जम्मू में एक समारोह के दौरान फायरिंग की घटना हुई, जिसमें नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला और उपमुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी मौजूद थे।
डिजिटल डेस्क, जम्मू। जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में बुधवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब रॉयल पार्क के बाहर एक शादी समारोह के दौरान अचानक फायरिंग की घटना हो गई। इस समारोह में जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला और उपमुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी भी मौजूद थे। घटना के बाद कुछ समय के लिए कार्यक्रम स्थल पर मौजूद मेहमानों और सुरक्षाकर्मियों में दहशत का माहौल बन गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों वरिष्ठ नेता ग्रेटर कैलाश स्थित रॉयल पार्क में वरिष्ठ वकील की बेटी के विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति ने अचानक फायरिंग कर दी, जिससे कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों में भगदड़ जैसे हालात पैदा हो गए। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत स्थिति संभालते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों की ओर हटाया। घटना में उपमुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी को हथियार से निकले छर्रे लगने के कारण हल्की चोट आई। मौके पर मौजूद चिकित्सकों और सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया। अधिकारियों के अनुसार, उनकी चोट गंभीर नहीं है और उनकी हालत पूरी तरह स्थिर है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला इस घटना में पूरी तरह सुरक्षित रहे। फायरिंग की आवाज सुनते ही मौके पर तैनात पुलिस और सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हमलावर को कुछ ही मिनटों में काबू कर लिया। आरोपित कमल सिंह जम्वाल निवासी पुरानी मंडी, जम्मू को हिरासत में लेकर उसके पास से इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया गया। पुलिस के अनुसार हमलावर कमल सिंह जम्वाल को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसने फायरिंग क्यों की और क्या इस घटना में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था। घटना के बाद ग्रेटर कैलाश क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और जांच के आदेश दिए। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों के अनुसार, शादी समारोह में बड़ी संख्या में मेहमान मौजूद थे और अचानक हुई फायरिंग से कुछ समय के लिए इलाके में दहशत फैल गई। हालांकि, सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति को जल्द ही नियंत्रण में ले लिया गया और किसी बड़ी अनहोनी को टाल दिया गया।.
डिजिटल डेस्क, जम्मू। जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में बुधवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब रॉयल पार्क के बाहर एक शादी समारोह के दौरान अचानक फायरिंग की घटना हो गई। इस समारोह में जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला और उपमुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी भी मौजूद थे। घटना के बाद कुछ समय के लिए कार्यक्रम स्थल पर मौजूद मेहमानों और सुरक्षाकर्मियों में दहशत का माहौल बन गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों वरिष्ठ नेता ग्रेटर कैलाश स्थित रॉयल पार्क में वरिष्ठ वकील की बेटी के विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति ने अचानक फायरिंग कर दी, जिससे कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों में भगदड़ जैसे हालात पैदा हो गए। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत स्थिति संभालते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों की ओर हटाया। घटना में उपमुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी को हथियार से निकले छर्रे लगने के कारण हल्की चोट आई। मौके पर मौजूद चिकित्सकों और सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया। अधिकारियों के अनुसार, उनकी चोट गंभीर नहीं है और उनकी हालत पूरी तरह स्थिर है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला इस घटना में पूरी तरह सुरक्षित रहे। फायरिंग की आवाज सुनते ही मौके पर तैनात पुलिस और सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हमलावर को कुछ ही मिनटों में काबू कर लिया। आरोपित कमल सिंह जम्वाल निवासी पुरानी मंडी, जम्मू को हिरासत में लेकर उसके पास से इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया गया। पुलिस के अनुसार हमलावर कमल सिंह जम्वाल को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसने फायरिंग क्यों की और क्या इस घटना में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था। घटना के बाद ग्रेटर कैलाश क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और जांच के आदेश दिए। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों के अनुसार, शादी समारोह में बड़ी संख्या में मेहमान मौजूद थे और अचानक हुई फायरिंग से कुछ समय के लिए इलाके में दहशत फैल गई। हालांकि, सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति को जल्द ही नियंत्रण में ले लिया गया और किसी बड़ी अनहोनी को टाल दिया गया।
Jammu Firing Incident National Conference Surinder Choudhary Jammu And Kashmir Police Arrested Political Event Security Firing At Ceremony J&K Incident Jammu News Jammu News Jammu Latest News Jammu News In Hindi Jammu Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
'योगी की मां हमारी माता, अपमान असहनीय'; मौलाना अब्दुल सलीम पर भड़के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंदSwami Avimukteshwarananda on CM Yogi Mother: सीएम योगी आदित्यनाथ की मां को लेकर दिए गए बयान मामले में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का कड़ा बयान आया है।
Read more »
यूपी में अब जमीन की फर्जी रजिस्ट्री नहीं हो पाएगी: ओला-उबर पर भी सरकार का कंट्रोल होगा, योगी कैबिनेट से 30 ...UP CM Yogi Adityanath Cabinet Decision on Land Registry Fraud & Ola Uber Control: यूपी में अब जमीन की फर्जी रजिस्ट्री नहीं होगी। ओला-उबर पर भी सरकार का कंट्रोल होगा।
Read more »
बागपत: रुकावाया था अपना बाल विवाह; 13 वर्षीय पायल को मिला मुख्यमंत्री सम्मान, लेकिन सपनों का क्याBaghpat Payal CM Award: बागपत की पायल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया है। 13 वर्षीय पायल ने अपना बाल विवाह रुकवा कर सबका ध्यान खींचा था।
Read more »
सीएम बोले प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का कहीं भी अभाव नहीं: त्योहारों, पुलिस भर्ती परीक्षा और कानून व्यवस्था को...Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath reviews festivals, police recruitment, law & order. Follow Latest Updates.
Read more »
शंकराचार्य बोले-मुख्यमंत्री नहीं, योगी को अल्टीमेटम दिया: आशुतोष की बातों का डिप्टी सीएम खंडन करें, नहीं तो...Lucknow: Shankaracharya Avimukteshwaranand demands Deputy CM refute Acharya Ashutoshs claims or admit collusion. Latest Updates.
Read more »
यूपी में तेल और गैस किल्लत की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाईCM Yogi Adityanath: यूपी में तेल और गैस की किल्लत की अफवाह फैलाने वालों की अब खैर नहीं है।
Read more »
