जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी थमने के बावजूद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग दूसरे दिन भी बंद रहा, जिससे हजारों वाहन फंसे हुए हैं। रामबन और उधमपुर जिलों में 3,400 से अधिक वाहन फंसे हैं। सेना, पुलिस और प्रशासन फंसे यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाकर भोजन-आश्रय दे रहे हैं। मुगल रोड भी बंद है, जबकि रेल और हवाई सेवाएं सुचारु हैं। सोमवार...
जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू-कश्मीर में शनिवार को बारिश और बर्फबारी का सिलसिला थम गया, लेकिन दूसरे दिन भी जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद रहा। 270 किलोमीटर लंबे इस हाईवे पर जगह-जगह वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। रामबन जिला में ही 900 से अधिक और उधमपुर जिला में ढाई हजार से अधिक वाहन फंसे हुए हैं। इनमें स्थानीय लोगों के अलावा पर्यटकों के भी वाहन हैं। आवश्यक वस्तुओं से लदे ट्रकों सहित दो हजार से अधिक अन्य वाहन भी आगे बढ़ने के लिए हरी झंडी का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, पुंछ को कश्मीर से जोड़ने वाला मुगल रोड़ भी बंद है। इससे कश्मीर का सड़क संपर्क देश के अन्य हिस्सों से कटा हुआ है। ऐसे मौसम में भी रेल सेवा वरदान बनी हुई है, जिससे श्रीनगर के लिए आवाजाही जारी रही। श्रीनगर हवाई अड्डे से उड़ानें भी सुचारु हो गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार शाम से मंगलवार तक फिर से बारिश-बर्फबारी की संभावना है। संबंधित अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर फंसे सैकड़ों यात्रियों को सेना, पुलिस और नागरिक प्रशासन ने सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया और उन्हें भोजन और आश्रय प्रदान किया गया। रामबन जिला में रामसू व बनिहाल के बीच बर्फ जमा होने से काफी फिसलन बनी हुई है। सड़क पर यूरिया व नमक फेंककर रास्ता साफ किया जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग के यातायात उप पुलिस अधीक्षक एसपी सिंह ने कहा कि बर्फ हटाने का अभियान अंतिम चरण में है और दोनों ओर फंसे वाहनों को प्राथमिकता पर छोड़ा जाएगा।पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी से बंद हुए लिंक मार्ग भी खोलने का काम जारी है।.
जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू-कश्मीर में शनिवार को बारिश और बर्फबारी का सिलसिला थम गया, लेकिन दूसरे दिन भी जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद रहा। 270 किलोमीटर लंबे इस हाईवे पर जगह-जगह वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। रामबन जिला में ही 900 से अधिक और उधमपुर जिला में ढाई हजार से अधिक वाहन फंसे हुए हैं। इनमें स्थानीय लोगों के अलावा पर्यटकों के भी वाहन हैं। आवश्यक वस्तुओं से लदे ट्रकों सहित दो हजार से अधिक अन्य वाहन भी आगे बढ़ने के लिए हरी झंडी का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, पुंछ को कश्मीर से जोड़ने वाला मुगल रोड़ भी बंद है। इससे कश्मीर का सड़क संपर्क देश के अन्य हिस्सों से कटा हुआ है। ऐसे मौसम में भी रेल सेवा वरदान बनी हुई है, जिससे श्रीनगर के लिए आवाजाही जारी रही। श्रीनगर हवाई अड्डे से उड़ानें भी सुचारु हो गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार शाम से मंगलवार तक फिर से बारिश-बर्फबारी की संभावना है। संबंधित अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर फंसे सैकड़ों यात्रियों को सेना, पुलिस और नागरिक प्रशासन ने सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया और उन्हें भोजन और आश्रय प्रदान किया गया। रामबन जिला में रामसू व बनिहाल के बीच बर्फ जमा होने से काफी फिसलन बनी हुई है। सड़क पर यूरिया व नमक फेंककर रास्ता साफ किया जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग के यातायात उप पुलिस अधीक्षक एसपी सिंह ने कहा कि बर्फ हटाने का अभियान अंतिम चरण में है और दोनों ओर फंसे वाहनों को प्राथमिकता पर छोड़ा जाएगा।पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी से बंद हुए लिंक मार्ग भी खोलने का काम जारी है।
Highway Closure Snowfall Jammu Kashmir Stranded Vehicles Ramban Traffic Mughal Road Closed Rescue Operations Jammu Kashmir Weather Banihal Snow Jammu Jammu News Jammu Latest News Jammu News In Hindi Jammu Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
3000 में अलमारी, 2000 में सोफा सेट! दिल्ली का ये फर्नीचर बाजार है बजट का असली दोस्त, देखें PhotosDelhi Kirari Furniture Market : दिल्ली में देश का सबसे बड़ा फर्नीचर बाजार कीर्ति नगर में है, लेकिन कीर्ति नगर के अलावा भी एक ऐसा फर्नीचर बाजार है, जिसको आप नहीं जानते होंगे, लेकिन इसे भी देश का सबसे बड़ा फर्नीचर बाजार कहा जाता है. इस बाजार का नाम किराड़ी फर्नीचर बाजार है. आइये जानते हैं इस बाजार के बारे में.
Read more »
3000 में अलमारी, 2000 में सोफा सेट! दिल्ली का ये फर्नीचर बाजार है बजट का असली दोस्त, देखें PhotosDelhi Kirari Furniture Market : दिल्ली में देश का सबसे बड़ा फर्नीचर बाजार कीर्ति नगर में है, लेकिन कीर्ति नगर के अलावा भी एक ऐसा फर्नीचर बाजार है, जिसको आप नहीं जानते होंगे, लेकिन इसे भी देश का सबसे बड़ा फर्नीचर बाजार कहा जाता है. इस बाजार का नाम किराड़ी फर्नीचर बाजार है. आइये जानते हैं इस बाजार के बारे में.
Read more »
6 सुपर जोन में क्यों बंटा प्रेरणा स्थल? 3000 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा की कमानलखनऊ के बसंत कुंज स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर यूपी दिवस 2026 के तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, साथ ही राज्यपाल और मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे। लगभग दस हजार लोगों की उपस्थिति के मद्देनजर, सुरक्षा के लिए तीन हजार पुलिसकर्मी, एनएसजी कमांडो और खुफिया एजेंसियां तैनात की गई हैं। प्रेरणा...
Read more »
Iran-India Relations: '3000 साल पुराने हैं भारत-ईरान के रिश्ते, चाबहार पर काम अच्छे से होगा', ईरानी प्रतिनिधिईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने भारत और ईरान के रिश्तों को लेकर सकारात्मक बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि चाबहार बंदरगाह परियोजना पर काम अच्छे तरीके से
Read more »
अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस 2026: ईंट भट्ठों पर काम करने वाले बच्चों को ‘अंशु’ ने शिक्षित किया; 1,000 बच्चो...International Education Day 2026: Anshu educates 3,000 children working at brick kilns. Farman has provided free computer education to 1,000 children.
Read more »
बिना सूरज के 3000 घंटे! कैसे बीतती है उस द्वीप पर जिंदगी, जहां इंसानों से ज्यादा भालू हैं!ये वो जगह है जहां सूरज लगातार 120 दिन छुट्टी पर रहता है. रात नवंबर में शुरू होती है तो फरवरी तक चलती है. इस दौरान यहां रह रहे लोगों को नाइट लाइफ ही एंजॉय करना होता है. यहां सुबह के 10 बजे हों या रात के 2, आसमान हमेशा तारों और जादुई नॉर्दर्न लाइट्स से भरा रहता है. लोग घने अंधेरे में राइफल लेकर चलते हैं.
Read more »
