जयपुर में फिर अग्निकांड! आवासीय कॉलोनी में केरोसीन से भरे ड्रम फटे, पास ही थे भरे हुए 7 गैस सिलेंडर

जयपुर News

जयपुर में फिर अग्निकांड! आवासीय कॉलोनी में केरोसीन से भरे ड्रम फटे, पास ही थे भरे हुए 7 गैस सिलेंडर
जयपुर में आगराजस्थान अग्निकांडजयपुर अग्निकांड
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 72 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 63%
  • Publisher: 51%

राजस्थान प्रदेश की राजधानी जयपुर में एक के बाद एक आग लगने की घटना लोगों का दिल दहला रही है। एक बार फिर जयपुर के गलता गेट क्षेत्र कीआवासीय कॉलोनी में आग का तांडव मच गया। यहां केरोसीन से भरे ड्रम फटने से अफरा-तफरी मच गई। यहां कैरोसिन से भरे हुए 7 गैस सिलेंडर में ब्लास्ट...

जयपुर : बीते कुछ दिनों से आग लगने की घटनाएं बार बार हो रही है। जयपुर में दो दिन पहले एक स्लीपर बस की छत पर रखे सामान से हाईटेंशन लाइन के तार टच हो जाने से भीषण आग लग गई। इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई। पिछले एक सप्ताह में शहर के अलग अलग इलाकों में चलती कारों में आग लग गई। अब बीती देर रात को जयपुर शहर के गलता गेट इलाके में भीषण अग्निकांड हो गया। आवासीय कॉलोनी में स्थित एक राशन की दुकान में आग लग गई। इस दुकान में केरोसिन के ड्रम रखे थे। ड्रम ने आग पकड़ ली जिससे आग विकराल हो गई।धमाके से फटे केरोसिन के ड्रमपरकोटा क्षेत्र में आग लगने की यह घटना नानकी चौराहे के पास हुई। तीन मंजिला मकान के नीचे ग्राउंड फ्लोर पर राशन की दुकान थी। दुकानदार खुद दुकान में ही बैठा था। जब अचानक आग लगी तो उसने बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग तेजी से भड़क गई और केरोसिन के ड्रम तक पहुंच गई। ऐसे में दुकानदार जान बचाते हुए भाग छूटा। इसके बाद केरोसिन के ड्रम में जोरदार धमाका हुआ। एक के बाद एक लगातार तीन धमाके हुए और आग बाहर की ओर फैल गई। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया जा सका।ऊपर की मंजिल पर रखे थे 7 गैस सिलेंडरराशन की दुकान के ऊपरी मंजिल पर बने चार कमरे बने हुए थे। इन कमरों में गैस सिलेंडर रखे हुए थे जो कि भरे हुए थे। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के दौरान ही ऊपर मंजिल पर जाकर गैस सिलेंडरों को बाहर निकाला। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। अगर गैस सिलेंडर आग पकड़ लेते तो आसपास के मकानों को भी बड़ा नुकसान हो सकता था। इस आग से पूरी इमारत क्षतिग्रस्त हो गई। छत का एक हिस्सा भी ढह गया।.

जयपुर : बीते कुछ दिनों से आग लगने की घटनाएं बार बार हो रही है। जयपुर में दो दिन पहले एक स्लीपर बस की छत पर रखे सामान से हाईटेंशन लाइन के तार टच हो जाने से भीषण आग लग गई। इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई। पिछले एक सप्ताह में शहर के अलग अलग इलाकों में चलती कारों में आग लग गई। अब बीती देर रात को जयपुर शहर के गलता गेट इलाके में भीषण अग्निकांड हो गया। आवासीय कॉलोनी में स्थित एक राशन की दुकान में आग लग गई। इस दुकान में केरोसिन के ड्रम रखे थे। ड्रम ने आग पकड़ ली जिससे आग विकराल हो गई।धमाके से फटे केरोसिन के ड्रमपरकोटा क्षेत्र में आग लगने की यह घटना नानकी चौराहे के पास हुई। तीन मंजिला मकान के नीचे ग्राउंड फ्लोर पर राशन की दुकान थी। दुकानदार खुद दुकान में ही बैठा था। जब अचानक आग लगी तो उसने बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग तेजी से भड़क गई और केरोसिन के ड्रम तक पहुंच गई। ऐसे में दुकानदार जान बचाते हुए भाग छूटा। इसके बाद केरोसिन के ड्रम में जोरदार धमाका हुआ। एक के बाद एक लगातार तीन धमाके हुए और आग बाहर की ओर फैल गई। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया जा सका।ऊपर की मंजिल पर रखे थे 7 गैस सिलेंडरराशन की दुकान के ऊपरी मंजिल पर बने चार कमरे बने हुए थे। इन कमरों में गैस सिलेंडर रखे हुए थे जो कि भरे हुए थे। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के दौरान ही ऊपर मंजिल पर जाकर गैस सिलेंडरों को बाहर निकाला। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। अगर गैस सिलेंडर आग पकड़ लेते तो आसपास के मकानों को भी बड़ा नुकसान हो सकता था। इस आग से पूरी इमारत क्षतिग्रस्त हो गई। छत का एक हिस्सा भी ढह गया।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

जयपुर में आग राजस्थान अग्निकांड जयपुर अग्निकांड जयपुर समाचार Jaipur Fire In Jaipur Rajasthan Fire Jaipur Fire Jaipur News

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-04-02 21:45:41