IMD Weather Forecast State Wise Update; Follow Jammu Kashmir, Himachal Pradesh, Uttarakhand snowfall, Delhi, Punjab, Haryana, Rajasthan, Bihar, Jharkhand, Madhya Pradesh, Maharashtra Forecast Alert Latest Updates On Dainik Bhaskar.
MP-राजस्थान में आज भी बारिश; तीन राज्यों में तापमान 40 डिग्री के पारदेश में गर्मी के मौसम में बर्फबारी, बारिश, ओले गिरने का दौर लगातार जारी है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज बर्फबारी का अलर्ट है। इन राज्यों के कुछ इलाकों में रविवार को स्नोफॉल देखने को मिला था। इन्हीं तीन राज्यों में ओले गिरने की भी संभावना जताई गई है। उधर, देश के 10 राज्यों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें उत्तर प्रदेश, पंजाब, दिल्ली ,हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर, बिहार, झारखंड शामिल है।मौसम विभाग ने बताया कि हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में आज 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी चलेगी। इसके अलावा देश के कुछ राज्यों में गर्मी का भी असर देखने को मिल रहा है। तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, झारखंड, महाराष्ट्र और ओडिशा में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। वहीं, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ जिलों में आज हीटवेव भी चल सकती है।मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में अगले 48 घंटे तक आंधी-तूफान, बारिश और ओले गिरेंगे। आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा 16 से 19 अप्रैल तक हीटवेव का अलर्ट है। ओडिशा और बंगाल के कई इलाकों में ओले गिरने का भी अलर्ट है।मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और महाराष्ट्र में तापमान 2-4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ेगा।मध्य प्रदेश: जबलपुर और छिंदवाड़ा समेत 12 जिलों में हल्की बारिश, कल से गर्मी का असर मध्य प्रदेश में बारिश का दौर आज सोमवार को भी जारी रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों ने जबलपुर, भिंड, छिंदवाड़ा, विदिशा समेत 12 जिलों में हल्की बारिश का अनुमान जताया है। हालांकि, ओले या तेज आंधी का अलर्ट नहीं है। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा। दिन के टेम्प्रेचर में 2 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है।राज्य में अधिकतम तापमान में आज कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार मधुबनी, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल और अररिया में बारिश होने की संभावना है। विभाग की माने तो मंगलवार से गुरुवार के बीच अधिकतम तापमान में 2 से 4 में डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।हिमाचल प्रदेश: रोहतांग-लाहौल में बर्फबारी, सियोबाग का पारा 14.
8 डिग्री तक गिरा, आज बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट हिमाचल प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने से रोहतांग दर्रा सहित लाहौल स्पीति के अधिक ऊंचे क्षेत्रों में हल्का हिमपात और अन्य क्षेत्रों में बीते 24 घंटे के दौरान बारिश हुई है। इससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आज के लिए भी बारिश, तूफान और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।झारखंड: गर्मी से राहत नहीं, तापमान 40 डिग्री के पार जाने की संभावना, 20 अप्रैल तक ऐसा ही रहेगा मौसम झारखंड में आज मौसम शुष्क रहेगा। प्रदेश के कई जिलों में सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है। आने वाले दिनों में तापमान 40 डिग्री के पार जाने की संभावना है। हालांकि, कई जिलों मं हल्के बादल छाए रहेंगे, लेकिन फिलहाल गर्मी से कोई निजात मिलने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार 20 अप्रैल तक राज्य में मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। तापमान में बढ़त दर्ज की जा रही है, जो अधिकतम 38 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को पार कर सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। राज्य में अगले चार से पांच दिनों के अंदर तापमान में 3 से 4 डिग्री के बढ़ने के आसार हैं।एक हफ्ते तक केरल में कई सभाएं करेंगे; 3 अप्रैल को वायनाड से नामांकन भरा थाराउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी होगी; सुप्रीम कोर्ट में गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका पर सुनवाईNDA कैंडिडेट्स के लिए प्रचार करेंगे; मार्च में 5 दिन में दक्षिण भारत के 8 दौरे किए थे
Rajasthan Haryana Weather Forecast Daily Weather Report IMD Weather Forecast News Bhopal Indore Jabalpur
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
AC कीजिए ऑफ! दिल्ली से UP-बिहार तक कूल रहेगा मौसम, बारिश के साथ गिरेंगे ओले... IMD का अपडेटWeather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 14 से 15 अप्रैल के बीच बारिश, बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान में भी अगले तीन दिनों तक बारिश, आंधी तूफान का अलर्ट है.
Read more »
Weather : पहाड़ से मैदान तक बदला मौसम का मिजाज, 10 राज्यों में 15 अप्रैल तक ओलावृष्टि और तूफान की चेतावनीजम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश समेत पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों और उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है।
Read more »
Weather Update: दिल्ली-NCR में बूंदाबांदी से बदला मौसम, आज इन राज्यों में बारिश का अलर्टWeather Update: कल यानी रविवार को हुई हल्की बारिश ने दिल्ली-एनसीआर के मौसम में हल्की ठंडक की मौजूदगी दर्ज कराई है, जिससे लोगों ने भीषण गर्मी में राहत की सांस ली है.
Read more »
