जम्मू कश्मीर के शोपियां में बस खाई में गिरी, 11 छात्रों की मौत

United States News News

जम्मू कश्मीर के शोपियां में बस खाई में गिरी, 11 छात्रों की मौत
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 44 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 21%
  • Publisher: 63%

जम्मू-कश्मीर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. कश्मीर के शोपियां जिले में बृहस्पतिवार को एक मिनी बस गहरी खाई में गिर गई. इस दुर्घटना में नौ लड़कियों सहित 11 छात्रों की मौत हो गयी और सात अन्य घायल हो गए. जानकारी के मुताबिक सभी छात्र एक कंप्यूटर कोचिंग संस्थान के थे.

शोपियां : एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुंछ में स्थित संस्थान से छात्रों को लेकर जा रही बस मुगल रोड पर पीर की गली के पास खाई में गिर गयी. उन्होंने बताया कि हादसे में नौ लड़कियों समेत 11 छात्रों की मौत हो गयी और सात अन्य घायल हो गए.

घायलों को शोपियां अस्पताल ले जाया गया. राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने दुर्घटना में जान के नुकसान पर गहरा शोक प्रकट किया और प्रत्येक मृतकों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये देने की घोषणा की. राज्यपाल ने प्रशासन को हादसे में घायल होने वालों को बेहतर चिकित्सा प्रदान करने के निर्देश दिए हैं तथा उनके जल्द ठीक होने की कामना की है. आपको बता दें कि बीते 24 जून को ही जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में एक यात्री वाहन के 600 फुट गहरी खाई में गिरने से सात लोगों की मौत हो गई थी और दो अन्य घायल हो गए थे. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक युगल मन्हास ने बताया कि दुर्घटना सीमावर्ती जिले के बुधाल के पास केवाल गांव में शाम करीब 4.15 बजे हुई. एसएसपी ने बताया कि टेम्पो राजौरी से रियासी के चासना गांव की तरफ जा रहा था तभी फिसलकर गहरी खाई में गिर गया. घटना के तुरंत बाद बचाव अभियान चलाया गया. अधिकारी ने कहा कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

भारत के सेमी फ़ाइनल में पहुँचने के रास्ते में क्या हैं रोड़ेभारत के सेमी फ़ाइनल में पहुँचने के रास्ते में क्या हैं रोड़ेइंग्लैंड में चल रहे मौजूदा विश्व कप में कुछ उलटफेर पूरे समीकरण बदल सकते हैं. जानिए कैसे.
Read more »

भारत के सेमी फ़ाइनल में पहुंचने के रास्ते में क्या हैं रोड़े- विश्व कप क्रिकेटभारत के सेमी फ़ाइनल में पहुंचने के रास्ते में क्या हैं रोड़े- विश्व कप क्रिकेटइंग्लैंड में चल रहे मौजूदा विश्व कप क्रिकेट में अफ़ग़ानिस्तान पर बांग्लादेश की जीत और दक्षिण अफ़्रीका पर पाकिस्तान की जीत ने समीकरण को काफ़ी रोचक बना दिया है। अंक के आधार पर टॉप चार टीमें सेमी फ़ाइनल के लिए क्वालिफ़ाई करेंगी। इस प्रतियोगिता में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। सभी टीमों को नौ-नौ मैच खेलने हैं।
Read more »

शाह के मिशन कश्मीर का आज दूसरा दिन, थोड़ी देर में जाएंगे शहीद इंस्पेक्टर के घरशाह के मिशन कश्मीर का आज दूसरा दिन, थोड़ी देर में जाएंगे शहीद इंस्पेक्टर के घरकेंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर के दो दिन के दौरे पर हैं. पहले दिन अमित शाह ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि एक जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा का इंतजाम एकदम चुस्त होना चाहिए. आज यानी गुरुवार को अमित शाह बाबा बर्फानी का दर्शन करने जा सकते हैं.
Read more »

कश्मीर में आतंकियों के बीच गैंगवार, घायल आतंकी आरिफ हुसैन गिरफ्तारकश्मीर में आतंकियों के बीच गैंगवार, घायल आतंकी आरिफ हुसैन गिरफ्तार
Read more »

अब भाइयों की ज़िद से बंटवारे की कगार पर Godrej– News18 हिंदीअब भाइयों की ज़िद से बंटवारे की कगार पर Godrej– News18 हिंदीभारत के अमीर घरानों में से एक गोदरेज घराने में बंटवारे की तैयारी हो रही है. गोदरेज परिवार के पास हजारों करोड़ रुपये की जमीनें और कई इंडस्ट्री में हिस्सेदारी है.
Read more »

अमित शाह के इस प्लान से बदलेगी कश्मीर के युवाओं की तकदीरअमित शाह के इस प्लान से बदलेगी कश्मीर के युवाओं की तकदीरकेंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कश्मीरी युवकों के लिए एक खास प्लान तैयार किया है। कहा जा रहा है कि यह प्लान कश्मीर के
Read more »



Render Time: 2026-04-02 08:25:49