Jammu Kashmir News: जम्मू–श्रीनगर नेशनल हाईवे पर उमर अब्दुल्ला ने कहा कि प्रबंधन राज्य को सौंपा जाए. जबकि फारूक अब्दुल्ला ने नितिन गडकरी के काम की तारीफ की. इस मामले पर पिता-पुत्र के सुर अलग-अलग हो गए है.
श्रीनगर: कश्मीर की जीवनरेखा कहे जाने वाले जम्मू–श्रीनगर नेशनल हाईवे पर इस समय सिर्फ ट्रैफिक जाम और भूस्खलन की ही चर्चा नहीं है. बल्कि राजनीतिक बहस भी छिड़ गई है. नेशनल कॉन्फ्रेंस के भीतर पिता और पुत्र के अलग-अलग सुर सामने आए हैं.
दोनों की बयानबाजी ने इस मामले को दिलचस्प बना दिया है. मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का कहना है कि हाईवे पर यात्रा लगातार मुश्किल हो रही है, ऐसे में अगर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समस्या नहीं सुलझा पा रहे तो हाईवे का प्रबंधन राज्य प्रशासन को सौंप दिया जाए. वहीं, उनके पिता और पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला गडकरी की तारीफों के पुल बांधते नजर आए और कहा कि हर कठिन परिस्थिति में उन्होंने सड़क को चालू रखने के लिए तेजी से काम करवाया है. पढ़ें- Vaishno Devi Yatra: चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है… 22 दिन बाद वैष्णो देवी यात्रा शुरू, उमड़ी भक्तों की भीड़ उमर अब्दुल्ला का आरोप उमर अब्दुल्ला ने साफ कहा कि लोगों को बार-बार ट्रैफिक जाम और भूस्खलन की वजह से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कई बार तो यात्रा नामुमकिन हो जाती है. उनका कहना है कि जब केंद्र की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे तो बेहतर होगा कि हाईवे का नियंत्रण स्थानीय प्रशासन को दे दिया जाए. फारूक अब्दुल्ला की दलील इसके उलट, फारूक अब्दुल्ला का रुख बिल्कुल अलग दिखा. उन्होंने कहा, “हमें गडकरी जी के काम को स्वीकार करना चाहिए. उन्होंने मुश्किल हालात में भी तेज़ी से काम करवाया और हाईवे को चालू रखने की कोशिश की.” फारूक का यह बयान साफ दिखाता है कि वे नई दिल्ली के साथ सहयोग पर जोर दे रहे हैं. राजनीतिक संदेश नेशनल कॉन्फ्रेंस के भीतर बाप-बेटे के इन अलग-अलग बयानों ने नई राजनीतिक चर्चा छेड़ दी है. एक ओर उमर अब्दुल्ला जनता की परेशानी का मुद्दा उठाकर केंद्र को घेर रहे हैं, तो दूसरी ओर फारूक अब्दुल्ला सत्तारूढ़ दल के केंद्रीय मंत्री की प्रशंसा कर रहे हैं. जनता की परेशानी स्थानीय लोग और हाईवे पर रोजाना सफर करने वाले यात्रियों का कहना है कि सड़क जाम और भूस्खलन की वजह से उन्हें कई-कई घंटे फंसा रहना पड़ता है. अकसर ट्रक और जरूरी सामान ले जाने वाले वाहन भी इस जाम में फंस जाते हैं, जिससे बाजार में महंगाई और सप्लाई चेन पर असर पड़ता है, यही वजह है कि यह मुद्दा अब केवल सड़क तक सीमित नहीं रहा, बल्कि राजनीति और आम लोगों की जिंदगी दोनों को प्रभावित करने लगा है.
Omar Abdullah Statement Farooq Abdullah Gadkari Kashmir Road Jam NC Differences जम्मू श्रीनगर हाईवे विवाद उमर अब्दुल्ला बयान फारूक अब्दुल्ला गडकरी कश्मीर सड़क जाम नेशनल कॉन्फ्रेंस मतभेद
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
500 पालना घर बनाएगी दिल्ली सरकार, विश्वकर्मा माताओं के लिए संबल बनेगी योजना: CMविश्वकर्मा दिवस के उपलक्ष्य में सीएम रेखा गुप्ता ने श्रमिकों और मजदूर बहनों के छोटे बच्चों की बेहतर परवरिश के लिए 500 पालना घर बनाने का ऐलान किया है। सीएम ने श्रमिकों के पास जाकर उनकी व्यक्तिगत समस्याओं को भी जाना और उनके प्रति दिल्ली सरकार की प्रतिबद्धता के बारे में उन्हें...
Read more »
Jaipur|PM मोदी के जन्मदिन पर शिविर का आयोजन, डिप्टी CM दीया कुमारी ने किया रक्तदानJaipur News: आज यानी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन अवसर पर जयपुर में एक विशाल रक्तदान एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया हुआ, जिसमें उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने रक्तदान किया.
Read more »
‘बिहार के स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर चीटर मीटर, CM नीतीश भी धोखेबाज’, तेजस्वी का तीखा हमलाTejashwi Yadav News : बिहार के स्मार्ट प्रीपेड मीटर को तेजस्वी यादव ने चीटर मीटर कहा है। दरअसल शुरू से ही बिजली उपभोक्ता स्मार्ट बिजली मीटर में गड़बड़ियां गिना रहे हैं, लेकिन बिजली विभाग कान में तेल डाले बैठा है। तेजस्वी यादव ने इसीलिए इसे मुद्दा बनाया...
Read more »
MP : चूहाकांड के बाद CM ने कहा- MYH को पूरी तरह स्वच्छ बनाने का संकल्प लेंWebDunia is a leading Hindi news and content platform offering the latest updates and in-depth coverage on entertainment, lifestyle, astrology, religion, current affairs, and more. Stay informed with breaking Hindi news, trending web stories, and exclusive features.
Read more »
7113 कोटींची संपत्ती असलेल्या BJP चा आपल्याच माजी CM च्या अंत्यसंस्काराचा खर्च देण्यास नकारRow in Gujarat Over Payment Of Ex CM Funeral: एअर इंडियाचे एआय-171 विमान 12 जून रोजी अहमदाबाद विमानतळाजवळ उड्डाण केल्यानंतर काही सेकंदातच एका वैद्यकीय महाविद्यालयाच्या इमारतीवर कोसळले.
Read more »
‘पतपेढीच्या विजयाने अर्ध्या...’, ‘तुम्ही ब्रँड नाही’वरुन फडणवीसांना मनसे इशारा; 'खानाची भीती दाखवून...'Raj Thackeray MNS Slams CM Devendra Fadnavis: मुंबई महानगरपालिका निवडणुकीमध्ये ठाकरे बंधू एकत्र येणार असल्याची जोरदार चर्चा असून यावरुन भाजपाने केलेल्या टीकेवर राज ठाकरेंच्या मनसेनं उत्तर दिलंय.
Read more »
