जम्मू से केरल तक... 10 अनजान खिलाड़ी जिनपर 10 टीमों की नजर, IPL Auction में चमक जाएगी किस्मत!

IPL Auction News

जम्मू से केरल तक... 10 अनजान खिलाड़ी जिनपर 10 टीमों की नजर, IPL Auction में चमक जाएगी किस्मत!
Auqib NabiIPL 2026Tushar Raheja
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 257 sec. here
  • 20 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 155%
  • Publisher: 63%

IPL Auction 2026: आईपीएल ऑक्शन में 10 टीमों के पास खर्च करने के लिए कुल 237.55 करोड़ रुपये हैं. इनमें से कोलकाता नाइटराइडर्स के पास सबसे ज्यादा 64.30 करोड़ रुपये पर्स में हैं. आईपीएल के पहले सीजन से ही ऐसा देखा गया गया है कि ऑक्शन के दौरान कई अनजान खिलाड़ियों की किस्मत चमक जाती है.

IPL Auction 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन के लिए खिलाड़ी की नीलामी मंगलवार को होने वाली है. अबू धाबी में ऑक्शन के दौरान कुल 77 खिलाड़ी ही खरीदे जा सकते हैं. 10 टीमों के पास खर्च करने के लिए कुल 237.

55 करोड़ रुपये हैं. इनमें से कोलकाता नाइटराइडर्स के पास सबसे ज्यादा 64.30 करोड़ रुपये पर्स में हैं. आईपीएल के पहले सीजन से ही ऐसा देखा गया गया है कि ऑक्शन के दौरान कई अनजान खिलाड़ियों की किस्मत चमक जाती है. हम आपको यहां उन 10 अनकैप्ड प्लेयर्स के बारे में बता रहे हैं, जिनके ऊपर ऑक्शन में पैसों की बारिश हो सकती है. 1. आकिब नबी जम्मू और कश्मीर के 29 साल के दाएं हाथ के स्विंग बॉलर आकिब नबी भारत के सबसे लगातार घरेलू पेसरों में से एक बनकर उभरे हैं. 2025-26 रणजी ट्रॉफी में उन्होंने पांच मैचों में 13.27 के एवरेज से 29 विकेट लिए हैं. इसमें 724 का बेस्ट हॉल भी शामिल है और सीजन की शुरुआत में सभी बॉलर्स में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर थे. बॉल को दोनों तरफ मूव करने और सटीक बॉलिंग करने की उनकी काबिलियत ने IPL स्काउट्स का ध्यान खींचा है. 2. अशोक शर्मा अशोक शर्मा घरेलू सीजन की सबसे कामयाब तेज गेंदबाजी कहानियों में से एक रहे हैं. राजस्थान के 23 साल के दाएं हाथ के पेसर ने चल रही 2025 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में विकेट लेने के मामले में टॉप किया है. उन्होंने अब तक 8 मैचों में 20 विकेट लिए हैं. वह लगातार 140 किमी प्रति घंटा से ज्यादा की रफ्तार से गेंदें फेंकते हैं और अपनी स्ट्राइक करने की काबिलियत से सबको प्रभावित किया है. वह राजस्थान रॉयल्स के साथ नेट बॉलर रहे हैं. इसके बाद आईपीएल 2025 में टीम का हिस्सा थे लेकिन उन्हें कोई मैच नहीं मिला. जब वह 2023 में कोलकाता नाइटराइडर्स के साथ थे तब भी उन्हें कोई मैच नहीं मिला था. अब समय बदल चुका है और ऐसा लग रहा है कि अगले सीजन में उन्हें मौका मिल जाएगा. 3. कार्तिक शर्मा राजस्थान के एक युवा बल्लेबाज 19 साल के कार्तिक शर्मा आईपीएल 2026 ऑक्शन में चुने गए अनकैप्ड खिलाड़ियों में से एक और खिलाड़ी हैं जिन पर नजर रखनी होगी. उत्तराखंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में डेब्यू पर शतक लगाकर कार्तिक राजस्थान के लिए टीम में आए और तब से टीम के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. वह विजय हजारे ट्रॉफी के पिछले सीजन में राजस्थान के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे. उन्होंने आठ पारियों में 118.03 की स्ट्राइक रेट से 445 रन बनाए थे. नंबर-4 पर खेलने वाले कार्तिक ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दो सीजन में अब तक 11 पारियों में 334 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 162.92 का रहा है. उन्होंने 2024 में शेर-ए-पंजाब टी20 में भी प्रभावित किया था, जिसमें उन्होंने 10 पारियों में 168.01 के स्ट्राइक रेट से 457 रन बनाए थे. 4. तुषार रहेजा तुषार रहेजा ने तमिलनाडु प्रीमियर लीग में नाम कमाया है. वह एक शानदार विकेटकीपर माने जाते हैं. 2018 से लीग में खेलने के बाद उन्होंने 2024 में तहलका मचाया. उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में तमिलनाडु के लिए डेब्यू करने से पहले नौ मैचों में 324 रन बनाए. रहेजा ने TNPL 2025 में 61 के औसत और 185.55 के स्ट्राइक रेट से 488 रन बनाकर धमाल मचा दिया. 5. अभिषेक पाठक अभिषेक पाठक एक ऐसा नाम है जिनका जिक्र घरेलू T20 मैचों में तेजी से हो रहा है. उन्होंने स्टेट लीग में ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से सबका ध्यान खींचा है. मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग 2025 में पाठक ने लगभग 250 का स्ट्राइक रेट बनाया. उन्होंने 6 पारियों में 266 रन बनाए थे. मध्य प्रदेश के लिए ओपनिंग करने वाले 28 साल के इस विकेटकीपर बल्लेबाज पर सबकी नजर होगी. 6. मंगेश यादव 23 साल के बाएं हाथ के ऑलराउंडर मंगेश यादव ने अच्छा प्रदर्शन किया है. मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग 2025 में उन्होंने 6 मैचों में 12 की औसत से अपनी 14 विकेट लिए हैं. इसमें तीन बार एक मैच में चार विकेट लेना भी शामिल है. टी20 में बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों की मांग काफी ज्यादा होती है. ऐसे में मंगेश पर भी सबकी नजर होगी. ये भी पढ़ें: टीम इंडिया को मिलने वाला है नया संजू सैमसन? केरल के युवा स्टार ने पाकिस्तान को जमकर कूटा 7. नमन तिवारी लखनऊ के नमन तिवारी को शुरुआत से ही फास्ट बॉलिंग पसंद थी. उन्होंने एज-ग्रुप क्रिकेट में आगे बढ़ते हुए अंडर-16 और अंडर-19 लेवल पर उत्तर प्रदेश को रिप्रेजेंट किया और फिर 2024 अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत के लिए खेला. लेफ्ट-आर्म पेसर ने इस साल UPT20 सीजन में शानदार प्रदर्शन किया. दस मैचों में 19 विकेट लेकर तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर के तौर पर सीजन को खत्म किया. 140 kmph तक की स्पीड पकड़ने वाले नमन दुनिया के सबसे तेज बॉलर बनना चाहते हैं. ये भी पढ़ें: सचिन के गढ़ में मेसी... वानखेड़े में महासंगम, तेंदुलकर-सुनील छेत्री से ऐतिहासिक मिलन 8. प्रशांत वीर प्रशांत वीर एक किफायती लेफ्ट-आर्म स्पिनर हैं, जो मध्यक्रम में तेजी से रन भी बना सकते हैं. उन्होंने इस साल UPT20 सीजन में शानदार प्रदर्शन किया. 10 मैचों में 320 रन बनाए और आठ विकेट लिए. सीजन में उन्होंने 155.34 की स्ट्राइक रेट से रन बटोरे. इसके बाद सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी की पांच पारियों में 169.69 के स्ट्राइक रेट से 112 रन बनाए. वह एक ऑलराउंडर के तौर पर टीम ममें जगह बना सकते हैं. 9. सलमान निजार सलमान निजार के लिए यह साल शानदार रहा. इसकी शुरुआत रणजी ट्रॉफी से हुई, जहां उन्होंने केरल को फाइनल तक पहुंचाने में 628 रन बनाए. बाद में उन्होंने केरल क्रिकेट लीग में दो ओवर में 11 छक्के मारकर सुर्खियां बटोरीं और टूर्नामेंट 98.67 के औसत और 193.46 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए.2015 में 17 साल की उम्र में फर्स्ट-क्लास डेब्यू करने के बाद निजार ने लगभग एक दशक घरेलू क्रिकेट में बिताया है. 10. यश राज पुंजा एक लंबे और दुबले-पतले लेग स्पिनर यश राज पुंजा 2024 में राजस्थान रॉयल्स के लिए नेट बॉलर के तौर पर काम कर रहे थे. उन्होंने इयान बिशप का ध्यान खींचा था. बिशप ने एक ट्वीट में इस युवा खिलाड़ी के साथ कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए अंदाजा लगाया, वह कम से कम 6 फीट 6 इंच लंबे हैं. तब से यश ने हुबली टाइगर्स के लिए खेलते हुए महाराजा ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया है और सिर्फ 10 मैचों में 12.48 की औसत से 23 विकेट लेकर दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

Auqib Nabi IPL 2026 Tushar Raheja IPL Uncapped Players IPL Auction 2026 IPL Auction Date IPL Auction Date IPL Auction Time आईपीएल ऑक्शन आकिब नबी आईपीएल 2026 आईपीएल अनकैप्ड प्लेयर्स आईपीएल ऑक्शन 2026 आईपीएल 2026 ऑक्शन

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

पाकिस्तान और ईरान से 10 हजार से ज्यादा अफगान शरणार्थियों को जबरन भेजा गया वापसपाकिस्तान और ईरान से 10 हजार से ज्यादा अफगान शरणार्थियों को जबरन भेजा गया वापसपाकिस्तान और ईरान से 10 हजार से ज्यादा अफगान शरणार्थियों को जबरन भेजा गया वापस
Read more »

2026 ஐபிஎல் மினி ஏலம்: இந்த 5 வீரர்களுக்குதான் அதிக டிமெண்ட்.. CSK எந்த வீரரை எடுக்கும்?2026 ஐபிஎல் மினி ஏலம்: இந்த 5 வீரர்களுக்குதான் அதிக டிமெண்ட்.. CSK எந்த வீரரை எடுக்கும்?IPL Mini Auction: ஐபிஎல் மினி ஏலத்தில் அதிக போட்டி இருக்கும் வீரர்கள் பற்றி
Read more »

ஐபிஎல் மினி ஏலம்: ஒவ்வொரு அணியும் வைத்திருக்கும் தொகை எவ்வளவு? முழு விவரம்!ஐபிஎல் மினி ஏலம்: ஒவ்வொரு அணியும் வைத்திருக்கும் தொகை எவ்வளவு? முழு விவரம்!IPL Teams Purse Amount: ஐபிஎல் மினி ஏலத்திற்கு 10 அணிகளும் வைத்துள்ள தொகை எவ்வளவு என்பது குறித்து இத்தொகுப்பில் பார்க்கலாம்.
Read more »

सिडनी में यहूदियों पर फायरिंग में अब तक 10 की मौत, कई घायलसिडनी में यहूदियों पर फायरिंग में अब तक 10 की मौत, कई घायलसिडनी में यहूदियों पर फायरिंग में अब तक 10 की मौत, कई घायल
Read more »

क्या IPL ऑक्शन में टूटेगा ऋषभ पंत का रिकॉर्ड: 10 टीमों के पास 237.55 करोड़, 77 स्लॉट ही खाली; कोलकाता-चेन्न...क्या IPL ऑक्शन में टूटेगा ऋषभ पंत का रिकॉर्ड: 10 टीमों के पास 237.55 करोड़, 77 स्लॉट ही खाली; कोलकाता-चेन्न...10 teams have ₹237.55 crore, 350 players at stake, 77 slots vacant: All about the IPL auction
Read more »

IPL Auction 2026: ৭৭ শূন্যপদে লড়াই ৩৫৯ প্রার্থীর! কে কত টাকা নিয়ে বাজারে? কখন কোথায় দেখবেন নিলাম?IPL Auction 2026: ৭৭ শূন্যপদে লড়াই ৩৫৯ প্রার্থীর! কে কত টাকা নিয়ে বাজারে? কখন কোথায় দেখবেন নিলাম?When and where how to watch the IPL Auction 2026
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:15:40