एक आर्टिस्ट के लिए इससे बढ़कर और क्या होगा कि उसको अपनी परफॉर्मेंस दिखाने के लिए एक बढ़ा मंच मिले. पूरा देश उनके हुनर को देखें. ऐसा ही कर दिखाया है जयपुर के रहने वाले 21 साल के चैनवीर सिंह ने. उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर फेमस रियलिटी शो 'डांस दीवाने' के सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई है.
जयपुर के युवाओं में खूब टेलेंट हैं और अपने टैलेंट के दम पर वह दुनियाभर में अपना जलवा बिखेर रहे हैं. हर क्षेत्र में जयपुर के युवा तेजी से आगे बढ़ रहे हैं चाहें वह एक्टिंग हो, सिंगिंग या फिर डांसिंग, बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक जयपुर के टैलेंट चमक रहा हैं.
ऐसे ही जयपुर के रहने वाले 21 साल के चैनवीर सिंह अपने डांस के दम पर फेमस रियलिटी शो ‘डांस दीवाने’ तक पहुंचे हैं, और वहां उन्होंने सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई है. आपको बता दें चैनवीर सिंह शेखावत अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र हैं. चैनवीर ने कारण डॉक्टर या शिक्षक बनने के बजाय डांस को अपना करियर चुना और शुरुआती दौर में डांस को लेकर उन्हें अपने परिवार के विरोध का सामना किया. वह लगातार ऑडिशन देते रहे और आज वह बॉलीवुड के तमाम रियलिटी शो तक पहुंच गए हैं आपको बता दें कि बॉलीवुड के रियलिटी शो ‘डांस दीवाने’ के लिए वह तीन बार रिजेक्ट भी किए जा चुके थे लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और अपने डांस को लेकर लगातार मेहनत करते रहे. आपको बता दें कि जयपुर के चैनवीर सिंह ने अपने टैलेंट के दम पर और अपनी मेहनत से इंडियाज गॉट टैलेंट, झलक दिखलाजा और इंडियाज बेस्ट डांसर जैसे कई रियलिटी शो के लिए एसोसिएट कोरियोग्राफर के रूप में काम कर चुके हैं साथ ही जयपुर में स्थानीय प्रतियोगिताओं को भी जज कर चुके है. रियलिटी शो ‘डांस दीवाने’ में सीजन 3 के रीजेक्शन के बाद चैनवीर ने अपने डांस स्टाइल को और निखारा, जिसमें कई ट्रिक और हाई रिस्क स्टंट शामिल किए. लगातार प्रैक्टिस के दौरान एक स्टंट करने से घुटने में चोट लग गई थी, जिसके बाद उनके घुटने की सर्जरी करानी पड़ी, लेकिन मां के सपोर्ट और डांस के लिए अपने जुनून के साथ, 3 महीने में ही फिर से खड़े हुए और फिर से प्रैक्टिस शुरू की और अब उन्होंने ‘डांस दीवाने’ के सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई हैं. चैनवीर सिंह शेखावत बेहतरीन स्टंट के साथ डांस करते हैं इसलिए बॉलीवुड के सेलिब्रिटीज और जज सुनील शेट्टी और माधुरी दीक्षित भी उनके डांस की दिवानी हैं. चैनवीर अपनी मेहनत और जूनून से बॉलीवुड में डांस के करियर में अपनी जगह बनाई हैं और वह लगातार प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते रहते हैं जल्द ही चैनवीर सिंह बॉलीवुड की फिल्मों में डांस करते हुए भी नजर आएंगे.
Jaipur Dance Artist Chainveer Singh Shekhawat Bollywood Reality Show Dance Deewane Chainveer Singh जयपुर के कलाकार जयपुर डांस आर्टिस्ट चैनवीर सिंह शेखावत बॉलीवुड के रियलिटी शो डांस दीवाने चैनवीर सिंह
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ऑपरेशन के बाद काम पर लौंटी भारती सिंह, दर्द से छुटकारा पाते ही दिखी चेहरे की चमकफिट होकर भारती सिंह डांस दीवाने के सेट पर वापस आ गई हैं. देखिए भारती सिंह की डांस दीवाने के सेट से फोटोज.
Read more »
दमादम मस्त कलंदर पर डांस दीवाने के कंटेस्टेंट के साथ क्लासिकल डांस करती दिखीं माधुरी दीक्षित, बजने लगीं तालियां और सीटियांडांस दीवाने के नए प्रोमो में दिखा माधुरी दीक्षित का क्लासिकल डांस
Read more »
डांस दीवाने के 11 कंटेस्टेंट के साथ 50 साल की उर्मिला मातोंडकर ने रंगीला फिल्म के याई रे गाने पर किया डांस, वीडियो वायरलउर्मिला मातोंडकर का डांस दीवाने से वीडियो वायरल
Read more »
घातक फिल्म के कोई जाए तो ले आए गाने पर तीन आंटियों ने किया डांस, वीडियो देख फैंस बोले- सुपर फैंटास्टिकडांस दीवाने के मंच पर तीन आंटियों ने किया डांस
Read more »
कार्तिक आर्यन बने शाहरुख, माधुरी संग दिल तो पागल है के गाने पर किया रोमांस, वीडियो देख फैंस बोले- भूलभुलैया 3 में...डांस दीवाने के ग्रैंड फिनाले का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें कार्तिक आर्यन और माधरी दीक्षित दिल तो पागल है के गाने पर डांस करते हुए दिख रहे हैं.
Read more »
दिल तो पागल है के गाने पर कार्तिक आर्यन ने माधुरी दीक्षित संग किया रोमांस, वीडियो देख फैंस बोले- भूलभुलैया 3 में...डांस दीवाने के ग्रैंड फिनाले का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें कार्तिक आर्यन और माधरी दीक्षित दिल तो पागल है के गाने पर डांस करते हुए दिख रहे हैं.
Read more »
