जल्‍द शुरू होने वाली है Kedarnath Dham की हवाई सेवा, मई और जून के लिए हुई 80 प्रतिशत एडवांस बुकिंग

Dehradun-City-Common-Man-Issues News

जल्‍द शुरू होने वाली है Kedarnath Dham की हवाई सेवा, मई और जून के लिए हुई 80 प्रतिशत एडवांस बुकिंग
Chardham Yatra 2025Kedarnath Air ServicesKedarnath Heli Services
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 26 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 35%
  • Publisher: 53%

Kedarnath Heli Services केदारनाथ यात्रा 2025 के लिए हवाई सेवाएं शुरू हो गई हैं। रुद्राक्ष एविएशन 3 मई से केदारनाथ के लिए उड़ान भरेगा। 4 मई से बदरीनाथ और केदारनाथ के लिए नियमित हवाई सेवाएँ शुरू होंगी। कंपनी ने दोनों धामों के दर्शन के साथ तीन रात और चार दिन का पैकेज भी बनाया है। यात्री अब सितंबर और अक्टूबर के लिए बुकिंग कर सकते...

संवाद सहयोगी जागरण डोईवाला । Kedarnath Heli Services : चार धाम यात्रा को लेकर हवाई कंपनियों ने भी अपनी तैयारियां प्रारंभ कर दी है। जौलीग्रांट स्थित एसडीआरएफ हेलीपैड से रुद्राक्ष एवियशन तीन मई से अपनी हवाई उड़ान केदारनाथ धाम के लिए शुरू करने जा रहा है। वहीं 4 मई से बदरीनाथ धाम व केदारनाथ धाम के दर्शनों के लिए हवाई सेवाएं नियमित शुरू हो जायेगी। एविएशन कंपनी की ओर से प्रतिदिन दोनों धाम के दर्शन करने के अलावा तीन रात चार दिन का पैकेज भी तैयार किया है। जिससे इन दोनों धामो में रात्रि को भी हवाई यात्री रुक सकेंगे। यह भी पढ़ें- Pahalgam Attack के बाद उत्‍तराखंड में चारधाम यात्रा को लेकर अलर्ट, पुलिस व पर्यटन विभाग को मिली बड़ी जिम्‍मेदारी यहां बता दें कि पिछले कुछ वर्षो से रुद्राक्ष एविएशन दोनों धामो के लिए अपनी हवाई सेवाएं संचालित कर रहा है। जिसमें उनका एम आई-17 हेलीकॉप्टर यात्रियों को जौलीग्रांट से बदरीनाथ व केदारनाथ धाम के दर्शन करवाता है। जो कि देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले पर्यटकों के लिए हवाई मार्ग के जरिए यात्रा करने का एक सुलभ अवसर प्रदान करता है। दो मई को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट रुद्राक्ष एविएशन की निदेशक श्रेया छाबडी ने बताया कि दो मई से केदारनाथ धाम के कपाट खुलने जा रहे हैं। इसको लेकर 3 मई से रुद्राक्ष एविएशन अपनी सेवाएं शुरू करेगा। जिसमे तीन मई को जौलीग्रांट से सुबह 8 बजे रुद्राक्ष एविएशन का हेलीकॉप्टर गुप्तकाशी के लिए उड़ान भरेगा। जहां से छोटे हेलीकॉप्टर के जरिए यात्रियों को केदारनाथ धाम के दर्शन कराए जाएंगे। वहीं 4 मई से प्रतिदिन सुबह सात बजे हेलीकॉप्टर बदरीनाथ धाम के लिए उड़ान भरेगा। इसके बाद वह यात्रियों को केदारनाथ धाम दर्शन करवा कर उसी दिन शाम पांच बजे जौलीग्रांट में वापस लाएगा। वहीं पर्यटकों के लिए तीन रात व चार दिन का पैकेज भी तैयार किया गया है। जिसमें हवाई यात्रियों को बुकिंग करने के दिन देहरादून में नाइट स्टे कराया जाएगा। जिसमें अगले दिन उन्हें केदारनाथ धाम के दर्शन करा कर रात्रि विश्राम गुप्तकाशी में कराया जाएगा। उसके अगले दिन उन्हें बदरीनाथ धाम के दर्शन करा कर रात्रि बदरीनाथ धाम में रात्रि विश्राम के बाद चौथे दिन वापस वह यात्री देहरादून के जौलीग्रांट पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि मई और जून के लिए हवाई यात्रियों के बढ़ते उत्साह के चलते करीब 80 प्रतिशत बुकिंग एडवांस में ही हो चुकी है। वर्तमान में एविएशन की ओर से सितंबर और अक्टूबर माह के लिए बुकिंग की जा रही है। किराया बढ़ने के बाद भी देशभर के यात्री कर रहे बुकिंग डोईवाला: रुद्राक्ष एविएशन की ओर से एक दिन दो धाम के दर्शन के लिए किराया इस बार 1.

25 लाख प्रति यात्री कर दिया गया है। जबकि चार दिन के पैकेज के लिए प्रति यात्री किराया 1.45 लाख है जो कि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार करीब दस हजार रुपये से अधिक है। यह भी पढ़ें- Nainital आने वाले पर्यटकों से वसूला जाएगा एक और टैक्‍स, जेब पर बढ़ेगा ज्‍यादा भार परंतु उसके बावजूद भी यात्रियों के उत्साह में कमी नही है। कंपनी के अनुसार जहां पूर्व में गुजरात के ही यात्री अधिक बुकिंग करते थे। परंतु इस बार देश भर के विभिन्न राज्यों के यात्री हवाई बुकिंग करा रहे है। जिसमें साउथ इंडियन की तादाद अधिक है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Chardham Yatra 2025 Kedarnath Air Services Kedarnath Heli Services Uttarakhand News Dehradun News Uttarakhand News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Sikandar Advance Booking: सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' ने एडवांस बुकिंग से की इतनी कमाई, रिलीज से पहले छापे नोटSikandar Advance Booking: सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' ने एडवांस बुकिंग से की इतनी कमाई, रिलीज से पहले छापे नोटSikandar Advance Booking: सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' को रिलीज होने में दो दिन बचे हैं और एडवांस बुकिंग से फिल्म ने इतने करोड़ की कमाई कर ली है.
Read more »

Hindon Airport: हिंडन एयरपोर्ट से जल्द शुरू होंगी लखनऊ समेत इन तीन शहरों के लिए फ्लाइटHindon Airport: हिंडन एयरपोर्ट से जल्द शुरू होंगी लखनऊ समेत इन तीन शहरों के लिए फ्लाइटहिंडन एयरपोर्ट से वाराणसी मुरादाबाद और लखनऊ के लिए जल्द ही नई उड़ानें शुरू होने जा रही हैं। एयरलाइंस कंपनियों ने सर्वे कर लिया है और यात्रियों की संख्या बढ़ने के बाद अप्रैल में इन शहरों के लिए सेवा शुरू होने की उम्मीद है। वाराणसी और लखनऊ के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस सेवा शुरू करेगी और फ्लाई विंग मुरादाबाद के लिए फ्लाइट सेवा शुरू...
Read more »

Deoghar News: रामलला के दर्शन करने जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, देवघर से अयोध्या के लिए चलेंगी AC बसDeoghar News: रामलला के दर्शन करने जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, देवघर से अयोध्या के लिए चलेंगी AC बसदेवघर के नए बस अड्डे से इसी महीने अयोध्या के लिए वातानुकूलित बस सेवा शुरू होने जा रही है। उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने सांसद डॉ.
Read more »

बदरीनाथ-केदारनाथ में पूजा, इस वेबसाइट से करा सकते हैं Online Booking, फॉलो करें स्‍टेप्‍सबदरीनाथ-केदारनाथ में पूजा, इस वेबसाइट से करा सकते हैं Online Booking, फॉलो करें स्‍टेप्‍सउत्तराखंड की आगामी चारधाम यात्रा के लिए बदरीनाथ-केदारनाथ समिति ने ऑनलाइन पूजा बुकिंग शुरू कर दी है, जिसमें अब तक 93 बुकिंग मिली हैं। केदारनाथ धाम की यात्रा 2 मई से और बदरीनाथ धाम की 4 मई से शुरू होगी। यात्री आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण कराकर पूजा, आवास और दान के लिए बुकिंग कर सकते...
Read more »

यमन के तेल बंदरगाह पर अमेरिकी हवाई हमले, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 80यमन के तेल बंदरगाह पर अमेरिकी हवाई हमले, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 80यमन के तेल बंदरगाह पर अमेरिकी हवाई हमले, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 80
Read more »

Watch: केदारनाथ धाम के भक्तों को इंद्रदेव का उपहार, कपाट खुलने से पहले बर्फबारी, मौसम हुआ सुहानाWatch: केदारनाथ धाम के भक्तों को इंद्रदेव का उपहार, कपाट खुलने से पहले बर्फबारी, मौसम हुआ सुहानाKedarnath Dham Snowfall: केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को खुल रहे हैं मगर इससे पहले केदारानाथ धाम के Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:38:48