जम्मू-कश्मीर के रामबन में बादल फटने से तीन लोगों की मौत, कई लापता

United States News News

जम्मू-कश्मीर के रामबन में बादल फटने से तीन लोगों की मौत, कई लापता
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 8 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 6%
  • Publisher: 51%

जम्मू-कश्मीर के रामबन में बादल फटने से तीन लोगों की मौत, कई लापता

जम्मू, 30 अगस्त । जम्मू के रामबन जिले की राजगढ़ तहसील में शनिवार तड़के अचानक बादल फटने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य लापता हैं। Advertismentघटना के बाद, बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे और लापता लोगों को ढूंढने के लिए तलाशी अभियान जारी है। अब तक प्रभावित क्षेत्र से तीन शव बरामद किए जा चुके हैं। बादल फटने से कई गांवों में अचानक बाढ़ आ गई, जिससे घरों को भारी नुकसान हुआ और लोगों का रोजमर्रा का जीवन प्रभावित हुआ। अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत देने के लिए काम किया जा रहा है और खोज व बचाव अभियान जारी है। प्रशासन के अनुसार, इस घटना में कई घर क्षतिग्रस्त हो गए, कुछ पूरी तरह से बह गए। बचाव दल प्रभावित इलाकों में लगातार तलाशी अभियान चला रहे हैं ताकि लापता लोगों को ढूंढा जा सके। वहीं, विस्थापित परिवारों के लिए अस्थायी राहत शिविर भी बनाए गए हैं, जहां उन्हें भोजन, पानी और बुनियादी चिकित्सा सुविधाएं दी जा रही हैं। बचाव अधिकारियों के अनुसार, स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त टीमें तैनात की जाएगी। लगातार बारिश के कारण नदियों और नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, इसलिए प्रशासन ने निवासियों से सतर्क रहने की अपील की है। यह आपदा इस महीने जम्मू-कश्मीर में विनाशकारी घटनाओं की श्रृंखला में शामिल हो गई है, जहां भारी बारिश, अचानक बाढ़ और भूस्खलन ने पहले ही भारी तबाही मचाई है। जम्मू क्षेत्र के कई जिलों में भारी बारिश ने भारी तबाही मचाई है। आधिकारिक रिपोर्ट्स के अनुसार, बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक 36 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। रियासी और डोडा जिलों में ही 9 लोगों की मौत की खबर है। पिछले एक हफ्ते में जम्मू, सांबा और कठुआ जैसे जिलों में भी संपत्ति और बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है। --आईएएनएस पीएसके डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

शिमला में बादल फटने का आया डराने वाला वीडियोशिमला में बादल फटने का आया डराने वाला वीडियोहिमाचल में बादल फटने की खबर आ रही है..बादल फटने से स्थानीय लोगों में दहशत है..कई इलाकों को खाली Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

जम्मू-कश्मीर में तबाही का खौफनाक मंजर, देखें वीडियोजम्मू-कश्मीर में तबाही का खौफनाक मंजर, देखें वीडियोजम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चशोती इलाके में बादल फटने से अब 52 लोगों की मौत हो चुकी, जिनमें Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

Doda Cloudburst: जम्मू-कश्मीर के डोडा में बादल फटने से मची तबाही, 3 लोगों की मौत, स्थगित की गईं परीक्षाएंDoda Cloudburst: जम्मू-कश्मीर के डोडा में बादल फटने से मची तबाही, 3 लोगों की मौत, स्थगित की गईं परीक्षाएंजम्मू-कश्मीर के डोडा में बादल फटने से मची तबाही, 10 घर चपेट में आए, हर तरफ पानी-पानी जम्मू कश्मीर Jammu Kashmir Doda Cloudburst today news in hindi
Read more »

Ramban Clod Burst: जम्मू-कश्मीर के रामबन में फटा बादल, 3 लोगों की मौत और 5 लापताRamban Clod Burst: जम्मू-कश्मीर के रामबन में फटा बादल, 3 लोगों की मौत और 5 लापताRambam Cloudburst: जम्मू एवं कश्मीर के रामबन जिले की राजगढ़ तहसील में शनिवार को बादल फटने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य लापता हो गए.
Read more »

जम्मू-कश्मीर के रामबन में जब फटा बादल, सामने आया तबाही का VIDEOजम्मू-कश्मीर के रामबन में जब फटा बादल, सामने आया तबाही का VIDEORamban Cloudburst Video: जम्मू-कश्मीर के रामबन में बादल फटने से तबाही के वीडियो सामने आ रहे हैं. इस Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

जम्मू कश्मीर के रामबन में बादल फटने से तबाही, कई घर दबे, 3 लोगों की मौत, कई लोगों के लापता होने की भी खबरजम्मू कश्मीर के रामबन में बादल फटने से तबाही, कई घर दबे, 3 लोगों की मौत, कई लोगों के लापता होने की भी खबररामबन जिले के राजगढ़ इलाके में शनिवार को ऊपरी इलाकों में बादल फटने से भारी तबाही मच गई। अचानक आई बाढ़ जैसी स्थिति में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:19:32