जम्मू नगर निगम शहर के सभी 75 वार्डों में डॉग फीडिंग प्वाइंट बनाने जा रहा है। इसका उद्देश्य गलियों में कुत्तों को खाना डालने से रोकना है। निगम ने इसके लिए स्थानों का चिह्नांकन शुरू कर दिया है। जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। वर्तमान में शहर में लगभग 51 हजार लावारिस कुत्ते हैं जिनमें से 42 हजार की नसबंदी हो चुकी...
जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू नगर निगम शहर में विभिन्न स्थानों पर डॉग फीडिंग प्वाइंट बनाने जा रहा है। शहर के सभी 75 वार्डों में यह प्वाइंट बनाए जाएंगे। इनके बाद लोग कुत्तों को गलियों में खाना न डालकर इन फीडिंग प्वाइंट्स पर ही खाना छोड़ेंगे। इससे गलियों में घूमने वाले कुत्तों पर रोक लगेगी। कुत्तों के काटने के मामलों में भी कमी आएगी। नगर निगम ने शहर के सभी 75 वार्डों में ऐसे प्वाइंट चिन्हित करना शुरू किए हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद निगम ने इस प्रक्रिया में तेजी लाई है। अगले दो-तीन महीनों में इन फीडिंग प्वाइंट्स को खोलने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। फिर लोगों को अपने आसपास बने इन फीडिंग प्वाइंट पर जाकर कुत्तों के लिए खाना रखना होगा। यह भी पढ़ें- 'न मैं लद्दाख का LG हूं', 'न वहां कानून व्यवस्था मेरी जिम्मेदारी.
..', नेता प्रतिपक्ष सुनील पर क्यों भड़के CM Omar? निगम का दावा है कि कुत्ते बहुत समझदार होते हैं। जब उन्हें पता चल जाएगा कि किसी एक जगह पर ही खाना है तो वे सभी वहीं एकत्र रहेंगे। गलियों में घूमना कम होगा। मौजूदा समय में बहुत से लेाग कुत्तों को घरों के गेट के आगे खाना डालते है। इसे खाने के लिए बहुत से कुत्ते गलियों में इकट्ठे रहते हैं और कई बार खाना नहीं मिलने पर अक्रामक भी हो जाते हैं। लोगों को किया जाएगा जागरुक कुत्तों को खुले में खाना खिलाने की आदत छुड़ाने के लिए जम्मू नगर निगम जागरुकता अभियान चलाएगा। लोगों को बताया जाएगा कि वे घरों से निकलने वाले खाने को अपने आसपास बनाए गए डॉग फीडिंग प्वाइंट पर रखकर आएं। इससे जहां खाने की बर्बादी रुकेगी तो कुत्तों को भी सुविधा हो जाएगी। सुपरवाइजरों, सेनिटरी स्टाफ की टीमें बनाकर गलियों, मुहल्लों में लोगों को जागरुक बनाया जाएगा। यह भी पढ़ें- Vaishno Devi: निशुल्क घोड़ा और कार सेवा से खुश हुए ये श्रद्धालु, श्राइन बोर्ड को कहा शुक्रिया; आप भी उठा सकते हैं लाभ 51 हजार के करीब कुत्ते नगर निगम अधीनस्थ 75 वार्डों में लावारिस कुत्तों की संख्या लगभग 51 हजार है। इनकी आबादी रोकने के लिए नगर निगम ने इनकी नसबंदी की प्रक्रिया शुरू की हुई है। अभी तक 42 हजार कुत्तों की नसबंदी हो चुकी है। अगले दो वर्षों तक इनकी आबाद थम जाने की उम्मीद जताई जा रही है। क्या कहते हैं लोग ‘कुत्तों ने जीना हराम कर रखा है। लगभग सभी लोग इन्हें खाना डालते ही हैं। ऐसे में अगर कोई फीडिंग प्वाइंट मुहल्ले में बन जाता है तो बेशक इसका प्रभाव जरूर दिखेगा। यह एक अच्छा कदम साबित हो सकता है।’ -रणधीर सिंह, निवासी पुरानी मंडी ‘रोजाना दर्जनों लोगों को आवारा कुत्ते काटते हैं। इनसे निपटने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए। इन्हें दूसरे स्थानों पर छोड़ा जाना चाहिए। अन्यथा इनकी जांच होनी चाहिए। टीके लगाए जाने चाहिए ताकि यह फलें-फूलें नहीं।’ -सराेज कुमारी, निवासी त्रिकुटा नगर एक्सटेंशन ‘कुत्तों को जगह-जगह खाना खिलाना अच्छा नहीं। ऐसे में हर वार्ड में ऐसी जगह बना दी जाती है तो अच्छा है। नगर निगम को चाहिए कि वे सुबह आटो में लोगों के घरों से कुत्तों का खाना एकत्र करे। फिर ऐसे प्वाइंट पर छोड़े।’ -परविंद्र कौर, निवासी भौर कैंप यह भी पढ़ें- कश्मीर में स्कूलों के समय में बदलाव की मांग तेज, अभिभावकों ने शिक्षा विभाग से की अपील, जानें क्या है वजह क्या कहते हैं अधिकारी ‘हम हरेक वार्ड में डॉग फीडिंग प्वाइंट बनाने जा रहा है। वार्डों में इसके लिए जगह चिन्हित की जा रही है। जल्द ही इन पर काम शुरू कर देंगे। फिर लोगों को भी जागरुक करेंगे। सुप्रीम कोर्ट के निदे्रशों के अनुसार ऐसा किया जा रहा है। 42 हजार के करीब कुत्तों की नसबंदी कर दी गई है। जल्द ही इनकी अाबादी थम जाएगी क्योंकि नसबंदी होने से इनका प्रजनन बंद हो रहा है।’ -डा. गौरव चौधरी, पशु कल्याण अधिकारी, जम्मू नगर निगम
Jammu News Dog Feeding Points Jammu Municipal Corporation Stray Dogs Dog Sterilization Jammu Animal Welfare Jammu Public Awareness Campaign Supreme Court Directives Jammu Jammu City Jammu And Kashmir News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Ind vs Ban T20 Live Score: भारत को तीसरा झटका, अभिषेक शर्मा 75 बनाकर रनआउट; स्कोर 110 के पारLive Cricket Score Today, T20 Asia Cup Ind vs Ban 2025: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज भारत और बांग्लादेश के बीच सुपर-4 का मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें सूर्यकुमार यादव
Read more »
खगड़िया के किसानों को मखाना खेती पर मिला सरकारी गिफ्ट, मिलेगा 75% सब्सिडीखगड़िया के किसानों को मखाना खेती पर मिला सरकारी गिफ्ट, विकास योजना के तहत मिलेगा 75% सब्सिडी
Read more »
D Raja: പ്രായപരിധിയിൽ ഇളവ്; സിപിഐ ജനറൽ സെക്രട്ടറിയായി ഡി രാജ തുടരും75 വയസ് എന്ന പ്രായപരിധിയിൽ ജി രാജയ്ക്ക് മാത്രമാണ് ഇളവ് നൽകിയിരിക്കുന്നത്.
Read more »
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना: राज्य की 75 लाख महिलाओं को मिलेगा तोहफा, शुक्रवार को खाते में आएंगे 10 हजार रुपयेMukhyamantri Mahila Rojgar Yojana: 10,000 rupees will be deposited in the accounts of 75 lakh women on Friday मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना: राज्य की 75 लाख महिलाओं को मिलेगा तोहफा, शुक्रवार को खाते में आएंगे 10 हजार रुपये
Read more »
आज बिहार की 75 लाख महिलाओं को मिलेंगे 10,000 रुपए, इतने बजे चेक कीजिएगा बैंक अकाउंटChief Minister Women Employment Scheme: पीएम मोदी शुक्रवार को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का शुभारंभ करेंगे. वह बिहार की 75 लाख महिलाओं को 10,000 रुपए जारी करेंगे.
Read more »
‘या’ लाडक्या बहिणींच्या बँक खात्यावर आज जमा होणार 10 हजार रुपये; 75 लाख महिला लाभार्थीRs 10000 Each To Women Know About New Yojana: सरकारकडून पाठवले जाणारे हे पैसे थेट महिलांच्या खात्यावर आज जमा केले जाणार आहेत. जाणून घ्या ही योजना नेमकी आहे तरी काय...
Read more »
