जम्मू-कश्मीर : कुपवाड़ा में मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, दो जवान घायल (लीड-1)
श्रीनगर, 27 जुलाई । उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के त्रेहगाम सेक्टर में शनिवार को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया है। जबकि, गोली लगने से सेना के दो जवान घायल हो गए हैं। सेना ने एक बयान में कहा, नियंत्रण रेखा पर माछिल सेक्टर के कामकारी में एक चौकी पर आतंकियों ने साथ मुठभेड़ हुई है। इसमें एक पाकिस्तानी मारा गया है और हमारे दो जवान घायल हो गए हैं। इलाके में अतिरिक्त बल भेज दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, एलओसी पर सैनिकों ने कुछ आतंकवादी गतिविधियों को देखा। इसके बाद आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। इलाके में ऑपरेशन अभी भी जारी है। आतंकवादी पाकिस्तानी सेना की मदद से जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ के प्रयास कर रहे हैं। 18 जुलाई को कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश को सेना ने नाकाम कर दिया था, जिसमें दो आतंकवादी मारे गये थे। 24 जुलाई को पुंछ जिले के कृष्णा घाटी क्षेत्र के बटाल सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की एक और कोशिश को नाकाम कर दिया था, जिसमें एक आतंकवादी मारा गया और सेना का एक जवान शहीद हो गया था। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि मुठभेड़ घुसपैठ की कोशिश के कारण हुई है या नियंत्रण रेखा के पार से सक्रिय आतंकवादियों द्वारा किया गया कोई अन्य प्रयास था। घुसपैठ की इन कोशिशों को पिछले दो महीनों में जम्मू डिवीजन के पहाड़ी जिलों में आतंकवादियों द्वारा किए गए गंभीर हमलों की पृष्ठभूमि में देखा जा रहा है। यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Jammu Kashmir : कुलगाम में जवानों और आतंकियों के बीच हुईं दो मुठभेड़, चार आतंकी ढेर; एक जवान बलिदानजम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सेना जवानों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में चार आतंकी ढेर हुए हैं। वहीं, एक जवान बलिदान हो गया।
Read more »
Jammu-Kashmir: कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक दहशतगर्द ढेर; सर्च ऑपरेशन जारीजम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है।
Read more »
Kupwara Encounter: कुपवाड़ा के लोलाब में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर, एक जवान घयालKupwara Encounter: कुपवाड़ा के लोलाब में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर, ए जवान घयाल
Read more »
Kupwara Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में एनकाउंटर, एक आतंकी को पहुंचाया जहन्नुम,1 जवान घायलJammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में इन दिनों आतंकी घटनाओं में काफी ज्यादा इजाफा हुआ है. अभी तक आतंकी घटनाएं कश्मीर घाटी में सामने आती थीं, लेकिन अब जम्मू में भी दहशतगर्द एक्टिव हो गए हैं.
Read more »
जम्मू-कश्मीर : कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, तीन जवान घायलजम्मू-कश्मीर : कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, तीन जवान घायल
Read more »
जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 1 आतंकी ढेर, 3 जवान घायलहाल के दिनों में जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच कई मुठभेड़ें हुई हैं, जिनमें कई आतंकवादी मारे गए हैं. जबकि सेना के कई जवान शहीद हुए हैं.
Read more »
