जम्‍मू-कश्‍मीर: जब अपनों ने छोड़ दिया साथ, तब CRPF ने बचाई 'तस्‍लीमा बेगम' की जान

United States News News

जम्‍मू-कश्‍मीर: जब अपनों ने छोड़ दिया साथ, तब CRPF ने बचाई 'तस्‍लीमा बेगम' की जान
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 133 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 57%
  • Publisher: 63%

जम्‍मू-कश्‍मीर: जब अपनों ने छोड़ दिया साथ, तब crpfindia ने बचाई 'तस्‍लीमा बेगम' की जान

की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाबलों पर न केवल कुछ राजनैतिक दल बल्कि कश्‍मीर के अलगाववादी नेता अत्‍याचार का आरोप लगाते रहे हैं. हालांकि यह बात दीगर है कि जम्‍मू और कश्‍मीर की वादियों से कई बार ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जिससेने मानवीयता के अभूतपूर्व उदाहरण पेश किए है.

वहां आलम तो यह है कि परेशानियों से घिरा कोई शख्‍स, जब खुद को अकेला महसूस करता है, तब उसे मदद के लिए सिर्फ सीआरपीएफ की 'मददगार' हेल्‍पलाइन से आसरा नजर आता है. बीते दिनों, ऐसे ही एक मामले में सीआरपीएफ ने तस्‍लीमा बेगम नामक महिला की उस वक्‍त मदद कर जान बचाई, जब उसके अपनों ने उसका पूरी तरह से साथ छोड़ दिया था.के डाउन टाउन इलाके में रहती है. उसके परिवार में पति मोहम्‍मद फैजल और दो बच्‍चे हैं. फैजल मजदूरी कर अपने परिवार का किसी तरह भरण पोषण करते हैं. कुछ महीनों पहले तक, इस परिवार में वैसे तो सब ठीक ठाक चल रहा था, लेकिन बीते दिनों तस्‍लीमा की खराब होती सेहत ने सब को परेशानी में डाल दिया. इस परिवार ने पहले तो तस्‍लीमा की बीमारी को सामान्‍य बीमारी से मानकर अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार इलाज करवाया. तमाम कोशिशों के बावजूद तस्‍लीमा की सेहत सुधरने की बजाय बिगड़ती चली गई. जिसके बाद, फैजल ने उसे बड़े अस्‍पताल में दिखाया, तब उसे पता चला कि तस्‍लीमा कोयह भी पढ़ें:ब्‍लड कैंसर की बीमारी का नाम सुनकर पूरे परिवार के होश-फाख्‍ता हो गए. कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी के इलाज में आने वाला भारी भरकम खर्च उठा पाना अब फैजल के बस की बात नहीं रही थी. फैजल ने दोगुनी मेहनत कर अपनी पत्‍नी के इलाज के लिए रुपए इकट्ठा करना शुरू किए. लेकिन, उसकी यह कोशिश नाकाफी साबित हुई. जिसके बाद, उसने अपने सभी रिश्‍तेदारों से तस्‍लीमा के इलाज के लिए मदद मांगी. इस मुश्किल वक्‍त में फैजल के रिश्‍तेदारों ने मदद करने की बजाय, उससे कन्‍नी काटना शुरू कर दी. अब फैजल के सामने एक ही विकल्‍प बचा था. यह विकल्‍प था तस्‍लीमा को उसके हाल में छोड़कर, उसे रोज तिल-तिल मरते हुए देखे. आखिर में, फैजल के सामने अपनी इस स्थिति के लिए खुद को कोसने के सिवा कोई विकल्‍प नहीं बचा था.समय के साथ, फैजल के साथ मजदूरी करने वाले हर शख्‍स को उसकी इस मजबूरी के बाबत पता चल चुका था. वे सब फैजल की मदद तो करना चाहते थे, लेकिन उनकी खुद की माली हालत ऐसी नहीं थी कि वे कुछ कर पाते. इसी बीच, फैजल को उसके एक साथी ने सीआरपीएफ की मददगार हेल्‍पलाइन के बाबत बताया. फैजल ने बिना देरी कर किएपर फोन कर अपनी मुश्किलों के बाबत बताया. जिसके बाद, सीआरपीएफ की एक मेडिकल टीम फैजल के घर पहुंची और तस्‍लीमा की सेहत का जायजा लिया. तस्‍लीमा को गंभीर रूप से बीमार देख सीआरपीएफ ने फैजल को भरोसा दिया कि 'मददगार' हेल्‍पलाइन हर स्थिति में उनकी मदद करेगी.सीआरपीएफ की मेडिकल टीम ने तस्‍लीमा की इस स्थिति के बारे में अपने वरिष्‍ठ अधिकारियों की चर्चा की. जिसके बाद यह तय किया गया कि सीआरपीएफ अपने इंटरनल फंड से तस्‍लीमा का इलाज करवाएगी. यदि तस्‍लीमा के इलाज में रुपयों की कमी आती है तो सीआरपीएफ का हर इच्‍छुक जवान आर्थिक मदद करेगा. जिसके बाद, शहर के एक बड़े अस्‍पताल में न केवल तस्‍लीमा का इलाज शुरू हुआ, बल्कि सीआरपीएफ की हेल्‍पलाइन 'मददगार' सहित अन्‍य अधिकारियों की मदद से तस्‍लीमा की कीमोथेरेपी शुरू हो सकी. 14 मई यानी कल तस्‍लीमा की सभी कीमो पूरी हो चुकी है. अब, जल्‍द ही तस्‍लीमा पूरी तरह से स्‍वस्‍थ्‍य होकर अपने परिजनों के बीच लौट जाएगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

ऑस्ट्रेलिया की कंतास एयरलाइन ने दुनिया की पहली ‘जीरो वेस्ट फ्लाइट’ शुरू कीऑस्ट्रेलिया की कंतास एयरलाइन ने दुनिया की पहली ‘जीरो वेस्ट फ्लाइट’ शुरू कीफ्लाइट में सिर्फ रिसाइकिल किए जा सकने वाले पदार्थों का इस्तेमाल 2021 के अंत तक एयरलाइन का 75% तक कचरा कम करने की योजना | Australia national airline \'Qantas\' passengers in world-first \'zero waste\' commercial flight
Read more »

दर्शकों ने पसंद की 'ब्लैंक', सनी देओल की फिल्म ने कर ली टोटल इतनी कमाईदर्शकों ने पसंद की 'ब्लैंक', सनी देओल की फिल्म ने कर ली टोटल इतनी कमाईBlank Box Office Collection Day 7: इस फिल्म में सनी देओल एक बार फिर से अपनी माचो मैन वाली छवि से बड़े पर्दे पर धमाकेदार परफॉर्मेंस देते दिख रहे हैं। ऐसे में सनी के फैन्स काफी खुश नजर आ रहे हैं।
Read more »

भारतीय ने महिला के साथ विमान में की छेड़खानी, हुई 12 महीने की जेल– News18 हिंदीभारतीय ने महिला के साथ विमान में की छेड़खानी, हुई 12 महीने की जेल– News18 हिंदीफ्लाइट में महिला के साथ यौन शोषण करने के आरोप में एक भारतीय को 12 महीने की हुई जेल
Read more »

दिल्ली: बदमाशों ने की कैश वैन लूटने की कोशिश, गार्ड ने सिर में मारी गोलीदिल्ली: बदमाशों ने की कैश वैन लूटने की कोशिश, गार्ड ने सिर में मारी गोलीराजधानी दिल्ली में एक कैश वैन को लूटने की कोशिश के दौरान सिक्योरिटी गार्ड की बंदूक से चली गोली बदमाश के सिर में जा लगी और बदमाश की मौत हो गई. वहीं दूसरी खबर में दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल पिछले 3 दिन से लापता हैं. उनकी कार कोंडली नहर के पास से बरामद हुई है. परिजनों ने मामले में अपरहण की आशंका जताई है.
Read more »

मोदी ने कहा- कांग्रेस की सरकारों ने 'जो हुआ,सो हुआ' की तर्ज पर काम कियामोदी ने कहा- कांग्रेस की सरकारों ने 'जो हुआ,सो हुआ' की तर्ज पर काम कियासपा-बसपा गठबंधन के लिए कहा- जो पहले एक दूसरे को जेल भेजना चाहते थे वो आज उन्हें महल भेजना चाहते हैं रॉबर्ट्सगंज के बाद गाजीपुर में चुनावी सभा काे संबोधित करेंगे पीएम मोदी, 19 मई को होना है मतदान | pm modi live update on Rabartsganj and Ghazipur railly in uttar pradesh
Read more »

बेटी के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर मनचलों ने की पिता की हत्या, बेटा घायलबेटी के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर मनचलों ने की पिता की हत्या, बेटा घायलदिल्ली के मोती नगर के बसई दारापुर में फब्तियां कसने का विरोध करने पर लड़की के पिता की बेरहमी से ह्त्या कर दी गई और उसके भाई पर भी जानलेवा हमला किया गया.
Read more »

बैंक कर्ज घोटाला: ईडी ने अटैच की तायल समूह की 483 करोड़ रुपये की संपत्तिबैंक कर्ज घोटाला: ईडी ने अटैच की तायल समूह की 483 करोड़ रुपये की संपत्तिईडी के मुताबिक, तायल समूह और केएसएल समेत उसकी चार कंपनियों ने 2008 में बैंक ऑफ इंडिया और आंध्र बैंक से करीब 524 करोड़ रुपये
Read more »

कोलकाता में बीजेपी ने रद्द की योगी आदित्‍य नाथ की आज की रैलीकोलकाता में बीजेपी ने रद्द की योगी आदित्‍य नाथ की आज की रैलीबीजेपी ने आरोप लगाया कि रैली को इसलिए रद्द किया गया क्योंकि वहां पर मंच को कुछ लोगों ने तोड़ दिया था।
Read more »

12वीं की टॉपर दृष्टि ने बिना कोचिंग की पढ़ाई, कहा- मुझे ज्यादा नंबरों की उम्मीद थी12वीं की टॉपर दृष्टि ने बिना कोचिंग की पढ़ाई, कहा- मुझे ज्यादा नंबरों की उम्मीद थीदृष्टि अपने पिता को लकी चार्म मानती हैं, कहा-पेपर के पहले पिता के साथ बैठकर पढ़ती थी दृष्टि का लक्ष्य आईएएस बनना, रोजाना 5-6 घंटे करती थी पढ़ाई | Topper spoke - I was expecting more numbers; My lucky charm is papa
Read more »

गुजरात: दलितों की बरात रोकने पर जिग्नेश ने की डिप्टी एसपी को सस्पेंड करने की मांगगुजरात: दलितों की बरात रोकने पर जिग्नेश ने की डिप्टी एसपी को सस्पेंड करने की मांगगुजरात में एक हफ्ते में चार दलितों को घोड़ी पर बरात निकालने से रोके जाने का मुद्दा गरमा गया है. युवा कांग्रेसी नेता और विधायक जिग्नेश मेवाणी ने इस मामले में राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा है. उन्होंने डिप्टी एसपी पर मामला दर्ज करने के साथ सस्पेंड करने की मांग की है.
Read more »

खुली पाकिस्तान की पोल, विंग कमांडर अभिनंदन के साथ ISI ने की थी मारपीट– News18 हिंदीखुली पाकिस्तान की पोल, विंग कमांडर अभिनंदन के साथ ISI ने की थी मारपीट– News18 हिंदीपाकिस्तानी जेट F16 को अपने MIG-21 के जरिए मार गिराने वाले विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान के साथ पाकिस्तान की ख़ुफ़िया एजेंसी ISI के अफसरों ने मारपीट की थी.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 17:57:01