Madhya Pradesh Sidhi Adivasi Girls Rape Case; AI Voice Changing and Cloning Dangers.
अपराधियों ने वॉयस चेजिंग ऐप का इस्तेमाल किया, फोन पर कैसे पहचानें नकली आवाजमध्यप्रदेश के सीधी जिले में 7 आदिवासी छात्राओं के साथ रेप की घटना हुई। जब इस मामले की पड़ताल की गई तो पता चला कि आरोपी मैजिक वॉयस ऐप का इस्तेमाल करते थे और कॉलेज की महिला टीचर की आवाज में छात्राओं से बात करते थे। छात्राओं को स्कॉलरशिप के लिए डॉक्यूमेंट देने के नाम पर सुनसान जगह पर बुलाते थे। एआई का इस्तेमाल करके महिलाओं के खिलाफ जघन्य अपराध की यह दिल दहला देने वाली घटनाएं टेक्नोलॉजी पर भी कई गंभीर सवाल खड़े करती हैं। आज के दौर में आवाज के साथ हेर-फेर करना बेहद आसान है। गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर पर कई ऐसे एप्लिकेशन मौजूद हैं, जिनमें कॉल करते समय आवाज बदली जा सकती है। इसके अलावा AI वॉयस क्लोनिंग के जरिए भी किसी की भी आवाज को बेहद सफाई से कॉपी किया जा सकता है।में बात करेंगे कि वॉयस चेजिंग ऐप और वॉयस क्लोनिंग कितनी खतरनाक है? साथ ही जानेंगे कि-एक्सपर्ट: ईशान सिन्हा, साइबर एक्सपर्ट वॉयस चेजिंग एप्लिकेशन का इस्तेमाल करके न केवल आवाज की पिच और टोन बदली जा सकती है, बल्कि किसी व्यक्ति, बच्चे, बुजुर्ग, महिला की आवाज या किसी कम्प्यूटराइज्ड आवाज में कॉल की जा सकती है। जबकि वॉयस क्लोनिंग में AI का इस्तेमाल करके केवल तीन या चार सेकंड के ऑडियो से किसी भी आवाज की कॉपी की जा सकती है। AI वॉयस को क्लोनिंग के बाद पहचानना बेहद मुश्किल है। पहली बार में आवाज हू-ब-हू मिलती-जुलती लगती है।जवाब- वॉयस चेजिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके किसी को भी स्कैम का शिकार बनाया जा सकता है। लेकिन पिछले कुछ मामलों में देखा गया है कि साइबर क्रिमिनल का प्राइमरी टारगेट टीनएजर्स, महिलाएं या बुजुर्ग होते हैं।अगर नए नंबर से किसी परिचित की आवाज में कॉल आता है तो सावधान रहने की जरूरत है। अधिकांश मामलों में देखा गया है कि साइबर क्रिमिनल रात में फोन करते हैं। साइबर क्रिमिनल AI के जरिए वॉयस क्लोनिंग करके तुरंत कोई इमरजेंसी बताते हैं। जैसेकि पैसे की तुरंत जरूरत है। ऐसी स्थिति में बिल्कुल घबराना नहीं चाहिए। AI वॉयस क्लोन को पहचानने का सबसे आसान तरीका है, बातचीत का अंदाज पहचानना। कॉलर के शब्दों और उच्चारण को बहुत ध्यान से सुनें। इस बात का ध्यान रखें कि कॉलर की आवाज और बातचीत का तरीका क्या असली व्यक्ति की टोन, उसके बात करने के तरीके से मैच कर रहा है क्योंकि AI से किसी की आवाज तो कॉपी की जा सकती है, लेकिन उसके बात करने का तरीका और अंदाज कॉपी नहीं किया जा सकता। कोई नए नंबर से कॉल करके आपसे सीधे पैसे मांगता है तो सतर्क और सावधान रहें और जानकारी को क्रॉस वेरिफाई जरूर करें। अगर अनजान नंबर से आए कॉल पर आपकी निजी जानकारी जैसे घर का पता, बैंक अकाउंट, OTP मांगता है तो कभी भी शेयर न करें। हाल ही में ट्रूकॉलर ने AI वॉयस कॉल स्कैम और फेक कॉल्स से लोगों को बचाने के लिए AI कॉल स्कैनर फीचर लॉन्च किया है। इस फीचर की मदद से कॉल को सुनकर असली इंसान की आवाज है या किसी मशीन की नकली आवाज है, यह आसानी से पता किया जा सकता है।साइबर एक्सपर्ट ईशान सिन्हा कहते हैं कि पिछले कुछ समय में AI वॉयस क्लोनिंग या वॉइस चेंजर ऐप के जरिए स्कैम की घटनाएं बढ़ी हैं। इसका बड़ा कारण है कि इस तरह के ऐप्स और टूल्स बिल्कुल फ्री होते हैं, जिससे हैकर्स आसानी से किसी को भी इमोशनली ब्लैकमेल करके या लालच देकर अपने झांसे में फंसा लेते हैं। हमेशा ध्यान रहे कि किसी अनजान कॉल के प्रलोभन में न आएं। अगर कोई कॉल के जरिए डराने-धमकाने का प्रयास करे तो तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत करें।पिछले कुछ सालों में साइबर क्राइम की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। साइबर क्रिमिनल हर रोज ठगी के नए-नए तरीके ईजाद कर रहे हैं। ऐसे में डिजिटल प्लेटफार्म पर बेहद सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है। किसी अनजान नंबर से फर्जी कॉल आने पर www.
cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। इस पोर्टल पर दर्ज शिकायतों को साइबर क्राइम पुलिस द्वारा संज्ञान में लिया जाता है। इसके अलावा Cyber Crime Help Line नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।जरूरत की खबर- अच्छे दाम में बेचना चाहते हैं घर:जरूरत की खबर- हॉस्पिटल में अपॉइंटमेंट के नाम पर फ्रॉड:तन्मय भट्ट की सीक्रेट वेट लॉस डाइटदुख देने वाली यादों को कैसे भुलाएं?कानपुर में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम स्थल बारिश से अस्त-व्यस्तगुजरात में भारी बारिश, राजस्थान की 12 ट्रेन कैंसिलशाम को टीडी डेम छलका, चली एक इंच की चादरबारिश में जलभराव से वाराणसी के राजापुरा की हालत देखिए
Sidhi Adivasi Girls Rape Magic Voice App AI Voice Cloning Artificial Intelligence Voice Changer App Risks Voice Cloning Technology Voice Cloning Fraud Identity Theft Protection Voice Impersonation Audio Deepfakes Cybersecurity Threats Online Safety Tips
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अब एक क्लिक से खुल जाएगी बदमाश के क्राइम रिकॉर्ड की कुंडली, शुरू हुई यह खास तकनीकJhunjhunu News: राजस्थान में अपराधियों की धरपकड़ और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने भी एआई तकनीक का इस्तेमाल शुरू किया है.
Read more »
मुंबई कॉलेज में हिजाब पर प्रतिबंध के खिलाफ मुस्लिम छात्राओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुखमुंबई कॉलेज में हिजाब पर प्रतिबंध के खिलाफ मुस्लिम छात्राओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख
Read more »
मध्य प्रदेश का सीधी रेप मामला: मैजिक वॉयस ऐप के ज़रिए कैसे दिया गया झांसामध्य प्रदेश में चौंकाने वाला मामला सामने आया है. राज्य के सीधी ज़िले में ग़रीब परिवार की कई आदिवासी लड़कियों को सरकारी स्कॉलरशिप के बहाने बुलाकर उनका रेप किया गया.
Read more »
कोलकाता केस पर शेयर की पोस्ट तो एक्ट्रेस मिमि चक्रवर्ती को मिलने लगीं रेप की धमकियांबंगाली एक्ट्रेस मिमि चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए जानकारी दी कि कोलकाता रेप मर्डर केस पर पोस्ट करने के बाद उन्हें भी रेप की धमकियां मिल रही हैं.
Read more »
'लाफ्टर शेफ्स' के सेट पर किसने छीना निया शर्मा का फोन, एक्ट्रेस ने वीडियो किया शेयर'लाफ्टर शेफ्स' के सेट पर किसने छीना निया शर्मा का फोन, एक्ट्रेस ने वीडियो किया शेयर
Read more »
पीएम मोदी से फोन पर बातचीत के बाद पुतिन ने कहा, यूक्रेन की विनाशकारी नीति का आकलन कियापीएम मोदी से फोन पर बातचीत के बाद पुतिन ने कहा, यूक्रेन की विनाशकारी नीति का आकलन किया
Read more »
