Refrigerator Food Safety Tips; How To Store Food In Fridge To Keep It Fresh.
जरूरत की खबर- कितने दिन फ्रिज में सुरक्षित है खाना:लेखक: संदीप सिंहफ्रिज हमारे किचन के सबसे जरूरी एप्लायंसेज में से एक है। फ्रिज का इस्तेमाल खाने की चीजों की शेल्फ लाइफ बढ़ाने के लिए किया जाता है। आमतौर पर फ्रिज में अंडे, सब्जियां, फल, डेयरी प्रोडक्ट्स, आइसक्रीम, चॉकलेट या कोल्ड ड्रिंक्स जैसी खाने-पीने की चीजों को स्टोर किया जाता है। फ्रिज की जरूरत सबसे ज्यादा तब महसूस होती है, जब खाना बच जाए और उसे खराब होने से बचाना हो। लेकिन फ्रिज में रखा खाना कितने समय तक सुरक्षित रहेगा, इसके बारे में लोगों को स्पष्ट जानकारी नहीं होती। यही वजह है कि कई बार लोग लंबे समय तक फ्रिज में रखा खाना खाने से अपच, पेट दर्द या फूड पॉइजनिंग का शिकार हो जाते हैं। असल में फ्रिज में खाना रखने का यह अर्थ बिल्कुल नहीं है कि वह खराब नहीं होगा। फ्रिज में रखने के बाद भी हर खाने की एक समय सीमा होती है। इसके बाद वह खराब हो सकता है या उसके स्वाद में अंतर आ सकता है।क्या फ्रिज में खाना रखने से उसके न्यूट्रिएंट्स कम हो जाते हैं?फ्रिज में खाना रखते समय किस तरह की सावधानी बरतनी चाहिए?जवाब- हमारे आसपास के वातावरण में हर जगह बैक्टीरिया मौजूद हैं। वे मिट्टी, हवा, पानी और हमारे द्वारा खाए जाने वाले खाद्य पदार्थों में हो सकते हैं। ये बैक्टीरिया बाहर के ज्यादा टेंपरेचर में पनपकर खाने को खराब कर देते हैं। फ्रिज के अंदर का टेंपरेचर बाहर के टेंपरेचर से बेहद कम होता है। इस वजह से फ्रिज के अंदर ये बैक्टीरिया आसानी से नहीं पनप पाते। जिससे खाना एक निश्चित समय तक खराब नहीं होता है।हर एक खाने की एक शेल्फ लाइफ होती है। जब हम लंबे समय तक खाने को फ्रिज में रखते हैं तो उसके न्यूट्रिएंट्स पर थोड़ा-बहुत फर्क पड़ता है। यह इस पर भी निर्भर करता है कि हम किस तरह के खाने को फ्रिज में रख रहे हैं। हालांकि फ्रिज के कम टेंपरेचर से कहीं ज्यादा खाने को गर्म करने से उसके न्यूट्रिएंट्स नष्ट होते हैं।फ्रिज में दाल, रोटी या चावल जैसी चीजों को रखते समय अच्छे से ढंककर रखना चाहिए, जिससे खाने में ऑक्सीजन न जा सके क्योंकि इससे खाने में बैक्टीरिया बढ़ने का खतरा रहता है। इसके अलावा लिस्टेरिया मोनोसाइटोजेन्स जैसे कुछ बैक्टीरिया ठंडे टेंपरेचर में पनप सकते हैं। इससे फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ सकता है।चावल को अगर बहुत देर तक खुला रखा जाए तो उसमें बोटुलिज्म नाम का एक बैक्टीरिया पनपने की आशंका बढ़ जाती है। जिससे अपच, पेट में दर्द या अन्य बीमारियां होने का खतरा रहता है। फ्रिज में रखे पके हुए चावल को दो दिन के भीतर खा लेना चाहिए। खाने से पहले चावल को कुछ देर रूम टेंपरेचर में जरूर रखें। उसके बाद ही गर्म करके खाना सही है। ध्यान रहे कि चावल को गर्म करने के बाद दोबारा फ्रिज में नहीं रखना चाहिए।रोटियां जब ज्यादा बन जाती हैं तो कुछ लोग उन्हें अगले दिन खाने के लिए फ्रिज में रख देते हैं। डॉ.
अनु अग्रवाल बताती हैं कि रोटियों में फंगल कन्टेमिनेशन का खतरा रहता है। इसलिए रोटी को लंबे समय तक फ्रिज में रखने से बचना चाहिए। इसे 7-8 घंटे के अंदर खा लेना चाहिए। कई दिन तक फ्रिज में रखी रोटी खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।फ्रिज में रखी दाल को अगले दिन खा लेना चाहिए। इससे ज्यादा समय बाद दाल खाने से पेट दर्द, अपच या एसिडिटी की समस्या हो सकती है।अगर सेब, जामुन और अंगूर जैसे ताजे फलों को फ्रिज के क्रिस्पर में सही तरीके से रखा जाए तो वे लंबे समय तक चल सकते हैं। अमरूद, खरबूज, तरबूज, पपीता जैसे फलों को भी एक टाइम पीरियड तक रखना सुरक्षित है।सवाल- फ्रिज में किस सब्जी को कितने समय तक रखना सुरक्षित है?सब्जियों को फलों की तुलना में अधिक नमी की जरूरत होती है। कुछ ऐसी सब्जियां भी होती हैं, जिन्हें फ्रिज के क्रिस्पर के अंदर सही से रखने की जरूरत होती है, जैसे हरी सब्जियां।ये जानकारी सिर्फ साबुत सब्जियों और फलों के लिए है। कटे फलों और कटी सब्जियों की शेल्फ लाइफ इससे कम होती है।फ्रिज में कोई भी सामान रखते समय कुछ सावधानियां बरतना बेहद जरूरी है, जिससे खाने की शेल्फ लाइफ लंबी हो और देर तक खाने का स्वाद बना रहे।
Fridge Rules At Home How To Store Food In The Fridge Refrigerator Tips Fridge Storage Food Storage Guidelines
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
क्या फ्रिज में रखे चावल खाना सेहत के लिए अच्छा है?न्यूट्रिशनिस्ट बताती हैं कि फ्रिज में पके हुए चावल को स्टोर करना और बाद में इनका सेवन करना सेहत के लिए पूरी तरह सुरक्षित है।
Read more »
जवानी में ही लटक गई है स्किन, तो त्वचा में कसावट लाने के लिए करें ये 4 घरेलू उपाय, इन नुस्खों की मदद से टाइट हो सकती है ढीली स्किनSkin Tightening Home Remedies: आपको स्किन केयर रूटीन में बदलाव करने की जरूरत है.
Read more »
Anupamaa Twist: क्या ‘अनुपमा’ में हो जाएगी अनुज की मौत? गौरव खन्ना के शो छोड़ने की खबर पर बोले को-स्टार| TV AddaAnupamaa Updates: खबर आ रही है कि सीरियल 'अनुपमा' में अनुज कपाड़िया के किरदार की मौत हो जाएगी, इसमें कितनी सच्चाई है आइए जानते हैं।
Read more »
Jaya Kishori Net Worth: कितनी फीस लेती हैं कथावाचक जया किशोरी? जानें कहां से आता है मोटा पैसाJaya Kishori Fees, Net Worth: जया किशोरी के पास करोड़ों रुपये की संपत्ति है। क्या आपको पता है कि वो एक कथा की कितनी फीस लेती हैं?
Read more »
जरूरत की खबर- क्या माइक्रोवेव में खाना पकाना सुरक्षित है: क्या है मिथ और सच्चाई, माइक्रोवेव के इस्तेमाल में...Microwave Cooking Myths Explained & Debunked; क्या माइक्रोवेव में खाना पकाने या गर्म करने से भोजन के न्यूट्रिएंट्स नष्ट हो जाते हैं? क्या माइक्रोवेव का खाना खाने से कैंसर हो सकता? माइक्रोवेव में खाना गर्म करना कब हानिकारक हो सकता है?
Read more »
पुराना फ्रिज करेगा बंपर कूलिंग, बस फॉलो करें ये 5 टिप्स, सब हो जाएगा कूल-कूलगर्मियों में हम सभी फ्रिज का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फ्रिज की कूलिंग को कैसे बरकरार रखा जाए। इस पर बिल्कुल ध्यान नहीं देते हैं, जिससे फ्रिज की कूलिंग लगातार कम होती रहती है, तो आइए जानते हैं कि कैसे फ्रिज की कूलिंग को बढ़ाया जा सकता है। अगर आप कुछ खास बातों का ख्याल रखते हैं..
Read more »
