Akshay Kumar On Rumours: अक्षय कुमार ने हाल ही में उन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी, जिनमें दावा किया गया कि वह अपनी फिल्मों को पर्याप्त टाइम नहीं देते हैं. वह जल्दीबाजी में फिल्मों की शूटिंग निपटाते हैं. इस पर अक्षय कुमार का कहना है कि पहले जल्दी फिल्म की शूटिंग खत्म करने पर उनकी तारीफ होती थी, लेकिन अब इसे उनकी एक कमी के तौर पर देखा जा रहा है.
नई दिल्ली. सुपरस्टार अक्षय कुमार की एक साल में 3-4 फिल्में रिलीज होती हैं. वह जल्द से जल्द एक फिल्म शूटिंग निपटाकर दूसरी फिल्म पर काम शुरू कर देते हैं. कुछ समय पहले अक्षय कुमार पर आरोप लगा कि उन्होंने ‘ सम्राट पृथ्वीराज ’ को पर्याप्त टाइम नहीं दिया था, जिसकी वजह से मूवी पिट गई.
अब उन्होंने अपनी फिल्मों को पर्याप्ट समय न देने की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है. उनका कहना है कि एक समय था जब लोग फिल्मों की शूटिंग जल्द खत्म करने की काबिलियत को लेकर उनकी तारीफ करते थे, लेकिन अब जब उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल रही हैं, तो वे उनकी इस आदत को एक कमी के रूप में देख रहे हैं. Galatta Plus के साथ बातचीत के दौरान अक्षय कुमार ने कहा, ‘मैं किसी को जबरदस्ती नहीं कहता कि फिल्म की शूटिंग जल्द खत्म करो. टॉम क्रूज की एक फिल्म है मिशन इम्पॉसिबल, जिसे बेस्ट एक्शन मूवी कहा जाता है. क्या आपको पता है कि उसकी शूटिंग 55 दिन चली थी. उन्होंने सिर्फ 55 दिन शूटिंग की थी. हर दिन वो लोग सिर्फ डेढ़ से 2 मिनट की शूटिंग करते हैं. आप कैल्कुलेट कर सकते हैं.’ View this post on Instagram A post shared by Akshay Kumar अक्षय कुमार ने बताया किसने उड़ाई ऐसी अफवाह एक्टर ने कहा, ‘कुछ फिल्मों की शूटिंग 75 दिनों में हो जाती है. कुछ की 30 दिनों तक शूटिंग चलती है. शूटिंग के लिए जितने दिन डायरेक्टर मांगते हैं, मैं उन्हें देता हूं. लोगों के सामने गलत धारणा पेश की गई. मैं इसके विस्तार में नहीं जाना चाहता कि इसे किसने शुरू किया, क्योंकि इसकी शुरुआत ऐसे लोग करते हैं, जो आपको पसंद नहीं करते. तो यह इस तरह से शुरू होता है.’ पहले अक्षय कुमार की काबिलियत की होती थी तारीफ अक्षय कुमार ने आगे कहा, ‘आप इसी का उल्टा ले लीजिए. पहले कहते थे कि इसके साथ फिल्म बनाओ, काम जल्दी खत्म हो जाता है. जब मेरी 17-18 फिल्में चल रही थीं. कहते थे कि ये टाइम पर आता है और टाइम पर जाता है. फिल्म खत्म हुई और फिर रिलीज हो गईं. 8 से 9 महीने में फिल्म रिलीज हो जाती थी, लेकिन अभी जब मेरी फिल्में नहीं चल रही हैं, तो कहते हैं कि ये फिल्म को टाइम नहीं देता है. अभी मैंने जॉली एलएलबी 3 की शूटिंग की, जो 45 दिनों में कम्प्लीट हो गई. अगर किसी डायरेक्टर को मेरी ज्यादा डेट्स नहीं चाहिए, तो मैं क्या करूं.’
Akshay Kumar Rumours Samrat Prithviraj Samrat Prithviraj Film Samrat Prithviraj Flop Film Samrat Prithviraj Akshay Kumar On Rumours Akshay Kumar Breaks Silence On Rumours Sarfira Sarfira Box Office Collection Akshay Kumar News अक्षय कुमार सम्राट पृथ्वीराज अक्षय कुमार न्यूज सरफिरा सरफिरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अक्षय कुमार न्यूज
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
नाना पाटेकर ने खुद पर लगे यौन शोषण के आरोपों पर दो साल बाद तोड़ी चुप्पी, बोले - उस वक्त मैं नहीं बोला क्योंकि...नाना पाटेकर ने तनुश्री दत्ता के लगाए आरोपों पर दो साल बाद चुप्पी तोड़ी और बताया कि वो अब तक इस मामले में चुप क्यों रहे.
Read more »
Cancer in Pani Puri: गोलगप्पे में मिले कैंसर वाले केमिकल, रोज खाई जाने वाले 5 चीजें भी बना देंगी कैंसर का मरीजपानी पूरी या गोलगप्पा खाना भला किसे पसंद नहीं है। लेकिन आपको जानकर ताज्जुब होगा कि कर्नाटक में गोलगप्पा कैंसर पैदा करने वाले तत्व पाए गए हैं।
Read more »
गीता कपूर को क्यों मां कहने लगी दुनिया? कभी प्यार में धड़का था दिल, 27 साल पहले इन फिल्मों में आईं नजर, पहचाना?फेमस कोरियोग्राफर गीता कपूर को ज्यादातर लोग गीता मां कहते हैं। उनके बारे में कई दिलचस्प बातें हैं जो आज हम उनके बर्थडे पर आपको बताने वाले हैं।
Read more »
सोनाक्षी की शादी में नहीं आए भाई, पिता शत्रुघ्न ने तोड़ी चुप्पी, बोले- हमारे खिलाफ...सोनाक्षी सिन्हा, एक्टर जहीर इकबाल संग अपनी शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. शादी से पहले माना जा रहा था कि उनके परिवार को ये रिश्ता मंजूर नहीं है.
Read more »
रोज करिए ये 2 योगासन 5 मिनट, 1 महीने में हेयरग्रोथ हो सकती है दोगुनीExercise for hair care : हम आपको यहां पर 2 असरदार योगासन के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपकी हेयर ग्रोथ को सुधारने में मदद कर सकते हैं.
Read more »
जिंदगी में अपार सफलता के लिए अपनाएं ये 9 आदतेंकामयाबी उन लोगों की गुलाम होती है, जो जीवन को नियम और अनुशासन में बंध कर जीना पसंद करते हैं और कुछ टिप्स को फॉलो करते हैं।
Read more »
