जयपुर-अजमेर हाइवे पर एक गैस टैंकर में ब्लास्ट से 9 लोगों की मौत हुई है और 35 लोग घायल हुए हैं।
राजस्थान के जयपुर-अजमेर हाइवे पर भांकरोटा थाना इलाक़े में शुक्रवार को गैस से भरे एक टैंकर में आग लगने और उसके बाद ब्लास्ट होने से अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है. इस हादसे में क़रीब 35 लोग घायल भी हुए हैं. यह हादसा सुबह क़रीब छह बजे उस वक़्त हुआ जब गैस टैंकर एक पेट्रोल पंप के पास खड़ा था और पीछे से आ रही एक ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी. जयपुर में सवाई मानसिंह अस्पताल के मेडिकल सुप्रीटेंडेंट डॉक्टर दीपक माहेश्वरी ने बीबीसी हिन्दी को बताया है, 'इस घटना में अब तक 9 लोगों की मौत हुई है.
इनमें एसएमएस अस्पताल में आठ और एक मौत जयपुरिया अस्पताल में हुई है.'शुरुआती जानकारी के मुताबिक़ ट्रक की टक्कर के बाद टैंकर में ब्लास्ट हुआ और तीस से ज़्यादा गाड़ियां आग की चपेट में आ गईं. , 'भांकरोटा के पास एक सीएनजी टैंकर में ब्लास्ट होने से आग लग गई, जिससे आसपास खड़ी कई बसों और गाड़ियों में आग लग गई.' उनके बयान के मुताबिक़ हादसे के चपेट में आए क़रीब 42 लोगों को सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया है.टाइटैनिक डूबने से 25 साल पहले बंगाल में हुई थी समुद्री दुर्घटना, डूब गए थे 750 तीर्थ यात्रीसुशील कुमार भाटी ने बताया है कि इस हादसे की वजह से क़रीब दस लोग बुरी तरह झुलस गए, जिनमें से छह को वेंटिलेकर पर रखा गया है और सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है. इस बीच घटना स्थल पर जयपुर-अजमेर हाइवे को बंद कर दिया गया है. गैस टैंकर में हुए धमाके के बाद घटना स्थल के पास दूर तक धुएं का बादल देखा गया. सोशल मीडिया पर इस घटना से जुड़े वीडियो को कई लोगों ने शेयर किया है, जिसमें घटना स्थल पर आग और धुएं को उठता देखा जा सकता है. इसके पास ही कई गाड़ियां खड़ी हैं जो आग में बुरी तरह जल गई हैं.केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा है, 'जयपुर में केमिकल टैंकर फटने से हुआ हादसा बहुत ही दर्दनाक है. दिल्ली पब्लिक स्कूल के सामने हुई इस भयावह अनहोनी में अपनों को खोने वाले परिजनों को मिले आघात का वर्णन नहीं किया जा सकता है. मैं ईश्वर से उन्हें मानसिक सामर्थ्य प्रदान करने की प्रार्थना करता हू
GASTANKER BLAST JAIपुर ACCIDENTS DEATHS INJURIES
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
जयपुर में गैस टैंकर में ब्लास्टजयपुर-अजमेर नेशनल हाईवे पर एक गैस से भरे टैंकर में ब्लास्ट हुआ जिसमे 20 से ज्यादा गाड़ियाँ जल गईं और एक पाइप फैक्ट्री जलकर राख हो गई। हाईवे को बंद कर दिया गया है और 10 से अधिक लोग बुरी तरह झुलस गए हैं।
Read more »
जयपुर में गैस टैंकर में भीषण आग, कई लोग घायलजयपुर में भांकरोटा में गैस टैंकर में भीषण आग लग गई, जिसमें कई लोग झुलस गए और दो से तीन लोगों की मौत हो गई।
Read more »
जयपुर में गैस टैंकर में भीषण आग, कई लोगों की मौतजयपुर के भांकरोटा में एक गैस टैंकर की भीषण आग लग गई, जिसमें कई लोग झुलस गए हैं और दो से तीन लोगों की मौत हो गई है. आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची है.
Read more »
जयपुर में गैस टैंकर का भयानक ब्लास्टजयपुर के भांकरोटा में एक गैस टैंकर में ब्लास्ट हुआ जिसके बाद भीषण आग लग गई। कई गाड़ियां जल गईं और कम से कम चार लोगों की मौत हो गई।
Read more »
जयपुर में CNG टैंकर ब्लास्ट: 5 की मौत, 24 घायलजयपुर के भांकरोटा इलाके में दो ट्रकों की टक्कर के बाद लगी भीषण आग में 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई है. इस हादसे में करीब 23 से 24 लोग घायल हुए हैं. सीएम भजनलाल शर्मा खुद SMS अस्पताल पहुंचे हैं और अस्पताल के अधिकारियों को इलाज में कोई कमी न छोड़ने के निर्देश दिए हैं.
Read more »
जयपुर में टैंकर ब्लास्ट: 8 लोगों की मौतजयपुर में एक भीषण हादसा हुआ, जहां गैस टैंकर और ट्रक के बीच भिड़ंत हो गई। गैस लीक और धमाके से कई वाहन जलकर राख हो गए और 8 लोगों की मौत हो गई।
Read more »
