जम्मू-कश्मीर में 10 अप्रैल तक सभी स्कूलों में लड़कियों के लिए होंगे अलग शौचालय, समय पर काम पूरा करने के निर्देश

J&K Schools News

जम्मू-कश्मीर में 10 अप्रैल तक सभी स्कूलों में लड़कियों के लिए होंगे अलग शौचालय, समय पर काम पूरा करने के निर्देश
Girls' ToiletsDigital EducationChief Secretary Jammu Kashmir
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 75 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 78%
  • Publisher: 53%

मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने 5वें मुख्य सचिव सम्मेलन के कार्यों को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने डिजिटल और आईटी आधारित शिक्षा पर जोर दिया। 10 अप्रैल तक सभी स्कूलों में लड़कियों के लिए अलग शौचालय उपलब्ध कराने का लक्ष्य है।

राज्य ब्यूरो, जम्मू। मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने पांचवें मुख्य सचिव सम्मेलन से जुड़े कार्यों को तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को प्रत्येक पहल के लिए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर मिशन मोड में काम करने को कहा। उन्होंने जोर दिया कि सभी विषयों के लिए गुणवत्तापूर्ण डिजिटल सामग्री उपलब्ध कराई जाए और बच्चों को कक्षा तीन से ही आईटी आधारित शिक्षा से जोड़ा जाए। बताया गया कि 92.

29 प्रतिशत स्कूलों में लड़कियों के लिए अलग से शौचालय उपलब्ध हैं और 2575 पर निर्माण जारी है। आगामी 10 अप्रैल तक सभी स्कूलों को इस सुविधा से लैस करने का लक्ष्य है। यहां शुक्रवार को स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव ने योजनाओं को बिना देरी के तेजी से लागू करने को कहा। डिजिटल शिक्षा के क्षेत्र में जेकेई-पाठशाला पहल के तहत पांच चैनल शुरू किए गए हैं और 11 नए चैनल जोड़ने का प्रस्ताव भेजा गया है। इसके अलावा 544 शैक्षणिक वीडियो तैयार किए गए हैं। आईटी आधारित शिक्षा पर जोर राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत निपुण भारत मिशन को कक्षा पांच तक बढ़ाया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर में मार्च 2028 तक पूर्ण साक्षरता हासिल करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें 14 जिले पहले ही 95 प्रतिशत से अधिक साक्षरता स्तर प्राप्त कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में सुधार राज्य के समग्र विकास के लिए बेहद जरूरी है और शिक्षण गुणवत्ता में सुधार ही छात्रों की भागीदारी, नामांकन और निरंतरता सुनिश्चित कर सकता है। 2030 तक सभी स्कूलों में होंगी बुनियादी सुविधाएं उन्होंने विद्या समीक्षा केंद्र पहल को और मजबूत करने के निर्देश दिया। विभाग ने वर्ष 2030 तक सभी स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक 1420 कंप्यूटर-एडेड लर्निंग सेंटर और 1588 आईसीटी लैब स्थापित किए जा चुके हैं, जबकि हजारों स्मार्ट क्लासरूम और अतिरिक्त लैब स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निगरानी और जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि इन सुधारों का प्रभाव जमीनी स्तर पर दिखाई देना चाहिए, जिससे प्रदेश में एक मजबूत, समावेशी और भविष्य के अनुरूप शिक्षा प्रणाली विकसित हो सके।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Girls' Toilets Digital Education Chief Secretary Jammu Kashmir Atal Dulloo School Infrastructure NEP 2020 Nipun Bharat Mission Vidya Samiksha Kendra Jammu Jammu News Jammu Latest News Jammu News In Hindi Jammu Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

'10 लाख हिंदू लड़कियों के मुस्लिम घरों में विवाह' वाले बयान पर आक्रोशि‍त नाजनीन अंसारी ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द के खिलाफ दी तहरीर'10 लाख हिंदू लड़कियों के मुस्लिम घरों में विवाह' वाले बयान पर आक्रोशि‍त नाजनीन अंसारी ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द के खिलाफ दी तहरीरस्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के '10 लाख हिंदू लड़कियों के मुस्लिम घरों में विवाह' संबंधी विवादास्पद बयान के खिलाफ दलित महिला परिषद ने वाराणसी में प्रदर्शन किया।
Read more »

सिलाव की मंजुला ने 'पीएमएफएमई' योजना से खड़ा किया 10 लाख का मसाला उद्योग, 30 से अधिक लोगों को दिया रोजगारसिलाव की मंजुला ने 'पीएमएफएमई' योजना से खड़ा किया 10 लाख का मसाला उद्योग, 30 से अधिक लोगों को दिया रोजगारसिलाव की मंजुला ने 'पीएमएफएमई' योजना से खड़ा किया 10 लाख का मसाला उद्योग, 30 से अधिक लोगों को दिया रोजगार
Read more »

10-15 प्रतिशत घट सकता है फर्टिलाइजर और यूरिया का उत्पादन, कच्चे माल की कीमतें बढ़ीं10-15 प्रतिशत घट सकता है फर्टिलाइजर और यूरिया का उत्पादन, कच्चे माल की कीमतें बढ़ींपश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के चलते सप्लाई चेन में आई रुकावटों से फर्टिलाइजर और यूरिया के सालाना घरेलू उत्पादन पर 10-15 प्रतिशत तक का असर पड़ सकता है।
Read more »

IPL 2026: विस्फोटक बल्लेबाजी से खिताब जीतना चाहेगी सनराइजर्स हैदराबाद, 2016 में जीती थी पहली ट्रॉफीIPL 2026: विस्फोटक बल्लेबाजी से खिताब जीतना चाहेगी सनराइजर्स हैदराबाद, 2016 में जीती थी पहली ट्रॉफीआईपीएल के पिछले कुछ सीजनों से अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए चर्चा में रहने वाली टीम सनराइजर्स हैदराबाद को 10 साल से इसके खिताबी परिणाम नहीं मिले हैं।
Read more »

केंद्र ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 10 रुपए प्रति लीटर घटाईकेंद्र ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 10 रुपए प्रति लीटर घटाईकेंद्र ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 10 रुपए प्रति लीटर घटाई
Read more »

रांची में बढ़ी एलपीजी संकट: 1.5 लाख उपभोक्ताओं को 15 दिन का इंतजार, होटल-रेस्टोरेंट प्रभावितरांची में बढ़ी एलपीजी संकट: 1.5 लाख उपभोक्ताओं को 15 दिन का इंतजार, होटल-रेस्टोरेंट प्रभावितरांची में एलपीजी गैस की गंभीर किल्लत है, जिससे इंडियन ऑयल के 1.5 लाख उपभोक्ता 10-15 दिनों तक होम डिलीवरी का इंतजार कर रहे हैं।
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:06:04