जम्मू-कश्मीर विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र आज, पहलगाम आतंकी हमले पर होगी चर्चा

Manoj Sinha News

जम्मू-कश्मीर विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र आज, पहलगाम आतंकी हमले पर होगी चर्चा
Jammu And Kashmir Assembly Special SessionPahalgam Terror Attackमनोज सिन्हा
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 77 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 55%
  • Publisher: 63%

अधिकारियों ने बताया कि पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने के वास्ते विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है.

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पहलगाम में हुए वीभत्स आतंकवादी हमले पर चर्चा करने के वास्ते 28 अप्रैल को विधानसभा का एक-दिवसीय विशेष सत्र बुलाया है. उपराज्यपाल ने एक आदेश में कहा, ‘‘मैं मनोज सिन्हा , केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर का उपराज्यपाल, जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, 2019 की धारा 18 के तहत मुझे प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जम्मू में 28 अप्रैल सोमवार सुबह 10.

30 बजे जम्मू-कश्मीर विधानसभा की बैठक आहूत करता हूं.''अधिकारियों ने बताया कि पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने के वास्ते विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है. जम्मू-कश्मीर मंत्रिमंडल ने उपराज्यपाल को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का परामर्श देने का बुधवार को फैसला किया था. मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व में बुधवार शाम को मंत्रिमंडल की बैठक हुई थी.{ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमलों में 26 लोगों की मौत हो गई थी. सरकार का कहना है कि इस घटना को पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने अंजाम दिया है. इस हमले के बाद से देश में गुस्सा है. लोग पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. सरकार ने इस हमले के बाद से सिंधु जल समझौता को निलंबित कर दिया है.इसके अलावा सरकार ने शार्ट टर्म वीजा पर भारत आए पाकिस्तानी नागरिकों को रविवार तक भारत छोड़ने का आदेश दिया था. इसके साथ ही सरकार ने अटारी सीमा के रास्ते होने वाले व्यापार को भी रोकने का आदेश दिया था. सरकार ने पाकिस्तान के उच्चायोग में कर्मचारियों की संख्या को सीमित कर दिया है. भारत आए पाकिस्तानी नागरिकों के वापस लौटने की डेडलाइन आज खत्म हो गई. पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने जब यह ऐलान किया कि भारत आए सभी नागरिकों को वापस लौटना होगा तो उसके बाद देश के अलग-अलग राज्यों में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों के वापस लौटने का सिलसिला लगातार जारी है. अमृतसर के अटारी बॉर्डर से अब तक कुल 537 पाकिस्तानी अपने वतन पाकिस्तान वापस गए हैं. वहीं 1387 भारतीय अब तक  पाकिस्तान से भारत वापस लौटे है. 

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

Jammu And Kashmir Assembly Special Session Pahalgam Terror Attack मनोज सिन्हा जम्मू-कश्मीर विधानसभा विशेष सत्र &Nbsp पहलगाम आतंकी हमला

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Pahalgam Terrorist Attack: 16 पर्यटकों की मौत, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबरPahalgam Terrorist Attack: 16 पर्यटकों की मौत, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबरजम्मू-कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में आज दोपहर करीब 2:30 बजे एक दर्दनाक आतंकी हमला हुआ, जिसमें 27 पर्यटकों की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
Read more »

दिल्ली में लैंडिंग से पहले ही पहलगाम पर PAK को मैसेज दे गए PM मोदी! नहीं इस्तेमाल किया पाकिस्तानी एयरस्पेसदिल्ली में लैंडिंग से पहले ही पहलगाम पर PAK को मैसेज दे गए PM मोदी! नहीं इस्तेमाल किया पाकिस्तानी एयरस्पेसजम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद जब पीएम मोदी भारत लौट रहे थे, उस वक्त पीएम मोदी का विमान पाकिस्तान के एयर स्पेस से होते हुए नहीं लौटा.
Read more »

इस एक्ट्रेस के पिता भी कश्मीर में पोस्टिंग के वक्त आतंकी हमले में हुए थे शहीद, पहलगाम की घटना के बाद छलका दर्दइस एक्ट्रेस के पिता भी कश्मीर में पोस्टिंग के वक्त आतंकी हमले में हुए थे शहीद, पहलगाम की घटना के बाद छलका दर्दमनोरंजन This Bollywood Actress Father Martyred In Kashmir: बीते दिन जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने बॉलीवुड की एक एक्ट्रेस के घाव को फिर से उभार दिया है.
Read more »

'हमें पाकिस्तानी सेना के कटे हुए सिर चाहिए', पहलगाम आतंकी हमले पर खौला मनोज मुंतशिर का खून'हमें पाकिस्तानी सेना के कटे हुए सिर चाहिए', पहलगाम आतंकी हमले पर खौला मनोज मुंतशिर का खूनमनोरंजन | बॉलीवुड Manoj Muntashir On Pahalgam Terror Attack: लिरिसिस्ट और स्क्रीन राइटर मनोज मुंतशिर ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले पर गहरी पीड़ा और रोष जाहिर किया है.
Read more »

Kaimur News: हिंदू समाज ने जलाया पाकिस्तान का झंडा, आतंकियों को कड़ी सजा की मांगKaimur News: हिंदू समाज ने जलाया पाकिस्तान का झंडा, आतंकियों को कड़ी सजा की मांगKaimur News: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में भभुआ शहर में हिंदू समाज ने आक्रोश मार्च निकाला और पाकिस्तान का झंडा जलाया.
Read more »

जम्मू-कश्मीर विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र आज, पहलगाम हमले पर CM उमर अब्दुल्ला सदन में देंगे जवाबजम्मू-कश्मीर विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र आज, पहलगाम हमले पर CM उमर अब्दुल्ला सदन में देंगे जवाबजम्मू कश्मीर विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र आज होगा जिसमें पहलगाम आतंकी हमले की निंदा का प्रस्ताव पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला सदन में जवाब देंगे। सत्र में हमले के बाद जम्मू कश्मीर के मौजूदा हालात पर चर्चा होगी और सरकार द्वारा आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई पर जोर दिया जाएगा। सीएम उमर अब्दुल्ला सदन में आतंकी हमले पर जवाब...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:46:50