पुलवामा के दलीपोरा इलाके में चल रही है सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ ashraf_wani
जम्मू-कश्मीर के पुलावामा में गुरुवार तड़के सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़ शुरु हो गया है. बताया जा रहा है कि यह मुठभेड़ दलीपोरा इलाके में चल रहा है. सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को मार गिराया है. इस मुठभेड़ के दौरान एक जवान शहीद हो गया.
इसके अलावा दो जवान और दो आम नागरिक घायल हैं. पुलवामा में कर्फ्यू लगा दिया गया है. एक पुलिस अधिकारी ने इंडिया टुडे को बताया कि सेना और एसओजी की संयुक्त टीम को कुछ आतंकवादियों के छिपे होने की खबर मिली थी. इसके बाद गुरुवार तड़के दलीपोरा इलाके में घेराबंदी की गई. जैसे ही सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया, तैसे ही आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी. Jammu & Kashmir: An exchange of fire between terrorists and security forces began in Dalipora area of Pulwama earlier this morning. pic.twitter.com/BW3aFWelN2 — ANI May 16, 2019 इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों का सफाया कर दिया है. जबकि तीन जवान घायल हो गए. इनमें एक जवान शहीद हो गया है. बाकी दोनों जवानों को आर्मी बेस अस्पताल में एडमिट कराया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है. फिलहाल, पूरे पुलवामा में कर्फ्यू लगा दिया गया है.पिछले रविवार को कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर हुआ था. सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया था. दोनों लश्कर-ए-तैयबा आतंकी संगठन से जुड़े हुए थे और काफी दिनों से तलाश किए जा रहे थे. इससे पहले 10 मई को सुरक्षाबलों ने आतंकी संगठन आईएसजेके के कमांडर इशफाक अहमद को सोपोर में मुठभेड़ के दौरान मार गिराया था. मई में ही शोपियां जिले के इमाम साहब गांव में मुठभेड़ के दौरान बुरहान वानी गैंग के आखिरी कमांडर लतीफ टाइगर को ढेर कर दिया था. हिजबुल कमांडर लतीफ अपने 2 अन्य आतंकियों के साथ एक इमारत में छिपा था, तभी सुरक्षा बलों ने धावा बोले दिया. इस दौरान आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें आतंकी लतीफ टाइगर समेत दो आतंकी मारे गए. इस दौरान एक जवान भी जख्मी हो गया.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Pulwama में जवान पर गिरे पहाड़ के टुकड़े, कानपुर के लाल ने गंवाई जानसुनील के पिता भी सीआरपीएफ में थे। उनमें भी पिता की तरह देशसेवा की भावना थी। सुनील के परिवार में मां विजयलक्ष्मी, भाई नंद किशोर और पत्नी वंदना हैं।
Read more »
क्या धोनी से पार पा पाएंगे ऋषभ पंत, इन 5 खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी रहेगी नजरआईपीएल के दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में बेहतरीन फॉर्म में चल रही दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला शुक्रवार को चेन्नई सुपरकिंग्स से होगा। जो टीम इस मुकाबले को जीतेगी, फाइनल में उसका सामना मुंबई इंडियंस से होगा। इस मैच में चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और दिल्ली के विकेटकीपर ऋषभ पंत के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है। ऋषभ पंत ने पिछले मैच में दिल्ली को जीत दिलाने में बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वहीं धोनी भी इस समय बेहतरीन लय में हैं। इन दोनों के साथ ही इन 5 खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी सभी की नजरें होगी...
Read more »
जम्मू-कश्मीर में मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिरायाजम्मू-कश्मीर में मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया Encounter JammuAndKashmir
Read more »
जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर– News18 हिंदीसुरक्षाबलों ने अभी भी पूरे इलाके को घेर रखा है और सर्च ऑपरेशन जारी है. सुरक्षाबलों को जानकारी मिली है कि अभी भी कुछ आतंकी इलाके में छुपे हो सकते हैं.
Read more »
जम्मू कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 2 आतंकवादी मारेतलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चलाईं जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की . इसके बाद दोनों ओर से मुठभेड़ शुरू हो गई जिसमें दो आतंकवादी मारे गए.
Read more »
राजतिलक: छठे चरण के मतदान में पश्चिम बंगाल आगे, पिछड़ा उत्तर प्रदेश West Bengal registers massive voter turnout in sixth phase - Rajtilak AajTakलोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण में दिल्ली सहित 7 राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर आज मतदान पूरा हो गया है. इसमें केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह, हर्षवर्धन और मेनका गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया की किस्मत का फैसला होगा. छठे चरण में उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की 10, बिहार और मध्य प्रदेश की 8-8, दिल्ली की सात और झारखंड की चार सीटों पर वोटिंग के बाद उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो चुका है. चुनाव आयोग के मुताबिक लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 63.04 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. आयोग के रात 8.50 बजे तक आए आंकड़ों के अनुसार बिहार में 59.29, हरियाणा में 66.69, मध्य प्रदेश में 64.22, उत्तर प्रदेश में 54.29, पश्चिम बंगाल में 80.35, झारखंड में 64.50 और दिल्ली में 58.93 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019 : क्या तस्वीर हुई साफ? छठे चरण के मतदान की 11 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव के छठे चरण में रविवार को पश्चिम बंगाल में भाजपा उम्मीदवार भारती घोष पर हमला किया गया और उत्तरप्रदेश में भगवा दल के एक विधायक ने एक चुनाव अधिकारी की कथित तौर पर पिटाई की. इस चरण में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और छह राज्यों की 59 सीटों पर 63 फीसदी से अधिक वोट पड़े. इस चरण में उत्तरप्रदेश में 14 सीटों, हरियाणा की दस सीटों, बिहार, मध्यप्रदेश और पश्चिम बंगाल में आठ - आठ सीटों, झारखंड में चार सीटों और दिल्ली में सात सीटों पर वोट डाले गए. दिल्ली में वोट डालने वाली प्रमुख हस्तियों में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज शामिल हैं. आज के मतदान के साथ ही 543 लोकसभा क्षेत्रों में से करीब 89 फीसदी सीटों पर चुनाव संपन्न हो गए जबकि शेष 59 सीटों पर 19 मई को चुनाव होंगे. चुनाव आयोग ने विभिन्न राज्यों और दिल्ली में 63.48 फीसदी मतदान की घोषणा की, वहीं पश्चिम बंगाल में 80 फीसदी से अधिक वोट पड़े जबकि राष्ट्रीय राजधानी में महज 60.21 फीसदी मतदान हुआ. 2014 में यह 63.37 प्रतिशत था. चुनाव आयोग ने कहा कि मतदान प्रतिशत रात नौ बजे दर्ज किया गया. यह आंकड़ा अंतिम नहीं है और इसमें वृद्धि हो सकती है क्योंकि कुछ स्थानों पर मतदान चल रहा है. खास बात यह है कि अब सिर्फ अंतिम चरण का चुनाव ही बचा है लेकिन अभी तक कोई भी दावे से नहीं कह सकता है कि केंद्र में किसकी सरकार बनने वाली है. हालांकि नेताओं को अपने-अपने दावे जरूर हैं.
Read more »
अमित शाह के कोलकाता रोड शो में हिंसा: TMC ने मांगा EC से समय तो BJP बोली- ममता के प्रचार पर लगे बैन, 10 बड़ी बातेंभाजपा अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) के मंगलवार को कोलकाता में हुए विशाल रोड शो के दौरान भाजपा और तृणमूल कांग्रेस (TMC) समर्थकों के बीच हिंसक झड़पें हुईं. हालांकि शाह को किसी तरह की चोट नहीं आई और पुलिस उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले गई. अधिकारियों ने बताया कि शहर के कुछ हिस्सों में हिंसा भड़क उठी जब विद्यासागर कॉलेज के भीतर से टीएमसी के कथित समर्थकों ने शाह के काफिले पर पथराव किया, जिससे दोनों पार्टियों के समर्थकों के बीच झड़प हुई. गुस्साए भाजपा (BJP) समर्थकों ने भी उसी तरह प्रतिक्रिया दी और कॉलेज के प्रवेशद्वार के बाहर टीएमसी प्रतिद्वंद्वियों के साथ मारपीट करते नजर आए. बाहर खड़ी कई मोटरसाइकलों को आग के हवाले कर दिया गया. ईश्वर चंद्र विद्यासागर की आवक्ष प्रतिमा भी झड़प के दौरान तोड़ दी गई. पुलिसकर्मी पानी भरी बाल्टियों से आग बुझाने की कोशिश करते देखे गए. रोडशो के लिए तैनात किए गए कोलकाता पुलिस (Kolkata Police) के दस्ते ने तुरंत हरकत में आते हुए इन समूहों का पीछा किया.
Read more »
जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारीजम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच आज सुबह मुठभेड़ शुरू हुई। इस बीच ये भी खबरें आ रही हैं कि मुठभेड़ में अब तक दो आतंकियों को मार गिराया गया है... JammuAndKashmir Encounters
Read more »
