कथावाचक जया किशोरी का नाम रोज सुर्खियों में रहता है। लेकिन इस बार एक और कथावाचक हैं जो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। हम बात कर रहे हैं देवी चित्रलेखा की जो एकदम सादा- सा सूट पहनकर ऋषिकेश पहुंचीं तो सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल हो गईं।
इन दिनों कई सारे कथावाचक सुर्खियों में बने हुए हैं। फिर चाहे हाल ही में शादी करने वाले इंद्रेश उपाध्याय हों या फिर जया किशोरी। लेकिन इनके अलावा एक और ऐसी कथावाचक हैं जो लगातार लाइमलाइट लूट रही हैं। उनकी सादगी जो भी देखता है टुकर-टुकर निहारता रह जाता है। हम बात कर रहे हैं देवी चित्रलेखा की जो शादीशुदा हैं। उनके पति का नाम माधव तिवारी है। सोशल मीडिया पर उनकी खूब फैन फॉलोइंग है। इंद्रेश महाराज की शादी में भी वो पहुंची थीं और अब ऋषिकेश की तस्वीरें शेयर कर चर्चा में आ गई हैं।चित्रलेखा ने जैसे ही ऋषिकेश की तस्वीरें शेयर की हर किसी की नजरें उनके पहनावे पर गई। एकदम सादा- सा सूट पहनी वो कमाल की लगीं। लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि सादे सूट में भी उनकी खूबसूरती सबसे ज्यादा दिख रही है। देसी पहनावा है देवी चित्रलेखा की पहचान सोशल मीडिया पर कई सारे कथावाचक की फोटोज वायरल होती हैं। सभी देसी पहनावे के साथ-साथ लेटेस्ट ट्रेंड को भी फॉलो करते हैं। लेकिन इस मामले में चित्रलेखा सबसे अलग हैं। वो हमेशा सादे और सिंपल सूटों में ही नजर आती हैं। ऋषिकेश वाली फोटो में भी उन्होंने जो सूट पहना है वो वाइट कलर का प्योर और एलिगेंट नजर आया।कुर्ते पर नहीं दिखा एक भी पैटर्न कथावाचक चित्रलेखा ने इस फोटो में जो वाइट कलर का कुर्ता पहना है, उस पर किसी भी तरह का प्रिंट, धागे, सितारे और मोती वाला काम नहीं हुआ। ऊपर से लेकर नीचे तक कुर्ता प्लेन है। बॉर्डर भी नहीं जोड़ी गया है। वहीं, बाजू लंबी नजर आईं। स्कूल की यूनिफॉर्म जैसा दिख रहा कुर्ता सादा जरूर है। लेकिन चित्रलेखा के लुक को किसी भी एंगल से बोरिंग नहीं कहा जा सकता है।वाइट सलवार नजर आई सिंपल आजकल आपको सूटों के साथ बॉट्मस के लिए ऑप्शन मिल जाएंगे। लेकिन प्लाजो और पैंट जैसे विकल्पों को छोड़कर चित्रलेखा ने प्लेन वाइट सलवार चुनी है। लेकिन फिर भी उनका लुक बोरिंग नहीं दिखा। वाइट के साथ वाइट का कॉम्बिनेशन क्लासी और एलिगेंट दिख रहा है। ऐसी सलवार प्लेन होने की वजह से अलग-अलग रंग के कुर्तों के साथ पहनकर रियूज हो जाती हैं।पीली शॉल ने अट्रैक्टिव बनाया लुक चित्रलेखा का सूट जितना सादा है, उनकी शॉल का रंग उतना ही वाइब्रेंट और सुंदर नजर आ रहा है। उन्होंने पीले रंग की शॉल ओढ़ी है। जिसके किनारों पर काले और लाल रंग के हल्के से प्रिंट दिए गए हैं। शॉल के बॉर्डर पर दिया गया फ्रिंज वाला डिजाइन भी लुक में एलिगेंस ऐड कर रहा है। यही शॉल चित्रलेखा के चेहरे को भी ब्राइट दिखा रही है।काली हाई नेक स्वेटर भी पहनी ठंड को देखते हुए चित्रलेखा ने सादे सूट वाले लुक को काले रंग की स्वेटर पहनकर कंप्लीट बनाया। उन्होंने हाई नेक डिजाइन वाली स्वेटर चुनी। जो गर्माहाट देने के साथ देखने में भी सुंदर लगी। वाइट, येलो और ब्लैक का कॉम्बिनेशन एक साथ परफेक्टली ट्यून कर रहा है। इसके अलावा चित्रलेखा के लुक में आपको कोई और एलिमेंट नजर नहीं आएगा।अब देखें चित्रलेखा का वीडियो View this post on Instagram A post shared by Swami Chidanand Saraswati पति संग करती दिखीं आरती पति संग आरती करते हुए भी देवी चित्रलेखा ने फोटो शेयर की। इस तस्वीर में वो पीले रंग की शॉल की जगह बेलों के डिजाइन वाली शॉल ओढ़ी नजर आ रही हैं। साथ में नजर आ रहे उनके पति माधव तिवारी भी मैचिंग शॉल ओढ़कर भक्ति वाला रूप दिखा गए।28 साल की सबसे सुंदर कथावाचक की यही सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई हैं। लोग उनकी सादगी देख खूब तारीफ कर रहे हैं।.
इन दिनों कई सारे कथावाचक सुर्खियों में बने हुए हैं। फिर चाहे हाल ही में शादी करने वाले इंद्रेश उपाध्याय हों या फिर जया किशोरी। लेकिन इनके अलावा एक और ऐसी कथावाचक हैं जो लगातार लाइमलाइट लूट रही हैं। उनकी सादगी जो भी देखता है टुकर-टुकर निहारता रह जाता है। हम बात कर रहे हैं देवी चित्रलेखा की जो शादीशुदा हैं। उनके पति का नाम माधव तिवारी है। सोशल मीडिया पर उनकी खूब फैन फॉलोइंग है। इंद्रेश महाराज की शादी में भी वो पहुंची थीं और अब ऋषिकेश की तस्वीरें शेयर कर चर्चा में आ गई हैं।चित्रलेखा ने जैसे ही ऋषिकेश की तस्वीरें शेयर की हर किसी की नजरें उनके पहनावे पर गई। एकदम सादा- सा सूट पहनी वो कमाल की लगीं। लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि सादे सूट में भी उनकी खूबसूरती सबसे ज्यादा दिख रही है। देसी पहनावा है देवी चित्रलेखा की पहचान सोशल मीडिया पर कई सारे कथावाचक की फोटोज वायरल होती हैं। सभी देसी पहनावे के साथ-साथ लेटेस्ट ट्रेंड को भी फॉलो करते हैं। लेकिन इस मामले में चित्रलेखा सबसे अलग हैं। वो हमेशा सादे और सिंपल सूटों में ही नजर आती हैं। ऋषिकेश वाली फोटो में भी उन्होंने जो सूट पहना है वो वाइट कलर का प्योर और एलिगेंट नजर आया।कुर्ते पर नहीं दिखा एक भी पैटर्न कथावाचक चित्रलेखा ने इस फोटो में जो वाइट कलर का कुर्ता पहना है, उस पर किसी भी तरह का प्रिंट, धागे, सितारे और मोती वाला काम नहीं हुआ। ऊपर से लेकर नीचे तक कुर्ता प्लेन है। बॉर्डर भी नहीं जोड़ी गया है। वहीं, बाजू लंबी नजर आईं। स्कूल की यूनिफॉर्म जैसा दिख रहा कुर्ता सादा जरूर है। लेकिन चित्रलेखा के लुक को किसी भी एंगल से बोरिंग नहीं कहा जा सकता है।वाइट सलवार नजर आई सिंपल आजकल आपको सूटों के साथ बॉट्मस के लिए ऑप्शन मिल जाएंगे। लेकिन प्लाजो और पैंट जैसे विकल्पों को छोड़कर चित्रलेखा ने प्लेन वाइट सलवार चुनी है। लेकिन फिर भी उनका लुक बोरिंग नहीं दिखा। वाइट के साथ वाइट का कॉम्बिनेशन क्लासी और एलिगेंट दिख रहा है। ऐसी सलवार प्लेन होने की वजह से अलग-अलग रंग के कुर्तों के साथ पहनकर रियूज हो जाती हैं।पीली शॉल ने अट्रैक्टिव बनाया लुक चित्रलेखा का सूट जितना सादा है, उनकी शॉल का रंग उतना ही वाइब्रेंट और सुंदर नजर आ रहा है। उन्होंने पीले रंग की शॉल ओढ़ी है। जिसके किनारों पर काले और लाल रंग के हल्के से प्रिंट दिए गए हैं। शॉल के बॉर्डर पर दिया गया फ्रिंज वाला डिजाइन भी लुक में एलिगेंस ऐड कर रहा है। यही शॉल चित्रलेखा के चेहरे को भी ब्राइट दिखा रही है।काली हाई नेक स्वेटर भी पहनी ठंड को देखते हुए चित्रलेखा ने सादे सूट वाले लुक को काले रंग की स्वेटर पहनकर कंप्लीट बनाया। उन्होंने हाई नेक डिजाइन वाली स्वेटर चुनी। जो गर्माहाट देने के साथ देखने में भी सुंदर लगी। वाइट, येलो और ब्लैक का कॉम्बिनेशन एक साथ परफेक्टली ट्यून कर रहा है। इसके अलावा चित्रलेखा के लुक में आपको कोई और एलिमेंट नजर नहीं आएगा।अब देखें चित्रलेखा का वीडियो View this post on Instagram A post shared by Swami Chidanand Saraswati पति संग करती दिखीं आरती पति संग आरती करते हुए भी देवी चित्रलेखा ने फोटो शेयर की। इस तस्वीर में वो पीले रंग की शॉल की जगह बेलों के डिजाइन वाली शॉल ओढ़ी नजर आ रही हैं। साथ में नजर आ रहे उनके पति माधव तिवारी भी मैचिंग शॉल ओढ़कर भक्ति वाला रूप दिखा गए।28 साल की सबसे सुंदर कथावाचक की यही सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई हैं। लोग उनकी सादगी देख खूब तारीफ कर रहे हैं।
देवी चित्रलेखा वाइट सूट फोटो टॉप कथावाचक नाम फोटो देवी चित्रलेखा के पति कौन हैं देवी चित्रलेखा कथावाचक Devi Chitralekha Rishikesh Photo Devi Chitralekha Husband Photo Devi Chitralekha Ji Photo How To Style Salwar Suit In Winter
