जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन: बिहार सहित 4 राज्यों के राज्यपाल रहे, उनके कार्यकाल मे...

Satyapal Malik News

जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन: बिहार सहित 4 राज्यों के राज्यपाल रहे, उनके कार्यकाल मे...
Jammu And Kashmir GovernorHydroelectric ProjectCBI Cases
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 125 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 74%
  • Publisher: 51%

जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का मंगलवार को दिल्ली में निधन हो गया। वे 79 साल के थे। वे लंबे समय से बीमार थे। हम इसे लगातार अपडेट कर रहे हैं..Satyapal Malik Death News LIVE Photos Update.

बिहार सहित 4 राज्यों के राज्यपाल रहे, उनके कार्यकाल में आज ही आर्टिकल-370 हटा थाजम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में निधन हो गया। उन्होंने दोपहर 1:12 बजे अंतिम सांस ली। सत्यपाल मलिक लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। 11 मई को हालत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे जम्मू-कश्मीर, बिहार, गोवा और मेघालय के राज्यपाल रहे। 2018 में ओडिशा के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी संभाला। सत्यपाल 23 अगस्त 2018 से 30 अक्टूबर 2019 तक जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल रहे। इन्हीं के कार्यकाल के दौरान ही आज ही के दिन 5 अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटाया गया था।सत्यपाल मलिक के बारे में जानिए.

..CBI ने 22 मई को सत्यपाल मलिक समेत 5 लोगों के खिलाफ जम्मू-कश्मीर के किरू हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में चार्जशीट दाखिल की थी। इसमें करीब 2,200 करोड़ रुपए के सिविल वर्क्स कॉन्ट्रैक्ट में गड़बड़ी का आरोप है। CBI ने इसी मामले को लेकर 22 फरवरी 2024 को सत्यपाल मलिक के ठिकाने पर छापा मारा था। साथ ही दिल्ली में 29 अन्य ठिकानों पर भी रेड की थी।सत्यपाल मलिक ने 17 अक्टूबर 2021 को राजस्थान के झुंझुनूं में एक कार्यक्रम में कहा था कि उन्हें जम्मू-कश्मीर का राज्यपाल रहते करोड़ों की रिश्वत ऑफर हुई थी। उस दौरान उनके पास दो फाइलें आई थीं। इनमें एक बड़े उद्योगपति और दूसरी महबूबा मुफ्ती और भाजपा की गठबंधन सरकार में मंत्री रहे एक व्यक्ति की थी। मलिक ने कहा था कि उनके सचिवों ने बताया कि इसमें घोटाला है, इसके बाद उन्होंने दोनों डील रद्द कर दी थीं। उन्हें दोनों फाइलों के लिए 150-150 करोड़ रुपए देने का ऑफर दिया गया था। मलिक ने कहा, 'मैंने कहा था कि मैं पांच कुर्ता-पायजामे के साथ आया हूं और सिर्फ उसी के साथ यहां से चला जाऊंगा। जब CBI पूछेगी तो मैं ऑफर देने वालों के नाम भी बता दूंगा।'CBI ने इस मामले में 2 FIR दर्ज की थीं। पहली FIR लगभग 60 करोड़ रुपए के कॉन्ट्रैक्ट को जारी करने में कथित भ्रष्टाचार से संबंधित है। यह रकम 2017-18 में जम्मू-कश्मीर कर्मचारी स्वास्थ्य देखभाल बीमा योजना का ठेका देने के लिए एक इंश्योरेंस कंपनी से रिश्वत के तौर पर ली गई थी। दूसरी FIR 2019 में एक निजी फर्म को कीरू हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट के सिविल वर्क के लिए 2,200 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट देने में भ्रष्टाचार से जुड़ी है। CBI इन दोनों मामलों की जांच कर रही है।राहुल गांधी ने सत्यपाल मलिक का इंटरव्यू लिया:पूर्व राज्यपाल बोले- मैं लिखकर दे रहा हूं, अब नहीं आएगी मोदी सरकार कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 14 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का इंटरव्यू किया था। 28 मिनट की इस बातचीत में राहुल ने सत्यपाल मलिक से मणिपुर में हिंसा, पुलवामा हमला, किसान आंदोलन और जातिगत जनगणना समेत कई मुद्दों पर चर्चा की। मलिक ने राहुल से कहा कि चुनाव में सिर्फ 6 महीने रह गए हैं। मैं लिखकर दे रहा हूं कि अब मोदी सरकार नहीं आएगी।लाल किले में जबरन घुसने की कोशिश के आरोप में 6 बांग्लादेशी गिरफ्तार, भारत में अवैध रूप से रह रहे थेएमपी के सीहोर में कांवड़ यात्रा में शामिल होने पहुंचे थे, भीड़ में दबने से जान गईUP के 17 जिलों में बाढ़, 300+ मकान ढहे, 16 मौतें, 11 जिलों के स्कूल बंदब्यास नदी उफान पर, कई घरों में घुसा पानी; कोल-डैम से छोड़ा पानी, पंजाब में अलर्टयमुनानगर में बारिश, पावर हाउस में पानी भराबाढ़ प्रभावित इलाकों में चोरी-डकैती का खतरानागौर में छाए बादल, 4 दिन नहीं बदलेगा मौसमलखनऊ में आशियाना बना टापू, दीवार खड़ी कर पानी रोकाइंदौर में तेज धूप-बादलों का दौर, तापमान में इजाफा

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Jammu And Kashmir Governor Hydroelectric Project CBI Cases Satya Pal Malik Vs BJP CBI Satya Pal Malik News Satya Pal Malik

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

2 राज्यों के नए राज्यपाल की घोषणा, लद्दाख के नए LG की भी हुई नियुक्ति2 राज्यों के नए राज्यपाल की घोषणा, लद्दाख के नए LG की भी हुई नियुक्तिराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दो राज्यों में नए राज्यपाल की नियुक्ति कर दी है. इसके अलावा उपराज्यपाल की भी नियुक्ति की गई है. राष्ट्रपति ने प्रोफेसर आशिम कुमार घोष को हरियाणा का राज्यपाल और पुष्पपति अशोक गजपति राजू को गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया है.
Read more »

राहुल गांधी के पत्र से जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं मिलेगा : विक्रम रंधावाराहुल गांधी के पत्र से जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं मिलेगा : विक्रम रंधावाराहुल गांधी के पत्र से जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं मिलेगा : विक्रम रंधावा
Read more »

झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक शिबू सोरेन का निधनझारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक शिबू सोरेन का निधनझारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक शिबू सोरेन का निधन हो गया।
Read more »

झारखंड के 'जननायक' शिबू सोरेन के निधन पर देशभर में शोक, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, लालू बोले- ‘उनके साथ हमारे घनिष्ठ संबंध थे’झारखंड के 'जननायक' शिबू सोरेन के निधन पर देशभर में शोक, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, लालू बोले- ‘उनके साथ हमारे घनिष्ठ संबंध थे’बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने शिबू सोरेन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, 'उनके साथ हमारे घनिष्ठ संबंध थे।
Read more »

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का लंबी बीमारी के बाद निधन, RML अस्पताल में ली अंतिम सांसपूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का लंबी बीमारी के बाद निधन, RML अस्पताल में ली अंतिम सांसSatya Pal Malik Death: जम्मू-कश्मीर के पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक का निधन शुक्रवार को निधन हो गया है. वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे. उनका इलाज RML अस्पताल में चल रहा था. मलिक के निधन की जानकारी उनके आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर दी गई है.
Read more »

नहीं रहे पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक, दिल्ली में ली आखिरी सांस, 1974 में बागपत विधानसभा सीट से शुरू किया था राजनीतिक करियरनहीं रहे पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक, दिल्ली में ली आखिरी सांस, 1974 में बागपत विधानसभा सीट से शुरू किया था राजनीतिक करियरSatyapal Malik Passed Away: नहीं रहे पूर्व गर्वनर सत्यपाल मलिक, दिल्ली में ली आखिरी सांस, 1974 में बागपत विधानसभा सीट से शुरू किया था राजनीतिक करियर. भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कदावर नेता और पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का दिल्ली का एक अस्पताल में निधन हो गया.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:01:17