जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मुठभेड़ में एक जवान की मौत

United States News News

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मुठभेड़ में एक जवान की मौत
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 DW Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 511 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 208%
  • Publisher: 63%

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में गुरुवार सुबह से जारी मुठभेड़ में एक जवान की मौत हो गई है.

सैन्य कार्रवाई रोकने के लिए भारत-पाकिस्तान के बीच हुई थी सीधी बातचीत: जयशंकरजम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में जारी मुठभेड़ में एक जवान की मौत को स्किप करेंजम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में गुरुवार सुबह से जारी मुठभेड़ में एक जवान की मौत हो गई है.

भारतीय सेना की वाइट नाइट कॉर्प्स ने एक्स पर लिखा, “अभियान के दौरान भीषण गोलीबारी जारी है. गोलीबारी में हमारे एक बहादुर को गंभीर चोटें आईं और बेहतरीन चिकित्सा प्रयासों के बावजूद उसकी मौत हो गई. अभियान अभी जारी है.” वाइट नाइट कॉर्प्स ने गुरुवार सुबह एक पोस्ट कर इस मुठभेड़ के शुरू होने की जानकारी दी थी. उन्होंने एक्स पर लिखा था, आज सुबह जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर चलाए जा रहे एक संयुक्त अभियान के दौरान आतंकवादियों से संपर्क हुआ. जिसके बाद अतिरिक्त सैनिकों को तैनात किया गया और आतंकवादियों को खत्म करने के लिए अभियान जारी है.” इंडिया टुडे ने अपनी खबर में बताया है कि किश्तवाड़ में जारी मुठभेड़ में दो आतंकवादी भी मारे गए हैं. हालांकि, भारतीय सेना ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है.उत्तर कोरिया का नया युद्धपोत लॉन्च के दौरान क्षतिग्रस्तउत्तर कोरिया के राज्य मीडिया ने गुरुवार को बताया कि एक नए उत्तर कोरियाई नौसैनिक युद्धपोत की लॉन्चिंग विफल रही. सरकारी समाचार एजेंसी केसीएनए ने बताया कि किम जोंग उन ने इस दुर्घटना को 'लापरवाही के कारण हुआ एक आपराधिक कृत्य' बताया है. किम ने जून के अंत में सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी की सेंट्रल कमेटी की एक प्रमुख बैठक से पहले जहाज की मरम्मत का आदेश दिया है. किम ने कहा कि युद्धपोत की बहाली केवल एक व्यावहारिक मुद्दा नहीं है बल्कि सीधे राज्य के अधिकार से संबंधित एक राजनीतिक मुद्दा है. पिछले महीने प्योंगयांग ने एक 5,000 टन के युद्धपोत का अनावरण किया था. किम और दूसरे अधिकारियों ने युद्धपोत के एक परीक्षण में भाग लिया, जहां सुपरसोनिक और रणनीतिक क्रूज के साथ-साथ विमान-विरोधी मिसाइलों का भी प्रक्षेपण किया गया. यह स्पष्ट रूप से उसी श्रेणी का दूसरा जहाज था जो पूर्वी बंदरगाह शहर चोंगजिन में निर्माणाधीन था और क्षतिग्रस्त हो गया था.जर्मन चांसलर के चीफ ऑफ स्टाफ ने की रूस पर कड़े प्रतिबंधों की वकालतजर्मनी के नए चांसलर फ्रीडरिष मैर्त्स के चीफ ऑफ स्टाफ थॉर्स्टन फ्राई ने यूरोप को अपने सुविधा क्षेत्र से बाहर निकलने और रूस पर गैस या यूरेनियम पर प्रतिबंध जैसे और अधिक कड़े प्रतिबंध लगाने पर विचार करने की बात कही. उन्होंने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को यह जानकारी दी. यूरोपीय संघ और ब्रिटेन ने मंगलवार को यूक्रेन पर रूस के हमले को लेकर रूस के खिलाफ नए प्रतिबंधों की घोषणा की, जिसमें मॉस्को के तेल टैंकरों के शैडो फ्लीट और वित्तीय फर्मों को निशाना बनाया गया है जिन्होंने उसे अन्य प्रतिबंधों के प्रभाव से बचने में मदद की है. फ्राई ने एक साक्षात्कार में कहा कि यूरोपीय संघ के प्रतिबंधों का अगला दौर, जिसे वर्तमान में तैयार किया जा रहा है, मजबूत होना चाहिए जिसमें कुछ ऐसे उपाय भी शामिल होने चाहिए जो यूरोपीय संघ के अन्य देशों को प्रभावित कर सकते हैं. फ्राई ने पुतिन पर शांति चाहने का कोई इरादा नहीं रखने का आरोप लगाया, यह देखते हुए कि पिछले हफ्ते इस्तांबुल में यूक्रेन के साथ शांति वार्ता के दौरान भी रूस के हमले बिना रुके जारी रहे और तेज भी हुए. यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया हरियाणा के हिसार की जिला अदालत ने गुरुवार को यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, यूट्यूबर को कथित तौर पर संवेदनशील जानकारी साझा करने और पाकिस्तानी नागरिक के लगातार संपर्क में रहने के चलते गिरफ्तार किया गया है. वहीं, पुलिस का कहना है कि अभी तथ्यों की पुष्टि की जा रही है. बुधवार को हिसार पुलिस ने इस मामले में एक प्रेस नोट जारी किया. इसमें कहा गया था कि ज्योति मल्होत्रा के बारे में बहुत सी तथ्यहीन खबरें चल रही हैं, जिनका खंडन किया जा रहा है. प्रेस नोट में बताया गया कि आरोपी ज्योति की किसी भी सैन्य, रक्षा या रणनीतिक जानकारी तक पहुंच होने के बारे में कोई तथ्य अभी तक सामने नहीं आया है. यह भी कहा गया कि आरोपी की वॉट्सऐप चैट के बारे में भी अभी कोई टिप्पणी नहीं की जा सकती है. प्रेस नोट में यह भी कहा गया कि अभी तक सीधे तौर पर ऐसा कोई तथ्य सामने नहीं आया है, जिससे यह कहा जा सके कि आरोपी का संपर्क किसी आतंकवादी संगठन से था. साथ ही आरोपी के किसी भी आतंकवादी घटनाओं में शामिल होने के बारे में भी कोई तथ्य सामने नहीं आया है. सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, सभी सीमाओं को पार रहा है प्रवर्तन निदेशालयसुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि प्रवर्तन निदेशालय सभी सीमाओं को पार कर रहा है और संघीय ढांचे का उल्लंघन कर रहा है. तमिलनाडु सरकार और तमिलनाडु स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने यह टिप्पणी की. कानूनी मामलों की वेबसाइट बार एंड बेंच के मुताबिक, ईडी ने इसी साल मार्च में टीएएसएमएसी के मुख्यालय पर छापेमारी की थी. ईडी ने आरोप लगाया था कि कॉर्पोरेशन के अधिकारी शराब की बोतलों की कीमत बढ़ाने, टेंडर में गड़बड़ी करने और रिश्वतखोरी में शामिल थे जिसकी वजह से 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की वित्तीय अनियमितताएं हुईं. राज्य सरकार और टीएएसएमएसी ने ईडी की कार्रवाई के खिलाफ मद्रास हाईकोर्ट में अपील की लेकिन वहां उनकी याचिका खारिज हो गई. इसके बाद याचिकाकर्ता सुप्रीम कोर्ट पहुंचे. सरकार की तरफ से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कहा कि सरकार ने खुद घोटाले के आरोपों के चलते 41 एफआईआर दर्ज करवाई हैं. सिब्बल ने ईडी पर कर्मचारियों की निजता का उल्लंघन करने का भी आरोप लगाया. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में ईडी को नोटिस जारी किया. सीजेआई गवई ने ई़डी के वकील से पूछा कि आप व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर सकते हैं लेकिन कॉर्पोरेशन के खिलाफ आपराधिक मामला कैसे दर्ज किया जा सकता है. इसके साथ ही कोर्ट ने ईडी की कार्रवाई पर अंतरिम रोक लगा दी. ट्रंप प्रशासन ने स्वीकार किया कतर से गिफ्ट में मिला बोइंग विमानट्रंप प्रशासन ने कतर सरकार से मिला बोइंग 747 जेटलाइनर का विवादास्पद उपहार स्वीकार कर लिया है. अब वायुसेना को यह आकलन करने का निर्देश दिया गया है कि विमान को नए एयर फोर्स वन के रूप में संभावित उपयोग के लिए कितनी जल्दी अपग्रेड किया जा सकता है. पेंटागन के एक प्रवक्ता ने न्यूयॉर्क टाइम्स और समाचार एजेंसी एपी से इसकी पुष्टि की है. पेंटागन के मुख्य प्रवक्ता सीन पार्नेल ने बुधवार को एक बयान में कहा,"रक्षा सचिव ने सभी संघीय नियमों और विनियमों के अनुसार कतर से एक बोइंग 747 स्वीकार किया है. रक्षा विभाग यह सुनिश्चित करने के लिए काम करेगा कि संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति को ले जाने के लिए उपयोग किए जाने वाले विमान के लिए उचित सुरक्षा उपाय और कार्यात्मक मिशन आवश्यकताओं पर विचार किया जाए." विमान को राष्ट्रपति सुरक्षा मानकों को पूरा करने के लिए बड़े संशोधनों की आवश्यकता होगी, जिसमें मिसाइल रक्षा प्रणाली, सुरक्षित संचार और अन्य चीजें शामिल हैं. कांग्रेस के सदस्यों ने चिंता व्यक्त की है कि वायुसेना पर प्रक्रिया में तेजी लाने का दबाव डाला जा सकता है, जिससे सुरक्षा से जुड़े मामलों से समझौता हो सकता है. कतर के प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति को प्रभावित करने के किसी भी इरादे से यह कहते हुए इनकार किया कि यह उपहार पूरी सरकारी मंजूरी के साथ दिया गया था और इसका उद्देश्य अमेरिकी नीति को प्रभावित करना नहीं था.ट्रंप ने दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति के सामने उठाया नरसंहार का मुद्दाने बुधवार को दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने रामफोसा को एक वीडियो दिखाया और दावा किया कि दक्षिण अफ्रीका में श्वेत लोगों का नरसंहार किया जा रहा है. एक नाटकीय और तनावपूर्ण मुलाकात के दौरान ट्रंप ने एक वीडियो चलाया जिसमें श्वेत दक्षिण अफ्रीकी किसानों को घातक हिंसा का निशाना बनाने के आरोप लगाए गए थे. रामफोसा ने ट्रंप से कहा,"आपने जो देखा, जो भाषण दिए जा रहे थे, वह सरकारी नीति नहीं है." उन्होंने कहा कि उनकी सरकार वीडियो में व्यक्त किए गए विचारों के"पूरी तरह से खिलाफ" है. रामफोसा ने कहा,"दक्षिण अफ्रीका में एक बहुदलीय लोकतंत्र है जो लोगों को खुद को व्यक्त करने की इजाजत देता है, राजनीतिक दल विभिन्न नीतियों का पालन करते हैं." दक्षिण अफ्रीका के विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा है कि देश में"कोई भूमि जब्ती नहीं" है. ट्रंप ने रामफोसा को एक वीडियो और दस्तावेज प्रस्तुत किए जिसमें श्वेत दक्षिण अफ्रीकी किसानों को"नरसंहार" और"उत्पीड़न" का सामना करने और उनकी जमीन छीनने का दावा किया गया था. वाइट हाउस में ट्रंप से मिलने के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए, रामफोसा ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका में कोई नरसंहार नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि वह अमेरिकी निवेश के साथ दक्षिण अफ्रीकी अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना चाहते हैं, जिससे उनके देश में सुरक्षा मुद्दों से निपटने में मदद मिलेगी.पीएम मोदी ने 104 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन कियाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राजस्थान में पुनर्विकसित देशनोक स्टेशन का उद्घाटन किया और बीकानेर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई. पीएम मोदी ने 103 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का वर्चुअली उद्घाटन भी किया. इन सभी स्टेशनों का अमृत भारत स्टेशन स्कीम के तहत पुनर्विकास किया गया है. ये सभी स्टेशन पहले से ही मौजूद थे, लेकिन अब इनके बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाकर इन्हें आधुनिक बनाया गया है. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पीएम मोदी ने चूरू-सादुलपुर रेल लाइन की आधारशिला भी रखी. इसके अलावा, सूरतगढ़-फलोदी , फुलेरा-डेगाना , उदयपुर-हिम्मतनगर , फलोदी-जैसलमेर और समदड़ी-बाड़मेर रेल लाइन विद्युतीकरण की परियोजनाएं भी देश को सौंपीं. पीएम मोदी ने स्कूली बच्चों से बातचीत की और देशनोक में करणी माता मंदिर में दर्शन भी किए. उन्होंने देशनोक में ही एक जनसभा को भी संबोधित किया. उन्होंने कहा, “थोड़ी देर पहले विकास से जुड़ी 26 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का यहां शिलान्यास, लोकार्पण हुआ है. मैं इन परियोजनाओं के लिए देशवासियों को बधाई देता हूं."२२ मई २०२५भारत ने पाकिस्तान से की थी सीधी बातचीतभारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच सीधी बातचीत हुई थी. उन्होंने कहा कि भारत ने अमेरिका समेत हर देश को यह स्पष्ट कर दिया था कि अगर पाकिस्तान गोलीबारी रोकना चाहता है तो उन्हें हमसे यह कहना होगा, हम यह उनसे सुनना चाहते हैं. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, जयशंकर ने नीदरलैंड्स-आधारित एनओएस के साथ इंटरव्यू में बताया कि अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने उनके साथ और अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेडी वैंस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत की थी. उन्होंने कहा कि जब दो देशों के बीच संघर्ष चल रहा होता है तो अन्य देशों से फोन आना स्वाभाविक है.वॉशिंगटन में इस्राएली दूतावास के दो कर्मचारियों की गोलीबारी में मौतबुधवार रात वॉशिंगटन के कैपिटल यहूदी संग्रहालय के बाहर इस्राएली दूतावास के दो कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मेट्रोपॉलिटन पुलिस प्रमुख पामेला स्मिथ ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि 30 वर्षीय संदिग्ध ने चार लोगों के एक समूह के पास जाकर गोली चला दी, जब पीड़ित संग्रहालय में एक कार्यक्रम से निकल रहे थे. स्मिथ ने बताया कि संदिग्ध को सुरक्षा कर्मियों ने हिरासत में ले लिया. उन्होंने कहा कि हिरासत में लिए जाने के बाद वह शख्स"फ्री फिलिस्तीन" के नारे लगाने लगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने इन हत्याओं की निंदा की. उन्होंने ट्रूथ सोशल पर लिखा,"डीसी में ये भयानक हत्याएं, जो स्पष्ट रूप से यहूदी-विरोध पर आधारित हैं, अब समाप्त होनी चाहिए. घृणा और कट्टरवाद का संयुक्त राज्य अमेरिका में कोई स्थान नहीं है." विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि अधिकारी घातक गोलीबारी के लिए जिम्मेदार लोगों का पता लगाएंगे. उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया,"यह कायरतापूर्ण, यहूदी-विरोधी हिंसा का एक दुस्साहसिक कृत्य था. कोई गलती न करें, हम जिम्मेदार लोगों का पता लगाएंगे और उन्हें न्याय के कटघरे में लाएंगे."

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

DW Hindi /  🏆 8. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक जवान शहीदजम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक जवान शहीदउधमपुर में सेना और मुठभेड़ जारी है. इलाक में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की आशंका है. सेना इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन चला रही है.
Read more »

Jammu Kashmir Earthquake: किश्तवाड़ में महसूस किए गए भूकंप के झटके, दहशत में घरों से बाहर निकले लोगJammu Kashmir Earthquake: किश्तवाड़ में महसूस किए गए भूकंप के झटके, दहशत में घरों से बाहर निकले लोगजम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए जिसकी तीव्रता 2.
Read more »

जम्मू-कश्मीर के त्राल में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, पूरे इलाके की घेराबंदीजम्मू-कश्मीर के त्राल में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, पूरे इलाके की घेराबंदीजम्मू-कश्मीर के त्राल में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, पूरे इलाके की घेराबंदी
Read more »

जम्मू-कश्मीर मुठभेड़ में जैश के तीन आतंकवादी ढेर (लीड-1)जम्मू-कश्मीर मुठभेड़ में जैश के तीन आतंकवादी ढेर (लीड-1)जम्मू-कश्मीर मुठभेड़ में जैश के तीन आतंकवादी ढेर (लीड-1)
Read more »

छत्तीसगढ़: सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच एनकाउंटर, 26 नक्सली ढेर, एक जवान भी शहीदछत्तीसगढ़: सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच एनकाउंटर, 26 नक्सली ढेर, एक जवान भी शहीदछत्तीसगढ़ के कोंडागांव के अबूझमाड़ में सुरक्षाबलों ने बुधवार को मुठभेड़ में 26 नक्सलियों को मार गिराया है। इस मुठभेड़ में एक जवान शहीद भी हुआ है।
Read more »

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़, 3-4 दहशतगर्दों के घिरे होने की संभावनाजम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़, 3-4 दहशतगर्दों के घिरे होने की संभावनाजम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ के सिंहपोरा में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ जारी है, जिसमें तीन से चार आतंकवादियों के घिरे होने की संभावना है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:47:49