जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ड्रग्स रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) टीम ने 21 जनवरी को बैंकॉक से आए एक युवक युवती को 3.7 करोड़ रुपए की कीमत का हाई क्वालिटी गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया।
जयपुर : जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहले आए दिन गोल्ड तस्करी के मामले पकड़े जाते। अमूमन शाहजहां से आने वाले यात्रियों को बड़ा लालच देकर तस्कर अवैध रूप से सोने की तस्करी करते थे। पूर्व में ऐसे कई केस सामने आए जहां कस्टम अधिकारियों ने तस्करी के आरोप में यात्रियों को गिरफ्तार किया और करोड़ों रुपए का गोल्ड बरामद किया। अब विदेश से गांजा तस्करी का मामला पकड़ा गया है। डीआरआई की टीम ने 21 जनवरी की आधी रात को संदिग्ध युवक युवती को पकड़ा। उनका लगेज चेक किया तो हाई क्वालिटी का गांजा मिला।ट्रॉली बैग में लेकर आए गांजाडायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस की टीम को सूचना मिली थी कि कुछ यात्रियों को पास नशीला पदार्थ हो सकता है। इस पर बैंकॉक से आने वाली फ्लाइट संख्या एफडी 130 के जयपुर पहुंचने पर सभी यात्रियों के सामान को चेक किया गया। राजस्व खुफिया निदेशालय यानी डीआरआई के अधिकारियों ने बताया कि एक युवक युवती के सामान संदिग्ध लगने पर विशेष जांच की गई। जांच में 3 किलो 700 ग्राम हाई क्वालिटी का गांजा ट्रॉली बैग में मिला।3 करोड़ 7 लाख रुपए की कीमत है गांजे कीअमूमन राजस्थान में जो गांजा आए दिन पुलिस कार्रवाई में पकड़ा जाता है। वह निम्न क्वालिटी का गांजा होता। उसका बाजार भाव 6 से 7 हजार रुपए प्रति किलो होता है। डीआरआई ने विदेश से आया जो गांजा बरामद किया है। वह हाइड्रोपोनिक वीड किस्म है जो कि उच्चतम क्वालिटी का गांजा होता है। इसका बाजार मूल्य स्मैक के समान एक करोड़ रुपए प्रति किलो तक होता है। ऐसे में डीआरआई की ओर से जब्त किए गए 3 किलो 700 ग्राम गांजे की कीमत ₹3.
7 करोड़ बताई जा रही है।युवक युवती को भेजा जेलडीआरआई के अधिकारियों के मुताबिक ट्रॉली बैग में गांजा मिलने के बाद युवक युवती को गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में उन्होंने इस गांजे के बारे में जानकारी होने से इनकार किया है। चूंकि ट्रॉली बैग इन युवक युवती का था। उसी ट्रॉली बैग में हाइड्रोपोनिक वीड मिला था। इसके बावजूद भी दोनों इस बात से इनकार कर रहे हैं कि उन्होंने कोई तस्करी की है। बुधवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। डीआरआई के अधिकारी तकनीकी रूप से आगे की जांच कर रहे हैं।
DRI GANJA AIRPORT TERRORISM INTERNATIONAL
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
नोएडा पुलिस ने फोन डेटा रिकवर के लिए लिखा लेटर, सांपों की तस्करी से जुड़ा है मामलानोएडा पुलिस ने एल्विश यादव व उसके साथियों का मोबाइल डेटा रिकवर करने के लिए गाजियाबाद स्थित निवाड़ी लैब प्रबंधन को लेटर भेजा है। यह मामला सांपों की तस्करी से जुड़ा है।
Read more »
गांजा तस्करी: गया एयरपोर्ट पर 8.8 करोड़ का गांजा पकड़ाछत्तीसगढ़ के एक यात्री से गया एयरपोर्ट पर 8.8 करोड़ रुपये का गांजा बरामद हुआ है।
Read more »
बरेली पुलिस ने ग्राहक बनकर गांजा तस्करों को पकड़ाबरेली पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ एक अभियान चलाया, जिसमें उन्होंने खुद ग्राहक बनकर दो किलो गांजा मंगवाया और दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।
Read more »
उन्नाव पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश कियाउन्नाव पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है जो बिहार और उड़ीसा से गांजा तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने 50 लाख रुपये की कीमत का अवैध गांजा बरामद किया है।
Read more »
भोपाल में तस्करों ने बाइक में छिपाकर गांजा की तस्करी कीभोपाल पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने बाइक में गांजा की तस्करी करने का काम किया था।
Read more »
जयपुर एयरपोर्ट पर कोहरे की वजह से फ्लाइट्स का शेड्यूल बिगड़ा, उदयपुर डायवर्टजयपुर में बढ़ती सर्दी और कोहरा एयर ट्रैफिक को प्रभावित कर रहा है। शनिवार को कई फ्लाइट्स अपने निर्धारित समय पर पहुंचने में विफल रही और कुछ को उदयपुर डायवर्ट करना पड़ा।
Read more »
