने के साथ ही उसके संचालन और मेंटनेंस को लेकर भी समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़क को समय पर ठीक करवाएं। हर घर शुद्ध पेयजल पहुंचाने के कार्य में प्लंबर की भूमिका अहम है। उनकी समुचित ट्रेनिंग करवाई जाए।'टोंटी चोरी या खराब होने पर तत्काल बदलें'सीएम ने कहा कि जल जीवन मिशन में इस्तेमाल की जा रही सामग्री उच्च क्वॉलिटी की हो। पाइप, नल आदि की क्वॉलिटी प्रामाणिक होनी चाहिए। साथ ही टोटी चोरी होने और खराब होने पर तत्काल नई टोंटी की व्यवस्था करवाई जाए। ग्रामीण जनता को शुद्ध पेयजल मिलने से उन्हें विभिन्न बीमारियों से निजात मिलेगी, जिससे हमारे गांव स्वस्थ होंगे। यह योजना एक प्रकार से वॉटर थेरपी की तरह है, जिससे पाचन, यूरिन संबंधित बीमारियां, पीलिया, किडनी की पथरी, किडनी फेल होने जैसी बीमारियों से काफी हद तक निजात मिलेगी।गांवों में जाएं मंत्री-विधायकयोगी ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक गांव को हमें आत्मनिर्भर बनाना होगा। गांव के ऐसे तालाब जो किसी मंदिर से न जुड़े हों उनमें मत्स्य पालन की व्यवस्था शुरू की जा सकती है। इसके अलावा ग्राम हाट और पक्की दुकानें बनाकर उनसे आय अर्जित की जा सकती है। इसके लिए अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि के साथ मंत्रीगण भी गांवों में जाएं और प्रधान व ग्रामीणों से विस्तृत चर्चा करें। ग्राम सचिवालय गांव की समस्याओं के समाधान का माध्यम बना है। जिन कार्यों के लिए पहले तहसील जाना होता था, अब ग्रामीणों को वह सुविधा गांव में ही मिल रही है। गांवों के बीच आत्मनिर्भर होने को लेकर स्वस्थ प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए। इसके लिए सरकार के स्तर से उन्हें प्रोत्साहित करना होगा। गांवों को अपने स्रोतों से प्राप्त होने वाली आय के बराबर धन सरकार की ओर से दिया जाना चाहिए।'केन-बेतवा परियोजना में हमीरपुर को भी जोड़ें'योगी ने केन बेतवा लिंक परियोजना की भी समीक्षा की। परियोजना से प्रदेश की 2.

51 लाख हेक्टेअर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी। बांदा, महोबा, झांसी और ललितपुर को इसका फायदा होगा। 221 किमी लंबी केन बेतवा लिंक चैनल में से यूपी में 21 किमी लिंक चैनल का निर्माण प्रस्तावित है। इसके लिए 271 हेक्टेअर भूमि अधिग्रहण की जरूरत है। सीएम ने कहा कि परियोजना से लाभान्वित होने वाले जिलों में हमीरपुर को भी शामिल किया जाए।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Up News Lucknow News Yogi Adityanath Drinking Water Supply यूपी न्‍यूज लखनऊ न्‍यूज जल जीवन मिशन योगी आदित्‍यनाथ पीने के पानी की सप्‍लाई

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

बीते 5 वर्षों में सरकारी योजनाओं से 15 करोड़ ग्रामीण घरों में नल से पहुंचा जलबीते 5 वर्षों में सरकारी योजनाओं से 15 करोड़ ग्रामीण घरों में नल से पहुंचा जलबीते 5 वर्षों में सरकारी योजनाओं से 15 करोड़ ग्रामीण घरों में नल से पहुंचा जल
Read more »

Jio Recharge Plan: रोजाना 9 रुपये से कम खर्च में फ्री-कॉलिंग और डेटा का मजा, पूरे महीने चलेगा सस्ता प्लानJio Recharge Plan: रोजाना 9 रुपये से कम खर्च में फ्री-कॉलिंग और डेटा का मजा, पूरे महीने चलेगा सस्ता प्लानइस महीने की शुरुआत से ही मोबाइल रिचार्ज प्लान की कीमतें बढ़ गई हैं। ऐसे में बहुत से यूजर्स के लिए सस्ता मोबाइल रिचार्ज प्लान खोजना एक मुश्किल काम बन गया है। जियो यूजर हैं और एक महीने का रिचार्ज प्लान खोज रहे हैं तो 250 रुपये से कम में भी आपका काम बन जाएगा। जियो इस कीमत पर 28 दिन का रिचार्ज प्लान ऑफर करता...
Read more »

8,449 मदरसों को यूपी सरकार का नोटिस8,449 मदरसों को यूपी सरकार का नोटिसCM Yogi on Madarsa: मदरसों पर नोटिस के विरोध में सीएम योगी से मिले AIMPLB के सदस्य। बता दें कि 8449 Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

Airtel Recharge Plan: 220 रुपये से कम में फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग का मजा, 30 दिन चलेगा रिचार्ज प्लानAirtel Recharge Plan: 220 रुपये से कम में फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग का मजा, 30 दिन चलेगा रिचार्ज प्लानजुलाई के बाद से ही मोबाइल में रिचार्ज करवाना एक बढ़ा हुआ खर्चा बन गया है। अगर आप भी एयरटेल के प्रीपेड यूजर हैं और एक सस्ते रिचार्ज प्लान को खोज रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम की होने वाली है। मोबाइल रिचार्ज प्लान की कीमतें बढ़ने के बाद भी एयरटेल अपने यूजर्स को फ्री-कॉलिंग बेनिफिट के साथ 220 रुपये से कम में रिचार्ज प्लान ऑफर कर रहा...
Read more »

Amar Ujala Samvad: CM योगी से मुलाकात पर कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत का जवाब, अन्य मुद्दों पर भी रखी अपनी बातAmar Ujala Samvad: CM योगी से मुलाकात पर कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत का जवाब, अन्य मुद्दों पर भी रखी अपनी बातउत्तराखंड के देहरादून में अमर उजाला का संवाद कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत भी पहुंचे। जहां उन्होंने उत्तराखंड आपदा, सीएम योगी से मुलाकात और अन्य मुद्दों पर चर्चा की।
Read more »

CM Yogi Delhi Visit: सीएम योगी का दिल्ली दौरा आज, राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़ी परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में होंगे शामिलCM Yogi Delhi Visit: सीएम योगी का दिल्ली दौरा आज, राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़ी परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में होंगे शामिलCM Yogi Delhi Visit: सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार को नई दिल्ली के दौरे पर रहेंगे. भारत मंडपम में होने वाली राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़ी परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में शामिल होंगे. दिल्ली प्रस्थान से पहले सीएम योगी लखनऊ में जल जीवन मिशन परियोजना की समीक्षा करेंगे.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 17:39:57