Jammu Kashmir Alert: जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और बादल फटने से हालात बिगड़ चुके हैं. मौसम विभाग ने 11 जिलों में अलर्ट जारी किया है. स्कूल बंद कर दिए गए हैं. वैष्णो देवी यात्रा रोकी गई और सेना-NDRF राहत कार्य में जुटी हुई है. कठुआ और किश्तवाड़ में सबसे ज्यादा तबाही हुई है.
जम्मू: जम्मू-कश्मीर में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं. प्रशासन ने अगले 56 घंटे तक हाई अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम विभाग ने 18 और 19 अगस्त को भारी बारिश की आशंका जताई है. इसके चलते जम्मू संभाग में सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद कर दिए गए हैं.
वहीं वैष्णो देवी यात्रा रोक दी गई है और पहाड़ी इलाकों में लोगों की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दी गई है. प्रशासन ने नहरों, नालों और पुरानी इमारतों के आसपास न जाने की सख्त हिदायत दी है. निचले इलाकों में रहने वालों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट होने का आदेश दिया गया है. पढ़ें- 70 शव मलबे से निकाले गए, 200 से अधिक लोग हो सकते हैं दबे, किश्तवाड़ में बादल फटने के 4 दिन बाद अब कैसे हालात? 11 जिलों पर सबसे ज्यादा खतरा मौसम विभाग ने जम्मू संभाग और कश्मीर के कुल 11 जिलों – जम्मू, रियासी, उधमपुर, राजौरी, पुंछ, सांबा, कठुआ, डोडा, किश्तवाड़, रामबन और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बादल फटने और लैंडस्लाइड की चेतावनी दी है. प्रशासन ने NDRF, SDRF और सेना की टीमों को अलर्ट पर रखा है. कठुआ और किश्तवाड़ में तबाही रविवार सुबह कठुआ जिले के बॉर्डर से सटे इलाकों में तीन जगह बादल फटने की घटनाएं हुईं. जोद घाटी में सात लोगों की मौत हो गई और कई घायल हैं. पुलिस के मुताबिक, लैंडस्लाइड से दो से तीन घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और कई लोग मलबे में फंसे हुए हैं. हाईवे और रेलवे ट्रैक भी जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हैं. 14 अगस्त को किश्तवाड़ के चसोटी गांव में भी बादल फटने से तबाही मची थी. इस घटना में अब तक 65 लोगों की मौत हो चुकी है और 200 से ज्यादा लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं. 500 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया गया है जबकि 180 घायल हैं. राहत और बचाव कार्य जारी कठुआ और किश्तवाड़ में सेना और राहत एजेंसियां लगातार काम कर रही हैं. NDRF की 3 टीमें, सेना के 300 से ज्यादा जवान, पुलिस और SDRF के साथ मिलकर मलबा हटाने और लोगों को सुरक्षित निकालने का काम कर रहे हैं. घायलों को जम्मू और किश्तवाड़ के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. पीड़ितों का दर्द और गुस्सा चसोटी गांव में हालात इतने भयावह हैं कि लोग प्रशासन पर नाराजगी जता रहे हैं. एक युवक ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से कहा “हमें कुछ नहीं चाहिए, हमें सिर्फ डेडबॉडी दे दो. मेरी मां और मौसी लापता हैं.” पीड़ितों ने आरोप लगाया कि जेसीबी मशीनें सिर्फ नेताओं के आने पर चलाई जाती हैं, जबकि बाकी वक्त काम धीमी गति से होता है.
Jammu Cloudburst Kishtwar Disaster Kathua Landslide Jammu Kashmir Heavy Rain जम्मू कश्मीर अलर्ट बादल फटना जम्मू कश्मीर किश्तवाड़ आपदा कठुआ लैंडस्लाइड जम्मू कश्मीर बारिश तबाही
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
राजस्थान के लिए भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में रेड अलर्टमौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान में भारी से ज्यादा बारिश की चेतावनी दी है. चित्तौड़गढ़ और झालावाड़ में रेड अलर्ट
Read more »
सवाई माधोपुर में रविवार को हल्की बारिश, भारी बारिश का अलर्टसवाई माधोपुर जिले में रविवार को अधिकांश भागों में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने सवाई माधोपुर के लिए सोमवार से बुधवार तक बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
Read more »
बिहार का मौसम 30 जुलाई: सारण-बक्सर में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, पटना का वेदर अपडेट्स जानिएBihar Weather Today बिहार मौसम न्यूज़ 30 जुलाई 2025: बिहार में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। सारण, बक्सर और सीवान में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। पटना समेत 15 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। पटना में 28 साल बाद 24 घंटे में 175 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई...
Read more »
उत्तराखंड का मौसम 10 अगस्त 2025: ऊंचे पहाड़ों पर तगड़ी बारिश की चेतावनी, उत्तरकाशी समेत इन जिलों में येलो अलर्टUttarakhand Weather Today, उत्तराखंड मौसम न्यूज 10 अगस्त 2025: उत्तराकाशी समेत कई उच्च पर्वतीय इलाकों में मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
Read more »
जबलपुर समेत 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट: कल से नए सिस्टम का असर; भोपाल, इंदौर-उज्जैन में भी होग...मध्यप्रदेश के जबलपुर समेत 11 जिलों में मंगलवार को भारी बारिश होने का अलर्ट है। यहां अगले 24 घंटे में साढ़े 4 इंच तक पानी गिर सकता है।
Read more »
Uttarakhand Weather: प्रदेश में आज ऑरेंज अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनी के बाद छात्रवृत्ति परीक्षा स्थगितप्रदेश में मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बाद आज होने वाली मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। एससीईआरटी के अपर निदेशक पदमेंद्र सकलानी ने सभी मुख्य शिक्षा
Read more »
