गुजरात: अफेयर के शक में जल्लाद बना पति, पत्नी को क्रिकेट बैट से तब तक मारा जब तक ढेर न हो गई
गुजरात: अफेयर के शक में जल्लाद बना पति, पत्नी को क्रिकेट बैट से तब तक मारा जब तक ढेर न हो गई जनसत्ता ऑनलाइन March 9, 2019 1:26 PM महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को क्रिकेट बैट से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। दरअसल व्यक्ति को अपनी पत्नी पर अवैध संबंधों का शक था, जिसे लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और पति ने पत्नी को क्रिकेट बैट से बुरी तरह पीट दिया। हालांकि पीड़ित महिला की हालत अब खतरे से बाहर है और अब उसने अपने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, दंपत्ति की शादी साल 2009 में उस वक्त हुई थी, जब दोनों की उम्र करीब 15 साल थी। शादी के 2 साल बाद ही पति को पत्नी के चरित्र पर शक हो गया और दोनों के बीच झगड़ों की भी शुरुआत हो गई। आरोपी को बच्चों का जैविक पिता होने पर भी शक था और वह अपनी पत्नी से इस संबंध में सवाल करता रहता था, जिससे दोनों के बीच झगड़े होते थे। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर के अनुसार, बीती 1 मार्च को आरोपी पति घर पर शराब के नशे में पहुंचा और दंपत्ति के बीच फिर से झगड़ा शुरु हो गया। इसी झगड़े में पति ने घर में रखा क्रिकेट बैट उठाया और पत्नि के सिर में मारना शुरु कर दिया। बुरी तरह से पीटे जाने के बाद पीड़ित महिला बेहोश हो गई। इसी बीच कुछ पड़ोसी मौके पर पहुंचे और गंभीर रुप से घायल महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे। कुछ दिन अस्पताल में रहने के बाद महिला को अस्पताल से छुट्टी मिली, जिसके बाद पीड़िता ने इस घटना की शिकायत पुलिस में की। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर घरेलू हिंसा की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। Also Read Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ गूगल प्लस पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App.
गुजरात: अफेयर के शक में जल्लाद बना पति, पत्नी को क्रिकेट बैट से तब तक मारा जब तक ढेर न हो गई जनसत्ता ऑनलाइन March 9, 2019 1:26 PM महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को क्रिकेट बैट से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। दरअसल व्यक्ति को अपनी पत्नी पर अवैध संबंधों का शक था, जिसे लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और पति ने पत्नी को क्रिकेट बैट से बुरी तरह पीट दिया। हालांकि पीड़ित महिला की हालत अब खतरे से बाहर है और अब उसने अपने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, दंपत्ति की शादी साल 2009 में उस वक्त हुई थी, जब दोनों की उम्र करीब 15 साल थी। शादी के 2 साल बाद ही पति को पत्नी के चरित्र पर शक हो गया और दोनों के बीच झगड़ों की भी शुरुआत हो गई। आरोपी को बच्चों का जैविक पिता होने पर भी शक था और वह अपनी पत्नी से इस संबंध में सवाल करता रहता था, जिससे दोनों के बीच झगड़े होते थे। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर के अनुसार, बीती 1 मार्च को आरोपी पति घर पर शराब के नशे में पहुंचा और दंपत्ति के बीच फिर से झगड़ा शुरु हो गया। इसी झगड़े में पति ने घर में रखा क्रिकेट बैट उठाया और पत्नि के सिर में मारना शुरु कर दिया। बुरी तरह से पीटे जाने के बाद पीड़ित महिला बेहोश हो गई। इसी बीच कुछ पड़ोसी मौके पर पहुंचे और गंभीर रुप से घायल महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे। कुछ दिन अस्पताल में रहने के बाद महिला को अस्पताल से छुट्टी मिली, जिसके बाद पीड़िता ने इस घटना की शिकायत पुलिस में की। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर घरेलू हिंसा की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। Also Read Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ गूगल प्लस पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अभिनंदन को छोड़ने के बाद अब इमरान को चाहिए नोबेल शांति पुरस्कारइस्लामाबाद। भारत के साथ तनाव दूर करने की प्रधानमंत्री इमरान खान की कोशिशों को लेकर नोबेल शांति पुरस्कार के लिए उनका समर्थन करने के लिए पाकिस्तान की संसद में शनिवार को एक प्रस्ताव पेश किया गया। सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने शनिवार को निचले सदन नेशनल असेंबली के सचिवालय में यह प्रस्ताव सौंपा।
Read more »
पति को बचाने के लिए आगे आई पत्नी, सिर में गोली लगने से मौत-Navbharat TimesDelhi Samachar: मंगोलपुरी में शादी के जश्न में डीजे में मनपसंद गाना बजाने के मामले में गोली चल गई। इतने में पति को बचाने के लिए पत्नी आगे आ गई और गोली लगने से उनकी मौत हो गई।
Read more »
आतंकी मसूद अजहर के भाई ने किया पाकिस्तान का पर्दाफाश, कहा हवाई हमले से हुई बड़ी बर्बादीभारत द्वारा आतंकी ठिकानों पर किए गए हमलों को लेकर पाकिस्तान भले ही यह कह रहा हो कि वायुसेना के विमानों ने पाकिस्तान के पेड़ों को नुकसान पहुंचाया है, लेकिन जैश के सरगना मसूद अजहर के छोटे भाई मौलाना अम्मार के एक ऑडियो ने पाक के इस झूठ की पोल खोल दी है। इस ऑडियो में मसूद अजहर के छोटे भाई अम्मार ने स्वीकार किया है कि पाकिस्तान के बालाकोट स्थित जैश-ए-मोहम्मद के ठिकाने को भारत के हवाई हमले से भारी नुकसान हुआ है।
Read more »
Air India के कर्मचारी को हर घोषणा के बाद जोश के साथ कहना होगा- 'जय हिंद', मिला निर्देशअधिकारियों के अनुसार, मौजूदा परामर्श ‘‘देश के रुख’’ के साथ कर्मचारियों के लिए ‘‘रिमाइंडर’’ है.
Read more »
पत्नी को छोड़ने वाले NRI दूल्हों पर नकेल, 45 के पासपोर्ट रद्द-Navbharat TimesIndia News: केंद्र ने उन 45 प्रवासी भारतीयों (NRI) के पासपोर्ट रद्द कर दिए हैं जिन्होंने अपनी पत्नियों को छोड़ दिया था। माना जा रहा है कि सरकार के इस कदम से ऐसी हरकतों पर लगाम लगेगा।
Read more »
लोकसभा चुनाव में 'ऑपरेशन बालाकोट' कहीं BJP पर भारी न पड़ जाए, पिछले 72 घंटों में हुई हैं 12 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव को लेकर जहां अभी तक विपक्षी एकता पर उहापोह के हालात थे वहीं ऐसा लग रहा है कि ऑपरेशन बालाकोट के बाद बदल रहे समीकरणों के बीच कांग्रेस, सपा, बसपा, आम आदमी पार्टी एक ही पाले में आते दिखाई दे रहे हैं. बिहार में पहले से ही आरजेडी कांग्रेस के साथ थी. बीते 24 घंटों में लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली और राज्यों में कई बड़ी बातें हुई हैं. गौरतलब है कि 26 फरवरी को एयर स्ट्राइक के बाद से बीजेपी के कार्यकर्ताओं का उत्साह दोगुना हो गया है. बीजेपी की पूरी कोशिश है कि इस हवा को लोकसभा चुनाव तक बनाए रखा जाए. यही वजह है कि आतंकियों के मारे जाने की संख्या को लेकर बीजेपी नेता रोज नया बयान देते हैं और विपक्ष के नेता उनके दावों पर सवाल खड़ा करते हैं. दरअसल बीजेपी की रणनीति है कि ऑपरेशन बालाकोट पर इसी बहाने चर्चा होती रहे. बीजेपी कुछ हद तक कामयाब होती भी दिख रही है क्योंकि मिल रही जानकारी के मुताबिक लोकसभा चुनाव में गीतकार प्रसून जोशी बीजेपी के लिए जो गाना लिख रहे हैं उसमें देश नहीं झुकने दूंगा शामिल है. यह कविता पीएम मोदी ने एयर स्ट्राइक के दूसरे दिन राजस्थान के चुरू में हुई रैली में कही थी. इन सब बातों के बीच विपक्ष लोकसभा चुनाव मे ऑपरेशन बालाकोट की काट ढूंढ रहा है. साथ ही समीकरणों के देखते हुए अब एक दूसरे साथ में आने भी कोई कोई दिक्कत नहीं महसूस हो रही है. ध्यान देने वाली बात यह है कि इन पार्टियों का वोट शेयर मिलकर बीजेपी के लिए बड़ी दिक्कत खड़ी कर सकता है. गोरखपुर और फूलपुर में हुए लोकसभा उपचुनाव के नतीजे इसका सबसे बड़ा उदाहरण रहे हैं
Read more »
भारत-PAK के बीच फिर बहाल हुआ व्यापार, एयर स्ट्राइक के बाद लगी थी रोकभारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव बरकरार है.हालांकि व्यापारिक मोर्चे पर स्थितियां अब सुधरने लगी हैं.
Read more »
दूसरी पत्नी ने पहली पत्नी की बेटी के साथ मिलकर तीसरी पत्नी को मारादूसरी पत्नी ने पहली पत्नी की बेटी और उसके बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर तीसरी पत्नी की हत्या कर दी. मुंबई में अपराध का यह अनोखा मामला सामने आया है.
Read more »
