जम्मू नगर निगम चैत्र नवरात्रों के लिए बावे माता मंदिर और अन्य मंदिरों में विशेष सफाई अभियान चला रहा है। 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्रों के दौरान बावे माता मंदिर में 24 घंटे सफाई कर्मचारी तैनात रहेंगे।
जागरण संवाददाता, जम्मू। पावन चैत्र नवरात्रों के दौरान बावे माता मंदिर व आसपास की साफ-सफाई के लिए चौबीस घंटे सफाई कर्मचारी तैनात रहेंगे। नगर निगम के हेल्थ आफिसर समेत अन्य अधिकारी दौरे करेंगे ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों। जम्मू नगर निगम 19 मार्च से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्रों की तैयारियों में जुट गया है। जम्मू के प्रसिद्ध बावे माता मंदिर परिसर व आसपास विशेष ध्यान दिया जा रहा है जहां रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध करवाने के लिए निगम की हेल्थ विंग पिछले एक सप्ताह से बाहुफोर्ट क्षेत्र में सक्रिय है। कचरे और मलबे के ढेरों को हटाया जा रहा है। नवरात्र शुरू होने से पहले साफ-सफाई दुरुस्त कर दी जाएगी। इसके अलावा शहर के अन्य मंदिरों महामाया मंदिर, हरि की पौड़ी, श्री रघुनाथ मंदिर, रणवीरेश्वर मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, शिव मंदिर, पैसों वाले मंदिर, पीरखोह समेत सभी मंदिर परिसरों में साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान मंदिरों के आसपास साफ-सफाई के साथ चूना आदि डाला जाएगा। निगम के सेनिटरी आफिसर, सेनिटरी इंस्पेक्टर, सुपरवाइजर व निगरान इनकी देखरेख करेंगे। लोगों से अपील की जा रही है कि वे धार्मिक स्थलों पर प्रतिबंधित पालीथिन उपयोग न करें। तीन शिफ्ट में होगा काम जम्मू नगर निगम ने नवरात्रों के दौरान बावे माता मंदिर परिसर की साफ-सफाई के लिए तीन शिफ्ट में काम करने का निर्णय लिया है। इस दौरान चौबीस घंटे सफाई कर्मचारी तैनात रहेंगे। प्रत्येक शिफ्ट में पांच कर्मचारियों की तैनाती रहेगी ही। इतना ही नहीं संबंधित अधिकारियों को भी रोजाना दौरे करने होंगे। फिलहाल निगम करीब 20 लोगों की टीम के साथ काम निपटाने में जुटा हुआ है। हेल्थ आफिसर अभी से दौरे कर कामकाज पूरा करवाने में जुटे हुए हैं। पावन नवरात्रों के दौरान साफ-सुथरा वातावरण देने के लिए कवायद जारी है। बावे माता मंदिर समेत अन्य मंदिरों के आसपास सफाई का काम जारी है। बावे माता में चौबीस घंटे कर्मचारी तैनात रहेंगे। नवरात्र शुरू होने से पहले साफ-सफाई कर ली जाएगी। रात के समय में भी सफाई करेंगे। लाइटें ठीक की जा रहीं हैं। लोग भी सहयोग करें।’-डॉ.
विनोद शर्मा, हेल्थ आफिसर, जम्मू नगर निगम चमचमाएगा बाहुफोर्ट पावन नवरात्रों के दौरान जहां रंग-बिरंगी फसाद लाइटों से बाहुफोर्ट किले की दीवारें हर किसी को आकर्षित करेंगी तो वहीं बावे माता मंदिर परिसर, बाहुफोर्ट की मुख्य सड़कों व सार्वजनिक स्थलों पर लाइटों की मरम्मत की जा रही जा रही ताकि कहीं भी अंधेरा न रहे। करीब 50 लाइटों को बदलने और मरम्मत कार्यों को पूरा किया जा चुका है। नवरात्र शुरू होने से पहले सारे काम निपटा लिए जाएंगे। फिर रूटीन में निगरानी रहेगी। क्या कहते हैं अधिकारी नवरात्र पावन त्यौहार के रूप में मनाए जाते हैं। लिहाजा श्रद्धालुओं को साफ-सफाई समेत अन्य सुविधाएं पर्याप्त रूप में उपलब्ध करवाने के लिए जम्मू नगर निगम प्रयासरत है। अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सभी मंदिरों, सार्वजनिक स्थलों पर ध्यान फोक्स किया जा रहा है। कहीं भी गंदगी नहीं रहनी चाहिए। स्वच्छ माहौल मिलना चाहिए।’-डॉ. देवांश यादव, आयुक्त, जम्मू नगर निगम
Bawe Mata Temple Cleanliness Jammu Municipal Corporation Chaitra Navratri 2024 Temple Sanitation Jammu Bahu Fort Lighting 24/7 Cleaning Staff Religious Festival Hygiene Jammu Temples Jammu And Kashmir Jammu News Jammu Latest News Jammu News In Hindi Jammu Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दिल्ली विश्वविद्यालय पीएचडी प्रवेश: 24 मार्च तक करें आवेदन, जानें प्रक्रिया और शुल्कदिल्ली विश्वविद्यालय ने पीएचडी कार्यक्रम फेज-2 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 24 मार्च तक विश्वविद्यालय के आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश 'पीएचडी-2024' ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से होगा, जिसका उद्देश्य प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना है। आवेदन से पहले पात्रता मानदंड जांचना आवश्यक है।...
Read more »
Punjab Weather: पंजाब में अचानक बदला मौसम, कहीं बारिश तो कहीं ओलावृष्टि; 24 घंटे में 10 डिग्री गिरा तापमानलुधियाना में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम अचानक बदल गया। तेज हवाओं और बारिश से तापमान 24 घंटे में 10 डिग्री गिरकर 22 डिग्री सेल्सियस हो गया, जिससे ठंडक लौट आई।
Read more »
गोरखपुर में दारोगा भर्ती परीक्षा में दूसरे दिन 72 अभ्यर्थी हुए शामिल, 24 केंद्रों पर हुआ एग्जामगोरखपुर में उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक दारोगा भर्ती परीक्षा रविवार को शांतिपूर्ण संपन्न हुई। कुल 14,205 अभ्यर्थी 72 प्रतिशत शामिल हुए। परीक्षा दो पालियों में 24 केंद्रों पर आयोजित की गई।
Read more »
इंडिया पोस्ट 17 मार्च से शुरू करेगा '24 स्पीड पोस्ट' सेवा, 24 घंटे में मिलेगी डिलीवरीइंडिया पोस्ट 17 मार्च से शुरू करेगा '24 स्पीड पोस्ट' सेवा, 24 घंटे में मिलेगी डिलीवरी
Read more »
बलरामपुर के तुलसीपुर में देवीपाटन मेला की तैयारियां तेज, सफाई का चला विशेष अभियानदेवीपाटन मंदिर पर लगने वाले मेले की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कुल 450 सफाईकर्मी तीन शिफ्टों में 24 घंटे काम करेंगे।
Read more »
निवेशकों की नज़र मैक्रो संकेतों और इंस्टीट्यूशनल गतिविधियों पर टिकीपिछले 24 घंटों में क्रिप्टो बाजार स्थिर रहा, बिटकॉइन $72,440 और इथेरियम $2,177 पर कारोबार कर रहा है। गवर्नेंस टोकन और AI बिग डेटा सेक्टर में तेजी देखी गई।
Read more »
