JammuKashmir के सांबा जिले में रविवार को एक निर्माणाधीन पुल के गिरने से 27 मजदूर घायल हो गए, जिनमें ज्यादातर गैर स्थानीय थे।
जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में रविवार को एक निर्माणाधीन पुल के गिरने से 27 मजदूर घायल हो गए, जिनमें ज्यादातर गैर स्थानीय थे। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि गांव कौलपुर के पास देवक नदी पर बन रहा पुल शाम करीब चार बजे ढह गया। घायलों में 11 को रामगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य को विजयपुर के आपातकालीन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सांबा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन ने 27 लोगों के घायल होने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया।.
जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में रविवार को एक निर्माणाधीन पुल के गिरने से 27 मजदूर घायल हो गए, जिनमें ज्यादातर गैर स्थानीय थे। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि गांव कौलपुर के पास देवक नदी पर बन रहा पुल शाम करीब चार बजे ढह गया। घायलों में 11 को रामगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य को विजयपुर के आपातकालीन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सांबा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन ने 27 लोगों के घायल होने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Balrampur: 2022 के चुनाव में बीजेपी के गढ़ में लगेगी सेंध या जलवा रहेगा बरकरार?Balrampur district profile: बलरामपुर को अटल बिहारी वाजपेई की कर्मस्थली के रूप में जाना जाता है. अटल जी के अलावा बैरिस्टर हैदर हुसैन, सुभद्रा जोशी और नानाजी देशमुख जैसे प्रखर राजनीतिज्ञों ने यहां का प्रतिनिधित्व किया है. कालान्तर में बाहुबलियों का भी इस क्षेत्र की राजनीति में दबदबा रहा.
Read more »
भास्कर इंडेप्थ: कोरोना के खिलाफ जंग के मैदान में पिछड़े हम, दुनिया के 6 पैमानों में से 3 पर पहली लहर से भी कमजोरभारत में शुक्रवार तक ओमिक्रॉन के 1200 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। दिल्ली सरकार ने सूचना जारी कर बताया है कि राजधानी में ओमीक्रॉन वैरिएंट का कम्यूनिटी स्प्रेड शुरू हो चुका है। दिल्ली में कोरोना के नए मामलों में से 46% मामले ओमिक्रॉन के हैं। | omicron global health index report is india ready for third wave. महामारी के खिलाफ लड़ाई में BRICS देशों में पिछड़ा भारत, तीसरी लहर रोकने के लिए 2019 के मुकाबले कहां खड़ा है देश?
Read more »
साल के पहले दिन दिल्ली में कोरोना विस्फोट, 24 घंटे में कोरोना के 2716 नए मामलेRising Covid cases: राजधानी दिल्ली में कोरोना की रफ्तार तेजी के साथ बढ़ती जा रही है। साल के पहले ही दिन कोरोना के 2716 नए मामले सामने आए। एक ओर कोरोना की तीसरी लहर की बात हो रही है तो वहीं दूसरी ओर अब भी लोग कोरोना नियमों से बेपरवाह हैं।
Read more »
Omicron: देश में ओमिक्रॉन के केस हुए 1,525, महाराष्ट्र में सर्वाधिक 460, दिल्ली में 351 मामलेOmicron Cases In India: राज्यों की बात करें तो पहले और दूसरे स्थान पर क्रमश: महाराष्ट्र और दिल्ली हैं. इसके बाद गुजरात में 136 केस हैं. वहीं तमिलनाडु में 117 और केरल में 109 केस हैं. राजस्थान में ओमिक्रॉन के 69 केस दर्ज किए गए हैं. तेलंगाना में अब तक 67 केस आ चुके हैं. कर्नाटक में 64 मामले सामने आ चुके हैं. हरियाणा में 63 केस आए हैं. वहीं पश्चिम बंगाल में 20 केस दर्ज किए गए हैं.
Read more »
2021 में दर्ज किए गए महिलाओं के खिलाफ अपराध के रिकॉर्ड मामले, सीएम योगी के दावे के उलट आधे से ज्यादा केस यूपी सेNCW के आंकड़ों को देखने से यह भी पता चलता है कि न केवल उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ आधे से ज्यादा केस दर्ज किए गए बल्कि यूपी और अन्य राज्यों से आए मामलों की संख्या में भी चार गुना से ज्यादा का अंतर है।
Read more »
मुंबई में पिछले 24 घंटों में Covid-19 के 8,063 नए केस, कल से 27% अधिकCovid19 | Mumbai में कोविड-19 से संबंधित अबतक की मौतों की कुल संख्या 16,377 है. पिछले 24 घंटों में कोरोना के कारण शहर में एक भी मौत दर्ज नहीं हुई है.
Read more »
