जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस की सियासी जमीन मजबूत करने की कवायद तेज, जिला स्तर के बाद अब ब्लाक इकाइयों का होगा गठन

Congress J&K News

जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस की सियासी जमीन मजबूत करने की कवायद तेज, जिला स्तर के बाद अब ब्लाक इकाइयों का होगा गठन
Jammu Kashmir CongressPolitical BaseBlock Units
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 92 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 85%
  • Publisher: 53%

कांग्रेस जम्मू-कश्मीर में अपनी सियासी जमीन मजबूत करने में जुटी है। जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद अब ब्लॉक स्तर पर इकाइयां गठित की जा रही हैं। प्रदेश अध्यक्ष तारिक हमीद करा के नेतृत्व में पार्टी जमीनी स्तर पर पहुंच बढ़ाने और संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने का लक्ष्य रख रही है। मनरेगा बचाओ और राज्य का दर्जा बहाल करने जैसे मुद्दों पर अभियान चल...

राज्य ब्यूरो, जम्मू। जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस अपनी सियासी जमीन को मजबूत करने के लिए सक्रिय है। लंबे समय के बाद जिला प्रधान की नियुक्तियों के बाद अब ब्लाक स्तर पर इकाइयों का गठन करने जा रही है। संगठनात्मक गतिविधियों को तेजी देने का मकसद यह है कि पार्टी का आधार जमीनी सतह पर मजबूत बनाया जाए। अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच बनाई जाए। प्रदेश प्रधान तारिक हमीद करा के आने के बाद पार्टी की संगठन गतिविधियों को बल मिला है। करा को प्रधान बने हुए डेढ़ साल के करीब का समय बीत गया है। उनके प्रयास थे कि जिला स्तर पर पार्टी को मजबूत किया जाए। उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाते हुए जिला प्रधानों की नियुक्ति की। जम्मू कश्मीर में पार्टी ने कुल 21 जिला प्रधान बनाए हैं जिसमें जम्मू जिला ग्रामीण व जम्मू जिला शहरी शामिल है। जिला प्रधानों ने अपनी जिम्मेदारी संभाल कर गतिविधियों को तेजी देना शुरु कर दिया है। इस समय पार्टी का मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान व जम्मू कश्मीर के राज्य के दर्जे की बहाली के मुद्दे को लेकर अभियान चल रहा है। जिला स्तर पर इस अभियान को तेजी देने के लिए जिला प्रधान सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। प्रदेश प्रधान तारिक हमीद करा का कहना है कि हम जल्द ही जम्मू कश्मीर में अपनी ब्लाक स्तर की इकाइयों को मजबूत करने जा रहा है। इससे जम्मू सतह पर पार्टी मजबूत होगी। यह प्रक्रिया भी जल्द ही शुरु होने वाली है। ब्लाक स्तर पर इकाइयों के गठन के बाद प्रदेश कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा ने कहा कि पार्टी आने वाले बजट सत्र में जनहित मुद्दों, जम्मू कश्मीर के राज्य के दर्जे की बहाली, बेरोजगारी, अस्थायी कर्मियों की परेशानियों, मनरेगा की जगह नया कानून लागू के विरोध से संबंधित मुद्दों को विधानसभा में उठाएगी। बताते चलें कि कांग्रेस के जम्मू कश्मीर में मात्र छह विधायक है। इनमें एक विधायक जम्मू संभाग से है। पांच विधायक कश्मीर से संबंध रखने वाले हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी की ब्लाक स्तर पर इकाइयों को मजबूत करने की दिशा में काम शुरु हो रहा है। हमारी कोशिश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच बनाने की है।.

राज्य ब्यूरो, जम्मू। जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस अपनी सियासी जमीन को मजबूत करने के लिए सक्रिय है। लंबे समय के बाद जिला प्रधान की नियुक्तियों के बाद अब ब्लाक स्तर पर इकाइयों का गठन करने जा रही है। संगठनात्मक गतिविधियों को तेजी देने का मकसद यह है कि पार्टी का आधार जमीनी सतह पर मजबूत बनाया जाए। अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच बनाई जाए। प्रदेश प्रधान तारिक हमीद करा के आने के बाद पार्टी की संगठन गतिविधियों को बल मिला है। करा को प्रधान बने हुए डेढ़ साल के करीब का समय बीत गया है। उनके प्रयास थे कि जिला स्तर पर पार्टी को मजबूत किया जाए। उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाते हुए जिला प्रधानों की नियुक्ति की। जम्मू कश्मीर में पार्टी ने कुल 21 जिला प्रधान बनाए हैं जिसमें जम्मू जिला ग्रामीण व जम्मू जिला शहरी शामिल है। जिला प्रधानों ने अपनी जिम्मेदारी संभाल कर गतिविधियों को तेजी देना शुरु कर दिया है। इस समय पार्टी का मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान व जम्मू कश्मीर के राज्य के दर्जे की बहाली के मुद्दे को लेकर अभियान चल रहा है। जिला स्तर पर इस अभियान को तेजी देने के लिए जिला प्रधान सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। प्रदेश प्रधान तारिक हमीद करा का कहना है कि हम जल्द ही जम्मू कश्मीर में अपनी ब्लाक स्तर की इकाइयों को मजबूत करने जा रहा है। इससे जम्मू सतह पर पार्टी मजबूत होगी। यह प्रक्रिया भी जल्द ही शुरु होने वाली है। ब्लाक स्तर पर इकाइयों के गठन के बाद प्रदेश कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा ने कहा कि पार्टी आने वाले बजट सत्र में जनहित मुद्दों, जम्मू कश्मीर के राज्य के दर्जे की बहाली, बेरोजगारी, अस्थायी कर्मियों की परेशानियों, मनरेगा की जगह नया कानून लागू के विरोध से संबंधित मुद्दों को विधानसभा में उठाएगी। बताते चलें कि कांग्रेस के जम्मू कश्मीर में मात्र छह विधायक है। इनमें एक विधायक जम्मू संभाग से है। पांच विधायक कश्मीर से संबंध रखने वाले हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी की ब्लाक स्तर पर इकाइयों को मजबूत करने की दिशा में काम शुरु हो रहा है। हमारी कोशिश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच बनाने की है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Jammu Kashmir Congress Political Base Block Units District Presidents Tariq Hameed Karra MGNREGA Campaign Statehood Restoration Jammu And Kashmir Jammu Jammu News Jammu Latest News Jammu News In Hindi Jammu Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-04-01 21:56:50