जम्मू-कश्मीर के राजौरी में पाकिस्तान की गोलाबारी में अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट की मौत, उमर अब्दुल्ला ने दी जानकारी

United States News News

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में पाकिस्तान की गोलाबारी में अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट की मौत, उमर अब्दुल्ला ने दी जानकारी
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 8 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 6%
  • Publisher: 51%

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में पाकिस्तान की गोलाबारी में अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट की मौत, उमर अब्दुल्ला ने दी जानकारी

जम्मू, 10 मई । शनिवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में पाकिस्तान की तरफ से की गई गोलाबारी में एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी की मौत हो गई। यह अधिकारी राजौरी के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट थे।इस दुखद खबर की पुष्टि खुद मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने की। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में लिखा, राजौरी से दुखद समाचार मिला है। हमने जम्मू-कश्मीर प्रशासन के एक समर्पित अधिकारी को खो दिया। कल ही वे उपमुख्यमंत्री के साथ जिले का दौरा कर रहे थे और मेरी अध्यक्षता में ऑनलाइन बैठक में शामिल हुए थे। आज उनके घर पर पाकिस्तान की गोलाबारी हुई जिसमें उनकी जान चली गई। इस दुखद घटना पर दुख जताने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।पिछले तीन दिनों से पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में ड्रोन हमले कर रहा था, जिनमें से ज्यादातर ड्रोन भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने नष्ट कर दिए।जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह श्रीनगर में दो जोरदार धमाके हुए, वहीं जम्मू के अखनूर कस्बे में तीन बड़े धमाकों की आवाज सुनाई दी। पुंछ में भी इस तरह के धमाके सुने गए। गोलाबारी से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है और हजारों लोग सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं।पुंछ में बाजार बंद हैं और जम्मू, सांबा, कठुआ, राजौरी और पुंछ जिलों के स्कूल-कॉलेज भी बंद कर दिए गए हैं। शुक्रवार शाम को जम्मू शहर में पूरी तरह ब्लैकआउट कर दिया गया। जम्मू-कश्मीर में सभी स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय बंद कर दिए गए हैं। स्थिति की समीक्षा 12 मई को की जाएगी।भारतीय वायुसेना ने श्रीनगर एयरपोर्ट का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया है और वहां से सभी नागरिक उड़ानें रोक दी गई हैं। पिछले तीन दिनों से श्रीनगर से सऊदी अरब के लिए हज उड़ानें भी बंद हैं।22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके के आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की थी, जिसके बाद पाकिस्तान बौखलाहट में भारत में सैन्य और नागरिक ठिकानों पर हमले कर रहा है।--आईएएनएसएएस/ Advertismentडिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Pahalgam Terrorist Attack: युद्ध हुआ तो पाकिस्तानी चले जाएंगे 100 साल पीछेPahalgam Terrorist Attack: युद्ध हुआ तो पाकिस्तानी चले जाएंगे 100 साल पीछेजम्मू-कश्मीर के पहलगाम के बैसरन में हुए भीषण आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान जाने के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त राजनयिक कदम उठाए.
Read more »

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुलाया जम्मू-कश्मीर विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र, पहलगाम आतंकी हमले पर होगी चर्चाउपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुलाया जम्मू-कश्मीर विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र, पहलगाम आतंकी हमले पर होगी चर्चाजम्मू-कश्मीर मंत्रिमंडल ने बुधवार को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की अध्यक्षता में हुई बैठक में उपराज्यपाल को यह सत्र करने की सलाह दी थी।
Read more »

Pahalgam Attack के बाद PM Modi से पहली बार मिले Omar Abdullah, जानें किन मुद्दों पर हुई बातPahalgam Attack के बाद PM Modi से पहली बार मिले Omar Abdullah, जानें किन मुद्दों पर हुई बातPahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला की पीएम मोदी से मुलाकात | पहलगाम में आतंकी हमले के बाद दोनों नेताओं के बीच पहली बैठक | 
Read more »

पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर नियंत्रण रेखा पर की भारी गोलाबारी, एक जवान शहीदपाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर नियंत्रण रेखा पर की भारी गोलाबारी, एक जवान शहीदपाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर नियंत्रण रेखा पर की भारी गोलाबारी, एक जवान शहीद
Read more »

India-Pakistan War: राजौरी-पुंछ में एलओसी पर धमाकों की आवाज, स्थिति का जायजा लेने जम्मू निकले सीएम उमर अब्दुल्लाIndia-Pakistan War: राजौरी-पुंछ में एलओसी पर धमाकों की आवाज, स्थिति का जायजा लेने जम्मू निकले सीएम उमर अब्दुल्लाराजौरी-पुंछ में एलओसी पर धमाकों की आवाज सुनी गई। पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलाबारी की। इस बीच जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने एक्स पर पोस्ट किया कि कल रात जम्मू शहर और संभाग के अन्य हिस्सों में पाकिस्तानी ड्रोन के असफल हमले के बाद स्थिति का जायजा लेने के लिए मैं जम्मू जा रहा...
Read more »

पाकिस्तान की गोलाबारी में जम्मू-कश्मीर के अधिकारी की मौत, CM उमर अब्दुल्ला ने जताया दुखपाकिस्तान की गोलाबारी में जम्मू-कश्मीर के अधिकारी की मौत, CM उमर अब्दुल्ला ने जताया दुखIndia Pakistan Tension BREAKING NEWS: Srinagar में 2 तेज धमाकों की आवाज | NDTV India
Read more »



Render Time: 2026-04-02 17:55:58