जम्मू-कश्मीर के शोपियां और हंदवाड़ा में एनकाउंटर में 4 आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

United States News News

जम्मू-कश्मीर के शोपियां और हंदवाड़ा में एनकाउंटर में 4 आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 67 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 30%
  • Publisher: 63%

शोपियां में तीन और हंदवाड़ा में मारा गया 1 आतंकी. हंदवाड़ा में सर्च ऑपरेशन जारी.

जम्मू-कश्मीर के शोपियां और हंदवाड़ा में गुरुवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन और लश्कर-ए-तैयबा के चार आतंकवादी मारे गए हैं. इनमें से सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को शोपियां और एक को हंदवाड़ा में ढेर किया है.

हंदवाड़ा में मारे गए आतंकी के पास से एके-47 रायफल बरामद की गई है. वहां सर्च ऑपेरशन अब भी चल रहा है. हंदवाड़ा में 2-3 आतंकियों के छिपे होने की सूचना सुरक्षाबलों को मिली थी. साथ ही काजीगुंड और बारामूला में सुरक्षाबल सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. पुलिस के मुताबिक सुरक्षा बलों को शोपियां के यावरां वन क्षेत्र में आतंकवादियों के होने की सूचना मिली थी जिसके बाद वहां आतंकवाद विरोधी अभियान चलाया गया. उन्होंने बताया कि इसके बाद हुई मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए. मारे गए आतंकवादियों की पहचान सजाद खांडे, अकीब अहमद डार और बशारत अहमद मीर के रूप में की गई है. ये सभी पुलवामा के रहने वाले थे. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार यह प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों हिजबुल मुजाहिदीन और लश्कर-ए-तैयबा का समूह था. प्रवक्ता ने कहा, ‘‘वे सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर हमलों समेत कई आतंकवादी कृत्यों में शामिल होने के मामलों में वांछित थे.’’ पुलिस के मुताबिक अहमद का आतंकवादी गतिविधियों का पुराना इतिहास रहा है और उसके खिलाफ आतंकवाद संबंधी कई मामले दर्ज हैं. वह इलाके में कई आतंकवादी हमलों के षड्यंत्र रचने और उन्हें अंजाम देने में भी शामिल था. प्रवक्ता ने बताया कि खांडे और मीर भी कई आतंकवादी हमलों में शामिल थे और आतंकवाद संबंधी कई मामले उनके खिलाफ दर्ज हैं. उन्होंने कहा, ‘‘मुठभेड़ स्थल से तीन एके रायफल समेत संदिग्ध सामग्री बरामद हुई है. आगे की जांच और अन्य आतंकवादी मामलों में उनकी संलिप्तता की जांच के लिए सभी सामग्रियों को रिकॉर्ड में रखा गया है.’’

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

दो अलग-अलग इलाकों में आतंकियों के साथ मुठभेड़, शोपियां में एक आतंकी मारा गयादो अलग-अलग इलाकों में आतंकियों के साथ मुठभेड़, शोपियां में एक आतंकी मारा गयाJammu kashmir terrorist encounter with sequrity forces updates | शुक्रवार तड़के पहली मुठभेड़ शोपियां और दूसरी सोपोर में शुरू हुई आतंकियों ने होली के दिन सोपोर में पुलिस पार्टी पर ग्रेनेड फेंका था
Read more »

जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, एक आतंकी ढे़र- Amarujalaजम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, एक आतंकी ढे़र- Amarujalaजम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, एक आतंकी ढे़र shopian bandipora jammukashmir
Read more »

Moto G7 और Motorola One भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्सMoto G7 और Motorola One भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्सMoto G7 और Motorola One भारत में लॉन्च कर दिए गए हैं. Moto G7 की कीमत 16,999 रुपये है, जबकि Motorola One की कीमत 13,999 रुपये है. इन स्मार्टफोन्स के साथ रिलायंस जियो का कैशबैक ऑफर भी दिया जा रहा है.
Read more »

शोपियां में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गएशोपियां में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गएjammu kashmir encounter shopian terrorists dead security forces news and updates | आतंकियों ने 21 मार्च को सोपोर में पुलिस पार्टी पर ग्रेनेड फेंका था इसी दिन सुरक्षाबलों ने 24 घंटे के दौरान 6 आतंकी मार गिराए थे
Read more »

J-K: शोपियां और हंदवाड़ा में मुठभेड़, 3 आतंकी ढेर, कई को सेना ने घेराJ-K: शोपियां और हंदवाड़ा में मुठभेड़, 3 आतंकी ढेर, कई को सेना ने घेराजम्मू-कश्मीर के शोपियां और हंदवाड़ा दो जगहों पर सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. 4 से 6 आतंकियों को सुरक्षाबल ने घेर लिया है. शोपियां में मुठभेड़ केल्लार इलाके में चल रही है.
Read more »

ऑपरेशन ऑल आउट, शोपियां में तीन आतंकी ढेर, 2019 में अब तक 65 आतंकी ढेरऑपरेशन ऑल आउट, शोपियां में तीन आतंकी ढेर, 2019 में अब तक 65 आतंकी ढेरजम्‍मू। कश्‍मीर में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का ऑपरेशन ऑल आउट फिलहाल जारी है। कश्मीर के शोपियां में आज तड़के सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच शुरू हुई मुठभेड़ अब भी जारी है।
Read more »

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, 24 घंटे में 5 आतंकियों को किया ढेर– News18 हिंदीजम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, 24 घंटे में 5 आतंकियों को किया ढेर– News18 हिंदीTwo bodies recovered in encounter between terrorists and security forces in Shopian district onm
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:20:09