जयपुर: सरकार पर जासूसी और फोन टैप करने के आरोप से राजनीतिक हलचल

राजनीति News

जयपुर: सरकार पर जासूसी और फोन टैप करने के आरोप से राजनीतिक हलचल
राजस्थानभाजपाकांग्रेस
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 34 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 45%
  • Publisher: 51%

राजस्थान में भाजपा सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा पर अपनी सरकार पर जासूसी कराने और फोन टैप कराने के आरोपों के बाद राजनीतिक हलचल मच गई है। विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने सदन में इस मुद्दे पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जवाब देने की मांग की। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी इस मामले पर भाजपा सरकार को निशाना बनाया और फोन टैपिंग के आरोपों को खारिज किया।

जयपुर: भजनलाल सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा की ओर से अपनी सरकार पर जासूसी कराने और फोन टैप कराए जाने के आरोपों के बाद प्रदेश में सियासी हलचल मच गई है। सदन में इस मुद्दे पर जोरदार हंगामा हुआ। विपक्षी सदस्यों ने सुबह 11 बजे सदन की कार्रवाई शुरू होने से लेकर शाम तक विरोध प्रदर्शन किया। शाम 4 बजे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का संबोधन हुआ लेकिन सीएम के संबोधन के दौरान भी कांग्रेस ी विधायक हंगामा करते रहे। इससे पहले कांग्रेस ी विधायकों के हंगामे के कारण बार बार सदन की कार्रवाई को स्थगित करना पड़ा। स्पीकर वासुदेव देवनानी ने कांग्रेस ी सदस्यों से कहा कि वे चैंबर में आकर अपनी बात कहें लेकिन कांग्रेस ी विधायक सदन की वैल में बैठकर नारेबाजी करते रहे। फोन टैपिंग का जिम्मेदार मुख्यमंत्री को बताते हुए इस्तीफे की मांग करते रहे।गहलोत ने सफाई दी और भजनलाल सरकार को घेरापूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अमूमन सदन की कार्रवाई में हिस्सा नहीं लेते हैं। शुक्रवार को भी वे विधानसभा नहीं पहुंचे लेकिन फोन टैपिंग मामले पर भाजपा सरकार को निशाने पर लिया। इस दौरान गहलोत ने अपने कार्यकाल के समय लगे फोन टैपिंग के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि 'हमारी सरकार के समय मैंने सदन के पटल पर कहा था कि किसी भी मंत्री, सांसद और विधायक का टेलीफोन सर्विलांस पर नहीं लिया गया और न ही लिया जाएगा। परन्तु भाजपा सरकार पर अपने ही कैबिनेट मंत्री द्वारा फोन टैपिंग के आरोप लगाना भाजपा की सच्चाई उजागर करता है।' पूर्व सीएम गहलोत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि 'यह मामला बहुत गंभीर प्रकृति का है क्योंकि आरोप राजनीति क लाभ के लिए किसी विपक्षी नेता ने नहीं बल्कि सरकार के कैबिनेट मंत्री ने लगाए हैं। इनकी सच्चाई सामने आनी चाहिए। मुख्यमंत्री को सदन में जवाब देना चाहिए।'आप बोलने के लायक ही नहीं हो - गर्गसरकार के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि कांग्रेस किस मुंह से फोन टैपिंग का मुद्दा उठा रही है। पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में तो पूरे पांच साल तक विधायकों और मंत्रियों के फोन टेप हुए थे। तत्कालीन उपमुख्यमंत्री ने खुद अपने मुख्यमंत्री पर फोन टैप करने के आरोप लगाए थे। कई विधायक भी फोन टैपिंग के आरोप लगा चुके हैं। फोन टैपिंग में जाल में उलझी कांग्रेस को इस विषय पर बोलने का कोई हक नहीं है। यह तो वही बात हो गयी कि सौ सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चले।सचिन पायलट ने नहीं किया कोई कमेंटडॉ.

किरोड़ी लाल मीणा के फोन टैपिंग मामले पर कांग्रेस के नेताओं ने सत्ता पक्ष को खूब घेरा। सुबह 11 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक सदन कार्रवाई समाप्त होने तक हंगामा किया और फोन टैपिंग पर सरकार को जवाब देने की बात कही। गहलोत ने भी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा पर आरोप लगाए लेकिन सचिन पायलट ने कोई कमेंट नहीं किया। पूर्व सीएम गहलोत, पीसीसी चीफ डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी फोन टैपिंग का विरोध किया लेकिन पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कोई ट्वीट नहीं किया और ना ही उनकी कोई प्रतिक्रिया आई। आपको याद होगा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय डिप्टी सीएम रहे पायलट ने अपनी ही सरकार पर फोन टैपिंग के आरोप लगाए थे।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

राजस्थान भाजपा कांग्रेस फोन टैपिंग जासूसी अशोक गहलोत भजनलाल शर्मा विधानसभा

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

स्कूल के हेडमास्टर ने शिक्षकों को ऑफिस में बंद कर ताला लगायास्कूल के हेडमास्टर ने शिक्षकों को ऑफिस में बंद कर ताला लगायागोपालगंज जिले के रामचंद्रपुर मिडिल स्कूल में हेडमास्टर संजीव शंकर प्रसाद पर शिक्षकों से रिश्वत मांगने और विरोध करने पर उन्हें ऑफिस में बंद करने का आरोप है।
Read more »

भाभी के खिलाफ केस: बेंगलुरु इंजीनियर की बहन ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाएभाभी के खिलाफ केस: बेंगलुरु इंजीनियर की बहन ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाएबेंगलुरु के एक इंजीनियर की बहन ने सोशल मीडिया पर अपने भाई के खिलाफ फर्जी केस दर्ज करने और मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है.
Read more »

केजरीवाल पर बीजेपी का पंजाबियों को अपमानित करने का आरोप, मांगी माफीकेजरीवाल पर बीजेपी का पंजाबियों को अपमानित करने का आरोप, मांगी माफीदिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर पंजाबियों और सिख समाज का अपमान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने प्रवेश वर्मा के पंजाबियों की गाड़ियों पर कार्रवाई करने के आरोप पर प्रतिक्रिया दी है और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से पंजाबियों से माफी मांगने की मांग की है। केजरीवाल ने भाजपा पर दिल्ली में गुंडागर्दी करने और कानून व्यवस्था को ध्वस्त करने का भी आरोप लगाया है।
Read more »

भागलपुर जेल से रिहा कैदी ने जमादार और सिपाहियों पर लगाए गंभीर आरोपभागलपुर जेल से रिहा कैदी ने जमादार और सिपाहियों पर लगाए गंभीर आरोपभागलपुर जेल से रिहा हुए कैदी राकेश चौधरी ने जेल के जमादार और सिपाहियों पर पैसे मांगने, पीटने और गाली गलौज करने का गंभीर आरोप लगाया है।
Read more »

अमर सिंह: बच्चन परिवार से अलगाव और राजनीतिक फिक्सर की भूमिकाअमर सिंह: बच्चन परिवार से अलगाव और राजनीतिक फिक्सर की भूमिकायह खबर अमर सिंह के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालती है, जिसमें उनके बच्चन परिवार के साथ संबंध, राजनीतिक कौशल और उन पर लगे आरोप शामिल हैं।
Read more »

शाह: केजरीवाल स्वयं चुनाव हार रहे हैंशाह: केजरीवाल स्वयं चुनाव हार रहे हैंगृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में केजरीवाल पर कई आरोप लगाए हैं, जिसमें घोटालों, भ्रष्टाचार और हरियाणा सरकार पर पानी की शुद्धता के आरोप लगाने का आरोप शामिल है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:36:43