सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में पंजगाम सेक्टर में कुछ आतंकी छुपे हुए हैं pulwamaterrorattack pulwamaattack
भारतीय सुरक्षाबलों के बीच शनिवार को मुठभेड़ हो गई. इस दौरान सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को घेर लिया. बाद में तीनों को सेना के जवानों ने ढेर कर दिया. इस दौरान सेना के किसी भी जवान के हताहत होने की खबर नहीं है.
मुठभेड़ खत्म होने के बाद सेना ने इलाके में सर्च ऑपरेशन भी शुरू कर दिया है. जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में पंजगाम सेक्टर में कुछ आतंकी छुपे हुए हैं. जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने घेरा बनाया और इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया. सुरक्षाबलों को देखते ही आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी.गौरतलब है कि पुलवामा और शोपियां में गुरुवार को आतंकियों और सुरक्षाबलों की मुठभेड़ में छह आतंकी मारे गए हैं. पुलवामा में जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी नसीर पंडित, उमर मीर और खालिद मारे गए है. बताया जाता है कि खालिद जैश का कमांडर था और पाकिस्तान में रहता था. इसी तरह शोपियां में भी सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया. मुठभेड़ की जगह से भारी मात्रा में गोला-बारूद और आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई हैं. मुठभेड़ के दौरान जब सुरक्षाबल आम नागरिकों को निकाल रहे थे तभी आतंकियों ने हमला कर दिया, जिसमें संदीप नाम का जवान शहीद हो गया. संदीप हरियाणा का रहने वाला था.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
जम्मू-कश्मीर में मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिरायाजम्मू-कश्मीर में मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया Encounter JammuAndKashmir
Read more »
राजतिलक: छठे चरण के मतदान में पश्चिम बंगाल आगे, पिछड़ा उत्तर प्रदेश West Bengal registers massive voter turnout in sixth phase - Rajtilak AajTakलोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण में दिल्ली सहित 7 राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर आज मतदान पूरा हो गया है. इसमें केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह, हर्षवर्धन और मेनका गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया की किस्मत का फैसला होगा. छठे चरण में उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की 10, बिहार और मध्य प्रदेश की 8-8, दिल्ली की सात और झारखंड की चार सीटों पर वोटिंग के बाद उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो चुका है. चुनाव आयोग के मुताबिक लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 63.04 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. आयोग के रात 8.50 बजे तक आए आंकड़ों के अनुसार बिहार में 59.29, हरियाणा में 66.69, मध्य प्रदेश में 64.22, उत्तर प्रदेश में 54.29, पश्चिम बंगाल में 80.35, झारखंड में 64.50 और दिल्ली में 58.93 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »
दलित की बारात रोकने के लिए ऊंची जाति के लोगों ने किया रोड जाम, सड़क पर करने लगे भजन और यज्ञवहीं एक अन्य घटना के मुताबिक गुजरात के साबरकांठा जिले के एक गांव में एक दलित दूल्हे की बारात को रविवार को उस वक्त पुलिस सुरक्षा मुहैया करानी पड़ी, जब ठाकोर समुदाय के सदस्यों ने उसके एक स्थानीय मंदिर में पूजा करने पर आपत्ति जताई. हालांकि, पुलिस ने कहा कि बारात शांतिपूर्ण तरीके से गुजर गई. ग्रामीण भीखाभाई वानिया ने कहा कि अनिल राठौड़ के परिवार ने उस वक्त पुलिस सुरक्षा की मांग की, जब सितवडा गांव के ठाकोर समुदाय के सदस्यों ने शनिवार को बारात के गांव से गुजरने और दूल्हे के मंदिर में पूजा करने की योजना पर आपत्ति जताई.
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019 : क्या तस्वीर हुई साफ? छठे चरण के मतदान की 11 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव के छठे चरण में रविवार को पश्चिम बंगाल में भाजपा उम्मीदवार भारती घोष पर हमला किया गया और उत्तरप्रदेश में भगवा दल के एक विधायक ने एक चुनाव अधिकारी की कथित तौर पर पिटाई की. इस चरण में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और छह राज्यों की 59 सीटों पर 63 फीसदी से अधिक वोट पड़े. इस चरण में उत्तरप्रदेश में 14 सीटों, हरियाणा की दस सीटों, बिहार, मध्यप्रदेश और पश्चिम बंगाल में आठ - आठ सीटों, झारखंड में चार सीटों और दिल्ली में सात सीटों पर वोट डाले गए. दिल्ली में वोट डालने वाली प्रमुख हस्तियों में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज शामिल हैं. आज के मतदान के साथ ही 543 लोकसभा क्षेत्रों में से करीब 89 फीसदी सीटों पर चुनाव संपन्न हो गए जबकि शेष 59 सीटों पर 19 मई को चुनाव होंगे. चुनाव आयोग ने विभिन्न राज्यों और दिल्ली में 63.48 फीसदी मतदान की घोषणा की, वहीं पश्चिम बंगाल में 80 फीसदी से अधिक वोट पड़े जबकि राष्ट्रीय राजधानी में महज 60.21 फीसदी मतदान हुआ. 2014 में यह 63.37 प्रतिशत था. चुनाव आयोग ने कहा कि मतदान प्रतिशत रात नौ बजे दर्ज किया गया. यह आंकड़ा अंतिम नहीं है और इसमें वृद्धि हो सकती है क्योंकि कुछ स्थानों पर मतदान चल रहा है. खास बात यह है कि अब सिर्फ अंतिम चरण का चुनाव ही बचा है लेकिन अभी तक कोई भी दावे से नहीं कह सकता है कि केंद्र में किसकी सरकार बनने वाली है. हालांकि नेताओं को अपने-अपने दावे जरूर हैं.
Read more »
मालवा में आज मोदी बनाम प्रियंका के बीच महामुकाबला, इंदौर में प्रियंका के मेगा रोड शो की तैयारीभोपाल। लोकसभा के चुनावी रण में अब मालवा में भाजपा और कांग्रेस के बीच महायुद्ध शुरु हो गया है। मालवा–निमाड़ की आठ लोकसभा सीटों पर 19 मई को आखिरी चरण में होने वाले मतदान से पहले दोनों ही पार्टियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस की ओर से चुनावी कमान को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने संभाल रखा है। मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए पहली बार आ रहीं प्रियंका गांधी उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन करेंगी। इसके बाद प्रियंका रतलाम में कांग्रेस उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया के लिए चुनाव प्रचार करेंगी और शाम को इंदौर में एक रोड शो करेंगी।
Read more »
कई शहरों में सांप्रदायिक हिंसा भड़की; पूरे देश में कर्फ्यू, उल्लंघन पर गोली मारने के आदेशश्रीलंका के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र के शहरों में मस्जिदों पर पत्थरबाजी और दुकानों में तोड़फोड़ हुई हिंसक घटनाओं के बाद सोशल मीडिया साइट्स पर बैन लगा दिया गया चिलाऊ कस्बे में रविवार को फेसबुक पोस्ट से विवाद बढ़ा था, लोगों ने तीन मस्जिदों में पत्थरबाजी की थी 21 अप्रैल को श्रीलंका में सिलसिलेवार धमाकों में 251 लोगों की जान गई थी | चिलाऊ कस्बे में एक फेसबुक पोस्ट पर शुरू हुए विवाद के बाद स्थानीय लोगों ने तीन मस्जिदों और मुस्लिम नागरिक की दुकान पर हमला किया। इस घटना के बाद सरकार ने फेसबुक, वॉट्सऐप समेत कई सोशल मीडिया साइट्स बैन लगा दिया
Read more »
जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में आतंकी ढेरजम्मू और कश्मीर में आज के दिन की तीसरी मुठभेड़ है. इससे पहले पुलवामा और कुपवाड़ा में भी आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हो चुकी है. जिसमें सुरक्षाबलों ने पुलवामा के दलीपोरा में जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों को मार गिराया था.
Read more »
NEWS FLASH: कश्मीर से कन्याकुमारी, कच्छ से कामरूप तक, सारा देश कह रहा है - अब की बार 300 पार : PMपश्चिम बंगाल में लोकसभा की उन नौ सीटों के लिए बृहस्पतिवार को रात 10 बजे प्रचार समाप्त हो गया जहां अंतिम चरण में चुनाव होने हैं. देश में यह पहली बार हो रहा है जब तय समय से 20 घंटे पहले चुनाव प्रचार खत्म कर दिया गया हो और ऐसा चुनाव आयोग के आदेश के मुताबिक हुआ है. इसके अलावा प. बंगाल के आईपीएस अधिकारी राजीव कुमार को गिरफ्तारी से संरक्षण हटाने के फैसले पर SC में सुनवाई आज होगी. तो दूसरी तरफ बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह आज दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. इसके अलावा 3 तलाक पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बावजूद मामले सामने आ रहे जिन पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होनी है. तो वहीं दिल्ली में इंडिया हैबिटेट सेंटर के 14वें हैबिटैट फिल्म फेस्टिवल संस्करण के सिनेमाई सफर अश्विन कुमार की हाल ही में रिलीज फिल्म नो फादर इन कश्मीर से आज से शुरू होगा. इस फिल्म फेस्टिवल में 19 भारतीय भाषाओं की 42 फीचर फिल्में प्रस्तुत होंगी, जिनमें डॉक्युमेंट्री, शॉर्ट्स और स्टूडेंट फिल्में शामिल हैं. देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार इसी एक पेज पर जानें...
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019 : 'राजा' के समर्थक के नाम पर संदेह के दायरे में 'महाराजा' के मंत्री– News18 हिंदीग्वालियर में पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले 8 फीसदी ज़्यादा वोटिंग होने के बावजूद कांग्रेस के मंत्री और विधाय़क सवालों के घेरे में हैं. लोकसभा चुनाव में 60 फीसदी मतदान हुआ जो 2014 को मुक़ाबले 8 फीसदी ज़्यादा है. लेकिन मंत्री और विधायकों के इलाकों में 2018 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले 14 फीसदी तक कम वोटिंग हुई है. आरोप लग रहे हैं कि सिंधिया खेमे के मंत्रियों और विधायकों ने दिग्विजय खेमे के कांग्रेस प्रत्याशी अशोक सिंह के लिए काम नहीं किया. अगर यहां कांग्रेस को नाकामी मिलती है तो ये मामला तूल पकड़ेगा.
Read more »
