जम्मू कश्मीर: सरकारी विज्ञापन न देने के ख़िलाफ़ अखबारों ने ख़ाली छोड़े फ्रंट पेज JammuKashmirGovernment SatyaPalMalik Media KashmirEditorsGuild जम्मूकश्मीरसरकार सत्यपालमलिक मीडिया कश्मीरएडिटर्सगिल्ड
जम्मू कश्मीर सरकार द्वारा दो अखबारों को ‘बिना कारण बताए’ विज्ञापन नहीं देने के खिलाफ कश्मीर घाटी में छपने वाले ज्यादातर अखबारों ने रविवार को अपना पहला पन्ना खाली छोड़ दिया. कश्मीर एडिटर्स गिल्ड ने पिछले महीने दावा किया था कि राज्य सरकार ने घाटी के दो प्रमुख स्थानीय अखबार ग्रेटर कश्मीर और कश्मीर रीडर को विज्ञापन देना बंद कर दिया है.
पहले पन्ने पर सिर्फ कश्मीर एडिटर्स गिल्ड का संदेश छापा गया था. इसमें लिखा था, ‘सरकार द्वारा बिना स्पष्ट कारण बताए ग्रेटर कश्मीर और कश्मीर रीडर को विज्ञापन देने से मना करने के विरोध में.’ कश्मीर एडिटर्स गिल्ड के एक प्रवक्ता ने बताया कि गिल्ड और कश्मीर एडिटर्स फोरम ने शनिवार को कश्मीर में मीडिया को बर्बाद करने के सरकार के इस कदम के खिलाफ पहला पन्ना खाली प्रकाशित करने का निर्णय लिया.के अनुसार, अखबारों के पहले पन्ने को खाली छोड़ने का फैसला कश्मीर एडिटर्स गिल्ड का था. उसने रविवार की दोपहर में श्रीनगर में एक धरना-प्रदर्शन भी किया. कश्मीर एडिटर्स गिल्ड के अनुसार, जम्मू कश्मीर सरकार ने दो स्थानीय अखबारों, ग्रेटर कश्मीर और कश्मीर रीडर को सरकारी विज्ञापन देना बंद कर दिया है. इस संबंध में उन्हें कोई लिखित जानकारी नहीं दी गई. अखबारों ने बताया कि जम्मू कश्मीर के सूचना निदेशक ने उन्हें मौखिक तौर पर बताया है कि सरकार ने इन अखबारों का विज्ञापन रोकने का फैसला किया है. कश्मीर एडिटर्स गिल्ड ने अपने बयान में कहा, कश्मीर एडिटर्स गिल्ड दो प्रमुख दैनिक समाचार पत्रों – ग्रेटर कश्मीर और कश्मीर रीडर – को बिना कोई कारण बताए सरकारी विज्ञापन नहीं देने के पर राज्यपाल प्रशासन की लगातार चुप्पी पर खेद व्यक्त करता है. पिछले 15 दिनों से हम लगातार सरकार से इस फैसले का कारण पूछ रहे हैं लेकिन सरकार की तरफ से कोई जवाब नहीं आ रहा है. इस तरह का हस्तक्षेप कश्मीर में पत्रकारिता की स्थिति को प्रभावित करेगा. हमारा मानना है कि यह फैसला लोकतंत्र के खिलाफ है और स्वतंत्र मीडिया का उल्लंघन करता है जो कि संविधान द्वारा दिया गया है. हालांकि यह पहली बार नहीं है जब विभिन्न मुद्दों पर सरकार से असहमति रखने के कारण सरकार ने अखबारों के विज्ञापन पर रोक लगाई है लेकिन यह पहली बार है जब इस तरह के कदम का विरोध करने के लिए घाटी की पूरी मीडिया एकजुट हो गई है. दो अखबारों के विज्ञापन रोकने पर पिछले हफ्ते कश्मीर एडिटर्स गिल्ड ने सरकार से जवाब मांगा था. सरकार की तरफ से अभी कोई जवाब नहीं आया है. क्या आपको ये रिपोर्ट पसंद आई? हम एक गैर-लाभकारी संगठन हैं. हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
जम्मू-कश्मीर: त्राल में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, 2-3 आतंकियों को घेराजम्मू कश्मीर के त्राल में सुबह से ही पुलिस, सीआरपीएफ की आतंकवादियों से मुठभेड़ जारी है.
Read more »
जम्मू-कश्मीर के त्राल में एनकाउंटर, मारा गया एक आतंकी, ऑपरेशन जारीसुरक्षाबलों को त्राल के रेशी मोहल्ले में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी. सोमवार शाम से त्राल में शुरू हुए मुठभेड़ में मंगलवार सुबह सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया.
Read more »
जम्मू-कश्मीर में लोकसभा के साथ ही विधानसभा चुनाव कराने के लिए सभी दल सहमतनिर्वाचन आयोग ने कहा कि जम्मू- कश्मीर के सभी राजनीतिक दल राज्य में विधानसभा और लोकसभा के चुनाव एक साथ कराए जाने पर सहमत हैं. माना जा रहा है कि अब इसके बाद चुनाव आयोग एक साथ चुनाव करा सकता है.
Read more »
जम्मू-कश्मीर में लोकसभा-विधानसभा चुनाव साथ कराने की तैयारी, इसलिए तारीखों के ऐलान में देरीLok Sabha and Assembly elections together in J & K | जम्मू-कश्मीर के अलावा ओडिशा, आंध्र, सिक्किम और अरुणाचल के विधानसभा चुनाव भी आम चुनाव के साथ हाेंगे चुनाव कार्यक्रम की घोषणा सोमवार को संभव, 7 से 9 चरणों में हाेगा मतदान
Read more »
जम्मू-कश्मीर: पुलवामा के त्राल में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी घिरे- AmarujalaJammuKashmir : पुलवामा के त्राल में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी घिरे IndianArmy Encounter Terrorism Terrorists Pulwama
Read more »
J-K: पुलवामा में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेरसुरक्षाबलों को पुलवामा के त्राल में जैश-ए-मोहम्मद के 2 आतंकियों के छुपे होने की जानकारी मिली थी. जिसके बाद सेना ने जम्मू कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर पूरे इलाके सर्च ऑपरेशन चलाया और सेना, जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने इलाके की घेराबंदी कर दी.
Read more »
'मेट्रो मैन' श्रीधरन जम्मू-कश्मीर में त्वरित परिवहन प्रणाली की परियोजना के प्रधान सलाहकार- Amarujala'मेट्रो मैन' श्रीधरन जम्मू-कश्मीर में त्वरित परिवहन प्रणाली की परियोजना के प्रधान सलाहकार MetroMan JammuKashmir RapidTransportSystem
Read more »
