जम्मू, लेह और श्रीनगर के एयरपोर्ट से कमर्शियल उड़ानें अगले आदेश तक रद्द Budgam
भारतीय वायुसेना ने जम्मू, लेह और श्रीनगर में सभी तरह की कमर्शियल उड़ानों पर अनिश्चितकालीन के लिए रोक लगा दी है. इस बीच ये जानकारी मिल रही है कि अगले आदेश तक एयरपोटर्स को हाई अलर्ट कर दिया है. अपुष्ट खबरें हैं कि भीमबर गली और लाम में तीन पाकिस्तानी जेट ने सीमा क्षेत्र का उल्लंघन किया है.
हालांकि, भारतीय विमानों ने पाकिस्तान के विमानों को वापस खदेड़ दिया. उधर, सुरक्षा के लिहाज से श्रीनगर हवाई अड्डे पर आम हवाई सेवाएं रोक दी गई हैं. श्रीनगर एयरपोर्ट से अगले आदेश तक सभी सेवाएं बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं. कमर्शियल विमानों को श्रीनगर से डायवर्ट कर दिया गया है. अपुष्ट खबर है कि घुसपैठ के बाद भागते हुए पाकिस्तानी विमानों ने कुछ बम भी गिराए हैं. हालांकि अभी जान-माल के किसी नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है.
