जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में पहले चरण के लिए 15. दूसरे चरण के लिए 10 तो तीसरे चरण में होने वाली वोटिंग के लिए 19 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है. बता दें कि जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में चुनाव होने हैं.
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में पहले चरण के लिए 15. दूसरे चरण के लिए 10 तो तीसरे चरण में होने वाली वोटिंग के लिए 19 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है.
बता दें कि जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में चुनाव होने हैं. PDF देखें पूर्व डिप्टी सीएम को टिकट नहींइस लिस्ट की खास बात ये है कि इसमें पूर्व डिप्टी सीएम और जम्मू-कश्मीर विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. निर्मल सिंह को टिकट नहीं मिला है. निर्मल सिंह ने 2014 में बिलावर विधानसभा सीट से जीत हासिल की थी.दो कश्मीरी पंडितों को भी टिकटबीजेपी ने कश्मीर घाटी की दो सीटों से कश्मीरी पंडित को अपना उम्मीदवार बनाया है. शंगस-अनंतनाग पूर्व से वीर सराफ और हब्बाकदल से अशोक भट्ट को उम्मीदवार बनाया गया है. रविवार को हुई थी बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठकबता दें कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर रविवार को नई दिल्ली में बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी. इस मीटिंग में पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे. इस मीटिंग में चुनावी रणनीति, मुद्दों, उम्मीदवारों के नाम और राज्य में पीएम मोदी की संभावित रैलियों पर चर्चा हुई थी. इस मीटिंग के बाद अटकलें लगाई जा रही थीं कि बीजेपी सोमवार सुबह तक उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर देगी.कश्मीर में पीएम मोदी की दो रैलियां सूत्रों के मुताबिक, इस मीटिंग में तय हुआ कि पीएम मोदी की कश्मीर में एक से दो रैली होगी जबकि जम्मू में पीएम मोदी 8 से 10 रैलियां करेंगें.बता दें कि राज्य की 90 विधानसभा सीटों पर मतदान के लिए चुनाव आयोग ने चुनाव तारीखों का ऐलान कर दिया है. जम्मू कश्मीर में 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को मतदान होगा. सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव 3 चरणों में कराए जाएंगे. विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 अक्टूबर को आएंगे. पहले फेज में 24 सीटों पर, दूसरे फेज में 26 सीटों पर और तीसरे फेज में 40 सीटों पर मतदान होना है.
Bjp List For Jammu Kashmir Jammu Kashmir Bjp Candidate List
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ये हैं डोडा आतंकी हमले के दहशतगर्द: पुलिस ने जारी किए तीन स्केच, जानकारी देने वाले को मिलेगा पांच लाख का इनामजम्मू कश्मीर पुलिस ने डोडा आतंकी हमले के तीन आतंकवादियों के स्केच जारी कर दिए हैं। साथ ही जानकारी देने वाले को इनाम देने की घोषणा भी की है।
Read more »
Weather Alert : जम्मू-कश्मीर में आज और कल भारी बारिश की चेतावनी, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन की आशंकामौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने जम्मू और कश्मीर संभाग के कुछ हिस्सों में रविवार और सोमवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
Read more »
जम्मू-कश्मीर में भी बज गया चुनावी बिगुल, अलका लांबा के बयान से सियासी हलचल तेजजम्मू-कश्मीर में चुनावों की घोषणा होते ही कांग्रेस ने शुक्रवार को ही जम्मू-कश्मीर के लिए नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की और तारिक हमीद कर्रा को नया अध्यक्ष नियुक्त किया.
Read more »
Haryana: कैप्टन अजय यादव के बेटे ने डिप्टी CM के पद के लिए पेश की दावेदारी, लालू यादव के हैं दामादपहली बार विधायक बने कांग्रेस नेता चिरंजीव राव ने डिप्टी सीएम पद के लिए दावेदारी पेश की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर वे डिप्टी सीएम बनेंगे।
Read more »
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में ताल ठोकेगी शिवसेना-यूबीटी, कल उम्मीदवारों की पहली लिस्ट होगी जारीJammu Kashmir Election 2024 जम्मू-कश्मीर विधानसभा में चुनाव में भाग लेने के लिए शिवसेना यूबीटी Shivsena UBT भी तैयार है। प्रदेश इकाई को चुनाव लड़ने की हरी झंडी पार्टी हाईकमान से मिली। पार्टी ने केंद्रशासित प्रदेश के लिए घोषणा पत्र भी तैयार कर लिया है। शुक्रवार को पार्टी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट भी जारी कर देगी। वहीं कार्यकर्ताओं को भी चुनावी...
Read more »
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने जारी की 7 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखें किसे मिला टिकटJammu Kashmir Assembly Elections 2024: आम आदमी पार्टी ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों के लिए सात उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। फ़याज़ अहमद सोफ़ी, मुदस्सिर हसन, शेख़ फ़िदा हुसैन, मोहसिन शफकत मीर, मेहराज दीन मलिक और यासिर शफी मट्टो प्रमुख उम्मीदवार हैं। चुनाव तीन चरणों में होंगे और नतीजे 4 अक्टूबर को...
Read more »
