जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बुधवार को बारिश और बर्फबारी की संभावना है। बर्फबारी के कारण कुछ सड़कें बंद हैं। हिमाचल प्रदेश में 20 से अधिक जिलों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। दिल्ली में बारिश और कोहरा की संभावना है।
भारत के पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बुधवार को बारिश और बर्फबारी की संभावना है। जम्मू-कश्मीर के ऊंचे इलाकों में जैसे गुलमर्ग, सोनमर्ग और जोजिला पास में मंगलवार को बर्फबारी हुई, जो आज भी जारी रहने की संभावना है। इसके कारण गुरेज-बांदीपुरा रोड, सेमथान-किश्तवाड़ और मुगल रोड बंद हैं। बर्फ हटाने का काम जारी है। वहीं, हिमाचल प्रदेश के 20 से अधिक जिलों में बारिश , बर्फबारी और बिजली गिरने की संभावना है। कुकमसेरी में रात का तापमान -5.
6°C रहा है।दिल्ली में मंगलवार को धूप खिली, लेकिन मौसम विभाग ने आज बारिश की संभावना जताई है। बादल छाए रहेंगे और सुबह अधिकांश जगहों पर घना कोहरा छाएगा। हरियाणा और पंजाब के ज्यादातर जिलों में तापमान 10°C रहा है। रात में तेज ठंड है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल में हल्की बारिश हो सकती है। 2 दिन के बाद राज्य के तापमान में 2-3°C की बढ़त होगी। उत्तर प्रदेश में 22-23 जनवरी को बारिश की संभावना है। रात में तेज ठंड के कारण गलन बरकरार रहेगी। हिमाचल प्रदेश के सोलंगनाला में बर्फ पिघलने और अटल टनल रोहतांग के पार सिस्सू में पर्यटन गतिविधियां बंद होने के चलते पर्यटकों की संख्या में धीरे-धीरे कमी आने लगी है। सोमवार को भी पर्यटक अटल टनल रोहतांग के पार केवल 4x4 वाहनों में ही पहुंच पाए। इस बार अभी तक कम बर्फबारी के चलते प्रसिद्ध पर्यटक स्थल सोलंगनाला में तेजी से बर्फ पिघल रही है। ग्रीन टैक्स बैरियर के आंकड़ों से देखा जाए तो बीते तीन दिनों में कुल 3540 वाहन ही आए हैं। पिछले सप्ताह के तीन दिनों का यह आंकड़ा पांच हजार वाहनों से ज्यादा था। होटल व्यवसायियों के अनुसार अब ऑक्यूपेंसी 80 प्रतिशत से घटकर 50 प्रतिशत रह गई है
बारिश बर्फबारी हिमाचल प्रदेश जम्मू-कश्मीर मौसम का पूर्वानुमान दिल्ली कोहरा
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
झारखंड में बारिश और कड़ाके की ठंडझारखंड में 24 दिसंबर को दक्षिण और मध्य जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। कोहरे की भी संभावना है और तापमान में कमी होगी।
Read more »
क्रिसमस से पहले हिमालय में बर्फबारी, राजस्थान और दिल्ली में बारिशजम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी; दिल्ली और राजस्थान में बारिश; हिमाचल में सड़कें बंद; कश्मीर में तापमान माइनस में
Read more »
उत्तर भारत में बर्फबारी से ठंड बढ़जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड बढ़ गई है। बर्फबारी से कई हाईवे और सड़कें बंद हैं।
Read more »
बारिश ने दिल्ली को ठंडा किया, पश्चिमी विक्षोभ का प्रभावदिल्ली में 27 साल बाद सबसे अधिक दिसंबर बारिश, पश्चिमी विक्षोभ से उत्तर भारत में बारिश और बर्फबारी, हिमाचल में शीतलहर चेतावनी, दिल्ली में प्रदूषण में कमी
Read more »
बर्फबारी से कश्मीर में यातायात प्रभावित, दिल्ली में तापमान गिरताजम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी से पर्यटन प्रभावित हुआ है।
Read more »
उत्तर भारत में बर्फबारी और घना कोहराजम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी, उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और कई राज्यों में घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी।
Read more »
