जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में तीन संदिग्ध आतंकी दिखे: गांव से खाना लेकर जंगल की ओर भागे; सुरक्षा बलों का सर्च ...

Udhampur Terrorists News

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में तीन संदिग्ध आतंकी दिखे: गांव से खाना लेकर जंगल की ओर भागे; सुरक्षा बलों का सर्च ...
Terrorists JungleIndian ArmyIndian Amry Operation
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 40 sec. here
  • 5 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 29%
  • Publisher: 51%

Jammu Kashmir Udhampur Terrorists Search Operation Update जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के बसंतगढ़ इलाके में शुक्रवार को सुरक्षा बलों ने बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू किया। यह कार्रवाई तब हुई जब तीन संदिग्ध आतंकियों के इलाके में देखे जाने की सूचना मिली।

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में शुक्रवार को तीन संदिग्ध आतंकियों को देखे गए, इसके बाद सुरक्षा बलों ने हाई लेवल सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। शुरुआती सूचना के अनुसार, ये तीनों संदिग्ध चिल्ला बलोठा गांव में एक स्थानीय व्यक्ति से खाना लेकर पास के जंगल की ओर भाग गए। जानकारी मिलते ही सेना और J&K पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया और बसंतगढ़ के घने जंगलों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। ड्रोन और स्निफर डॉग भी सर्चिंग के लिए लगाए गए हैं। पहाड़ी और घना जंगल होने के कारण ऑपरेशन में परेशानी आ रही है। सुरक्षा बल घर-घर तलाशी कर रहे हैं और अतिरिक्त जवान भी तैनात किए गए हैं। संभावित भागने के रास्तों पर कई नाके बनाए गए हैं ताकि कोई भी संदिग्ध बच न सके। स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें। 10 नवंबर को हुए दिल्ली ब्लास्ट के बाद से ही सुरक्षाबल जम्मू-कश्मीर में सर्च ऑपरेशन जारी है। आतंकियों के लिंक खंगाले जा रहे हैं। शुक्रवार को भी पुलिस ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन जमात-ए-इस्लामी से जुड़े कई लोगों के ठिकानों पर रेड की थी। पुलिस ने शुक्रवार को प्रतिबंधित आतंकी संगठन जमात-ए-इस्लामी से जुड़े कई लोगों के ठिकानों पर रेड की थी।जम्मू-कश्मीर के 5 जिलों में शुक्रवार को पुलिस ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन जमात-ए-इस्लामी से जुड़े कई लोगों के ठिकानों पर रेड की। पुलिस ने तलाशी के दौरान कई डॉक्यूमेंट्स समेत मोबाइल, लैपटॉप जब्त किए हैं। अधिकारियों ने बताया कि घाटी में सुरक्षा अभियान के तहत शोपियां, पुलवामा, श्रीनगर, बारामूला और कुलगाम में सर्च ऑपरेशन चलाया गया है। इस दौरान पुलिस टीमों ने वेरिफिकेशन किया और कई लोगों से पूछताछ भी की। वहीं जम्मू पुलिस ने आतंकी गतिविधि में शामिल होने के आरोप में 19 साल के युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि वह पाकिस्तान समेत कई विदेशी नंबरों पर लगाता बात कर रहा था। शुरुआती जांच में सामने आया कि वह ऑनलाइन कट्टरपंथी बना था और आतंकी हमले की योजना बना रहा था।शोपियां- सर्च ऑपरेशन के दौरान इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस तैनात रही।शोपियां- पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस की जांच भी की।अधिकारियों ने बताया कि सर्च ऑपरेशन का मकसद बैन संगठन को दोबारा सक्रिय होने से रोकना, आतंकी सपोर्ट नेटवर्क और ओवरग्राउंड वर्कर्स की पहचान कर उन्हें खत्म करना है। साथ ही आतंकियों को फाइनेंशियल और लॉजिस्टिक मदद करने वालों पर कार्रवाई करना है। पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में अवैध गतिविधि मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।। स्थानीय लोगों से सहयोग और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील की गई है।जम्मू पुलिस ने गुरुवार को ही बताया कि गिरफ्तार युवक रियासी जिले का रहने वाला है और फिलहाल जम्मू के बठिंडी इलाके में रह रहा था। उसके खिलाफ बहू फोर्ट पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई। पुलिस ने उसके डिजिटल डिवाइस जब्त कर लिए हैं, जिनकी फॉरेंसिक जांच की जा रही है।इससे पहले भी 12 नवंबर को अनंतनाग पुलिस ने इसी नेटवर्क के खिलाफ तलाशी अभियान चलाया था। वहीं 20 नवंबर को स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने जम्मू में कश्मीर टाइम्स के ऑफिस पर भी तलाशी ली थी। कश्मीर टाइम्स की स्थापना 1954 में वेद भसीन ने की थी, जम्मू-कश्मीर का सबसे पुराना अंग्रेजी दैनिक माना जाता है।दिल्ली ब्लास्ट: मुजम्मिल बोला- डॉ.

शाहीन गर्लफ्रेंड नहीं, बीवी है, अल फलाह के पास मस्जिद में निकाह हुआ दिल्ली कार ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार डॉ. मुजम्मिल अहमद गनई ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी की पूछताछ में दावा किया है कि डॉ. शाहीन सईद उसकी गर्लफ्रेंड नहीं, बल्कि बीवी है। अब तक माना जा रहा था कि आतंकी मॉड्यूल में मैडम सर्जन के नाम से मशहूर डॉ. शाहीन मुजम्मिल की प्रेमिका है।इसरो के पूर्व अध्यक्ष बोले- खेती के लिए AI जरूरी, पूर्व सीएम कोश्यारी और तीरथ साथ दिखेपुलिसकर्मी दौड़ते हुए जलती बस पर चढ़े, लोगों को रेस्क्यू किया; 10 किमी लंबा जामजलती हुई हालत में ही अस्पताल की पहली मंजिल से कूदा, अहमदाबाद का मामलाED ने कहा- मरे लोगों के फेक साइन कराकर जमीन तरबिया फाउंडेशन के नाम कराईजयपुर-सीकर समेत 4 शहरों में बारिश, कई जिलों में चेतावनीयूपी में पारा 7.4°, इटावा-मेरठ सबसे ठंडेनवंबर में ठंड ने लिया यू-टर्न: दिन में गर्मी

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Terrorists Jungle Indian Army Indian Amry Operation

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में दिखे तीन संदिग्ध,, सुरक्षा बलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशनJammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में दिखे तीन संदिग्ध,, सुरक्षा बलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशनJammu Kashmir: Three suspects seen in Kathua, Jammu and Kashmir, security forces started search operation । जम्मू-कश्मीर के कठुआ में दिखे तीन संदिग्ध,, सुरक्षा बलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
Read more »

CM अब्दुल्ला बोले- मोदी ही जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य बनाएंगे: कहा- जो अंग्रेज नहीं कर पाए PM ने कर दिखाया...CM अब्दुल्ला बोले- मोदी ही जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य बनाएंगे: कहा- जो अंग्रेज नहीं कर पाए PM ने कर दिखाया...Jammu Kashmir Chief Minister Omar Abdullah Update. Follow USBRL (Udhampur-Srinagar-Baramulla Rail Link) project Latest News, Headines and Updates On Dainik Bhaskar
Read more »

श्रीनगर में सेना का ऑपरेशन महादेव, 3 आतंकी ढेर: पहलगाम हमले से जुड़े होने की खबर, सर्च ऑपरेशन जारी, शाम को ...श्रीनगर में सेना का ऑपरेशन महादेव, 3 आतंकी ढेर: पहलगाम हमले से जुड़े होने की खबर, सर्च ऑपरेशन जारी, शाम को ...Jammu Kashmir Srinagar Terrorist Encounter Search Operation Update - Army Operation Mahadev 3 आतंकियों के छिपे होने की आशंका; सेना का ऑपरेशन महादेव जारी
Read more »

सेना का ऑपरेशन शिवशक्ति, पुंछ में 2 आतंकी ढेर: तीन हथियार और गोला-बारूद भी बरामद; LoC के पास घुसपैठ कर रहे थेसेना का ऑपरेशन शिवशक्ति, पुंछ में 2 आतंकी ढेर: तीन हथियार और गोला-बारूद भी बरामद; LoC के पास घुसपैठ कर रहे थेJammu Kashmir Poonch Terrorist Encounter Indian Army Search Operation Update; Follow Poonch Encounter Latest News, Details On Dainik Bhaskar.
Read more »

Udhampur Accident: जम्मू-कश्मीर में खाई में गिरी CRPF जवानों से भरी बस, दो की मौत; 16 घायलUdhampur Accident: जम्मू-कश्मीर में खाई में गिरी CRPF जवानों से भरी बस, दो की मौत; 16 घायलUdhampur Accident: जम्मू-कश्मीर में खाई में गिरी CRPF जवानों से भरी बस, दो की मौत; 16 घायल CRPF Vehicle Accident in Udhampur of Jammu Kashmir
Read more »

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मुठभेड़: आतंकियों की फायरिंग में एक जवान घायल; सेना के साथ पुलिस-CRPF का जॉइं...जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मुठभेड़: आतंकियों की फायरिंग में एक जवान घायल; सेना के साथ पुलिस-CRPF का जॉइं...Jammu Kashmir Kishtwar Encounter Update; Follow Operation Chhatru, Security Forces Firing , Terrorists in Jammu and Kashmir Latest News On Dainik Bhaskar.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 00:36:49