जम्मू-कश्मीर शांति की ओर, जल्द पकड़े जाएंगे पहलगाम हमले के आतंकवादी : मनोज सिन्हा
नई दिल्ली, 17 जुलाई । जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि कश्मीर घाटी में शांति भंग करने का कोई भी प्रयास कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। पहलगाम हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर के जरिये पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया गया। हमले में लिप्त आतंकियों की पहचान कर ली गई है और शीघ्र ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। Advertismentमनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू कश्मीर शांति के मार्ग पर चल रहा है। स्थानीय प्रशासन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से हम जम्मू कश्मीर को गांधी के सपनों का राज्य बनाने की ओर अग्रसर हैं। सिन्हा बुधवार को तीस जनवरी मार्ग स्थित गांधी स्मृति में जम्मू और कश्मीर शांति की ओर विषय पर व्याख्यान दे रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व केंद्रीय मंत्री व गांधी स्मृति के उपाध्यक्ष विजय गोयल ने की। व्याख्यान से पूर्व उन्होंने गांधी आर्ट गैलरी का उद्घाटन किया। सिन्हा ने कहा कि 2019 में धारा 370 हटने के बाद जम्मू कश्मीर में कम समय में समावेशी विकास हुआ है। डेढ़ लाख करोड़ से हाईवे बनाए गए हैं। 5000 से ज्यादा होटल खुले हैं। 1,013 नए स्टार्टअप आरम्भ हुए हैं, जिसमें अधिकांश का नेतृत्व स्थानीय महिलाएं कर रही हैं। कश्मीर तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है। भारत सरकार की सभी योजनाएं कश्मीर के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। यहां पर होने वाली पत्थरबाजी अब इतिहास बन चुकी है। घाटी में लोकसभा और विधानसभा के चुनावों में विपक्ष की आशंका के बावजूद कहीं एक गोली नहीं चली। हालांकि, कुछ लोगों को घाटी की यह बदली हवा रास नहीं आ रही, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा से राज्य में भेदभाव के बिना सबका साथ और सबका विकास की गाथा लिखी जा रही है। इस अवसर पर विजय गोयल ने घाटी में शांति बहाली के प्रयासों के लिए मनोज सिन्हा की तारीफ की। उन्होंने कहा कि कश्मीर से धारा 370 की समाप्ति राष्ट्रीय एकता की दिशा में एक ऐतिहासिक और निर्णायक कदम थी, जिससे कश्मीर घाटी, जो वर्षों तक अशांति और अलगाववाद का केंद्र रही, अब शांति, बुनियादी ढांचे, सुशासन, संपर्क, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और समग्र विकास में उल्लेखनीय सुधार का साक्षी बन रही है। गोयल ने गांधी और कश्मीर के रिश्तों का जिक्र करते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने दंगों के समय में भी कश्मीर में शांति की प्रशंसा करते हुए कहा था कि जम्मू कश्मीर शांति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि गांधी स्मृति में हमने गांधी आर्ट गैलरी का शुभारम्भ किया है। इसके माध्यम से स्थापित कलाकारों के साथ उभरते हुए कलाकारों को भी कलात्मक अभिव्यक्ति का मंच प्रदान किया जाएगा। --आईएएनएस पीएके/डीकेपी डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पाकिस्तान में घटने लगा सिंधु जल का प्रवाह, ठप होने लगी खरीफ की खेती, सिंध-पंजाब में हाहाकारपहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत ने सिंधु नदी के पानी में कटौती की है। इससे पाकिस्तान के सिंध प्रांत में फसलों की बुआई प्रभावित हो रही है।
Read more »
पाकिस्तान से उम्मीद तो है... ट्रंप और जनरल मुनीर के लंच पर आई ईरान की प्रतिक्रिया, जानें क्या बोले भारत में ईरानी राजनयिकईरान के वरिष्ठ राजनयिक ने कहा है कि ईरान शांति और सुरक्षा के पक्ष में है और हमेशा शांति वार्ता के लिए तैयार है लेकिन इजरायली सैन्य हमले की निंदा की जाए।
Read more »
पहलगाम हमले के किसी भी दोषी को नहीं छोड़ेंगे : शाहनवाज हुसैनपहलगाम हमले के किसी भी दोषी को नहीं छोड़ेंगे : शाहनवाज हुसैन
Read more »
पहलगाम अटैक के बाद पाकिस्तान डिपोर्ट की गई महिला को वापस लाने का आदेश, जानें क्योंजम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार को 63 वर्षीय महिला को भारत वापस लाने का निर्देश दिया है, जिसे पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान भेजा गया था।
Read more »
अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था आज हुआ रवाना, उपराज्यपाल ने दिखाई हरी झंडी; पहलगाम आतंकी हमले के बाद कड़ी सुरक्षापहलगाम आतंकी हमले के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का पहला जत्था बुधवार सुबह जम्मू से रवाना हो गया। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाई। साथ ही 38 दिवसीय यात्रा औपचारिक रूप से गुरुवार को शुरू होगी। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष भी...
Read more »
क्वाड देशों के बयान में पहलगाम हमले की निंदा, लेकिन पाकिस्तान पर चुप्पीअमेरिका में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद जारी बयान में पहलगाम हमले की निंदा हुई लेकिन इसमें पाकिस्तान का ज़िक्र नहीं किया गया.
Read more »
