जम्मू-कश्मीर पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, किले में तब्दील हुआ पूरा शहर; हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

Amit Shah News

जम्मू-कश्मीर पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, किले में तब्दील हुआ पूरा शहर; हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां
Jammu SecurityHome Minister VisitJammu And Kashmir
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 99 sec. here
  • 15 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 85%
  • Publisher: 53%

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के जम्मू दौरे के लिए सीमा से शहर तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। गांधी नगर के रेहड़ी जोन और महेशपुरा सब्जी मंडी जैसे अस्थायी बाजार बंद कर दिए गए। जगह-जगह नाके लगाकर वाहनों और यात्रियों की तलाशी ली गई। गृहमंत्री सतवारी हवाई अड्डे पहुंचे, जहां से वे सीधे उपराज्यपाल आवास गए। सुरक्षाबलों ने काफिले की रिहर्सल भी की, जिससे...

जागरण संवाददाता, जम्मू। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के जम्मू दौरे को लेकर बॉर्डर से शहर तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा कारणों से गुरुवार शाम को गांधी नगर स्थित रेहड़ी जोन, महेशपुरा सब्जी मंडी सहित सड़क किनारे लगने वाले सभी अस्थायी बाजारों को सुरक्षाबलों ने बंद करवा दिया। इसके साथ ही जगह-जगह नाके लगाकर वाहनों की तलाशी ली जा रही है। साथ ही यात्रियों और चालकों के पहचान पत्रों की जांच की जा रही है। इसका उद्देश्य वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकना था। जम्मू-कश्मीर पहुंचे गृहमंत्री अमित शह गृहमंत्री अमित शाह सतवारी स्थित तकनीकी हवाई अड्डे पर देर रात पहुंचे, जहां से वे सीधे उपराज्यपाल आवास के लिए रवाना हुए। उनके आगमन से पहले ही गुरुवार दोपहर से तवी पुल, फ्लाईओवर और प्रमुख सड़कों पर अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती कर दी गई थी। इस विशेष ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को विशेष पहचान पत्र दिए गए थे, जो उनकी वर्दी पर स्पष्ट रूप से लगे हुए थे। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना था कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति सुरक्षाकर्मी के वेश में सुरक्षित क्षेत्र में प्रवेश न कर सके। गृहमंत्री के काफिले की सुरक्षित आवाजाही को लेकर दोपहर के समय सुरक्षाबलों ने रिहर्सल और मॉकड्रिल भी की। इसमें सुरक्षाबलों के वाहनों के अलावा सेना के हेलीकॉप्टर भी इस दौरान सतवारी तकनीकी हवाई अड्डे के आसपास उड़ान भरते हुए देखे गए। भारी सुरक्षा प्रबंधों के बीच गृहमंत्री का जम्मू आगमन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। यातायात रूट में कोई बड़ा बदलाव नहीं एसएसपी ट्रैफिक जम्मू अमित भसीन ने गृहमंत्री के दौरे को लेकर यातायात व्यवस्था पर स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने बताया कि वीवीआइपी मूवमेंट के बावजूद शहर में किसी भी प्रमुख यातायात रूट में स्थायी बदलाव नहीं किया गया। आम जनता को असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा गया। हालांकि, सुरक्षा कारणों से कुछ संवेदनशील मार्गों पर थोड़े समय के लिए वाहनों की आवाजाही को रोका गया था। यह रोक केवल गृह मंत्री के काफिले की आवाजाही के दौरान लागू रही। काफिला गुजरने के तुरंत बाद सभी मार्गों को फिर से सामान्य यातायात के लिए खोल दिया गया। ट्रैफिक पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय रहा, जिससे यातायात सुचारू बना रहा।.

जागरण संवाददाता, जम्मू। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के जम्मू दौरे को लेकर बॉर्डर से शहर तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा कारणों से गुरुवार शाम को गांधी नगर स्थित रेहड़ी जोन, महेशपुरा सब्जी मंडी सहित सड़क किनारे लगने वाले सभी अस्थायी बाजारों को सुरक्षाबलों ने बंद करवा दिया। इसके साथ ही जगह-जगह नाके लगाकर वाहनों की तलाशी ली जा रही है। साथ ही यात्रियों और चालकों के पहचान पत्रों की जांच की जा रही है। इसका उद्देश्य वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकना था। जम्मू-कश्मीर पहुंचे गृहमंत्री अमित शह गृहमंत्री अमित शाह सतवारी स्थित तकनीकी हवाई अड्डे पर देर रात पहुंचे, जहां से वे सीधे उपराज्यपाल आवास के लिए रवाना हुए। उनके आगमन से पहले ही गुरुवार दोपहर से तवी पुल, फ्लाईओवर और प्रमुख सड़कों पर अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती कर दी गई थी। इस विशेष ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को विशेष पहचान पत्र दिए गए थे, जो उनकी वर्दी पर स्पष्ट रूप से लगे हुए थे। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना था कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति सुरक्षाकर्मी के वेश में सुरक्षित क्षेत्र में प्रवेश न कर सके। गृहमंत्री के काफिले की सुरक्षित आवाजाही को लेकर दोपहर के समय सुरक्षाबलों ने रिहर्सल और मॉकड्रिल भी की। इसमें सुरक्षाबलों के वाहनों के अलावा सेना के हेलीकॉप्टर भी इस दौरान सतवारी तकनीकी हवाई अड्डे के आसपास उड़ान भरते हुए देखे गए। भारी सुरक्षा प्रबंधों के बीच गृहमंत्री का जम्मू आगमन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। यातायात रूट में कोई बड़ा बदलाव नहीं एसएसपी ट्रैफिक जम्मू अमित भसीन ने गृहमंत्री के दौरे को लेकर यातायात व्यवस्था पर स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने बताया कि वीवीआइपी मूवमेंट के बावजूद शहर में किसी भी प्रमुख यातायात रूट में स्थायी बदलाव नहीं किया गया। आम जनता को असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा गया। हालांकि, सुरक्षा कारणों से कुछ संवेदनशील मार्गों पर थोड़े समय के लिए वाहनों की आवाजाही को रोका गया था। यह रोक केवल गृह मंत्री के काफिले की आवाजाही के दौरान लागू रही। काफिला गुजरने के तुरंत बाद सभी मार्गों को फिर से सामान्य यातायात के लिए खोल दिया गया। ट्रैफिक पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय रहा, जिससे यातायात सुचारू बना रहा।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Jammu Security Home Minister Visit Jammu And Kashmir VVIP Security Border Security Traffic Arrangements Satwari Airport Security Measures Jammu News Jammu Latest News Jammu News In Hindi Jammu Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-04-02 06:31:49