जम्मू-कश्मीर : उपराज्यपाल ने सांबा में स्कूल के अपग्रेडेशन, ऑडिटोरियम निर्माण का किया शिलान्यास
सांबा, 16 जून । जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल गुड़ा सलाथिया के अपग्रेडेशन और एक बहुउद्देशीय ऑडिटोरियम के निर्माण की आधारशिला रखी।जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले के गुड़ा सलाथिया क्षेत्र में रविवार को शिक्षा और आधारभूत संरचना को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। उपराज्यपाल ने एक वर्ष में काम पूरा होने की उम्मीद जताई।इस अवसर पर डिविजनल कमिश्नर जम्मू रमेश कुमार, पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता सुरजीत सिंह सलाथिया, जिला विकास आयुक्त सांबा राजेश शर्मा, एसएसपी सांबा, राधा स्वामी सत्संग के राज्य समन्वयक प्रदीप अग्रवाल, एरिया सेक्रेटरी एस.
सी. शर्मा, डीडीसी सदस्य, सरपंच, पंच और अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान उपराज्यपाल ने परियोजनाओं की रूपरेखा का अवलोकन किया और कहा कि सरकार राज्य के दूरदराज क्षेत्रों में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अधोसंरचना प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।स्कूल परिसर में प्रस्तावित बहुउद्देशीय ऑडिटोरियम का विस्तृत नक्शा भी प्रदर्शित किया गया, जिसमें 80 गुना 120 फीट के क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं से युक्त मंच, सभागार और विभिन्न आयोजनों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सम्मिलित हैं।अपने संबोधन में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा, शिक्षा किसी भी समाज की बुनियाद है। इस स्कूल का उन्नयन और ऑडिटोरियम का निर्माण छात्रों के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ क्षेत्र की सांस्कृतिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देगा।सुरजीत सिंह सलाथिया ने कहा, यह परियोजना क्षेत्र के युवाओं के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलेगी और लोगों की वर्षों पुरानी मांग को साकार करेगी।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी, स्कूली छात्र, अभिभावक, प्रशासनिक अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।--आईएएनएसएससीएच/एकेजे Advertismentडिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कर्ज में डूबा हूं, एक कमरे के मकान में रहता हूं... CBI चार्जशीट पर बोले सत्यपाल मलिक, अस्पताल में हैं भर्तीजम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक अस्पताल में भर्ती हैं। सीबीआई ने किरू हाइड्रो प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। मलिक ने सरकार पर फंसाने का आरोप लगाया है।
Read more »
मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से बदली किस्मत, दिल्ली से लौटे युवक ने शुरू किया कॉपी निर्माण, अब 50 को दिया रोजगारMukhyamantri Udyami Yojana: कोरोना महामारी में नौकरी गंवाने के बाद पटना के अंकित राज ने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना का लाभ उठाकर कॉपी निर्माण का व्यवसाय शुरू किया.
Read more »
Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में दिखे तीन संदिग्ध,, सुरक्षा बलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशनJammu Kashmir: Three suspects seen in Kathua, Jammu and Kashmir, security forces started search operation । जम्मू-कश्मीर के कठुआ में दिखे तीन संदिग्ध,, सुरक्षा बलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
Read more »
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर के बलिदान स्तंभ का किया दौराउपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर के बलिदान स्तंभ का किया दौरा
Read more »
Chenab Rail Bridge Inauguration: पीएम मोदी तिरंगा लेकर दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब ब्रिज पर क्यों उतरे? चीन-पाकिस्तान वीडियो देख अंदर ही अंदर बिलबिला रहा होगाChenab Rail Bridge Inauguration: जम्मू-कश्मीर में आज एक ऐतिहासिक पल देखने को मिला, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज चिनाब ब्रिज का उद्घाटन किया.
Read more »
जम्मू में 4 दिनों से आसमान से बरस रही आग, तापमान पहुंचा 46 डिग्री के पार; आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?जम्मू संभाग में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। सांबा जिला 46.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा जबकि जम्मू का तापमान 44.
Read more »
