जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों ने सेना के एक ट्रक को निशाना बनाया, जिसमें पांच सैनिक मारे गए और पांच घायल हो गए. आतंकियों की तलाश में सेना ऑपरेशन चला रही है.
तस्वीर: Imago/Zuma Pressजम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सोमवार को आतंकियों ने सेना के काफिले पर घात लगाकर हमला किया. मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक हल्के और भारी वाहनों से युक्त सेना के गश्ती दल पर दो दिशाओं से गोलीबारी की गई.
सुरक्षाबल जब कठुआ के बडनोटा में तलाशी अभियान चला रहे थे, उसी वक्त उनपर हमला हुआ. अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती हमले के बाद आतंकवादियों ने सेना की गाड़ियों पर ग्रेनेड फेंका और फिर गोलीबारी शुरू कर दी. सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की लेकिन आतंकवादी पास के जंगल में भाग गए.इस हमले में कितने आतंकवादी शामिल हैं, उनकी संख्या का पता नहीं चल पाया है. मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक आतंकवादियों ने ऐसी जगह पर हमला किया, जिसके एक तरफ पहाड़ी है और दूसरी तरफ खड़ी ढलान है. इस हमले के बाद इलाके में अतिरिक्त बल भी भेजा गया. अधिकारियों के मुताबिक आतंकियों की तलाश जारी है और मंगलवार को स्पेशल फोर्स के जवान भी ऑपरेशन में शामिल हो गए.के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कठुआ में आतंकी हमले में पांच सैनिकों के मारे जाने पर दुख जताया है. सोशल मीडिया एक्स पर राजनाथ सिंह ने लिखा,"कठुआ के बडनोटा में आतंकवादी हमले में हमारे पांच बहादुर सैनिकों की मौत पर गहरा दुख है." उन्होंने आगे लिखा,"आतंकवाद विरोधी अभियान चलाए जा रहे हैं और हमारे सैनिक क्षेत्र में शांति और व्यवस्था कायम रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं."जम्मू और कश्मीर में आतंकवाद आमतौर पर कश्मीर घाटी क्षेत्र पर हावी रहा है, लेकिन पिछले कुछ महीनों में जम्मू क्षेत्र में भारतीय सेना पर हमलों में वृद्धि देखी गई है. पिछले एक महीने में जम्मू क्षेत्र में यह पांचवां ऐसा हमला है, जिसमें भारतीय सेना को नुकसान हुआ है. वहीं पिछले 48 घंटों में जम्मू क्षेत्र में भारतीय सेना पर यह दूसरा हमला है. सात जुलाई को राजौरी जिले में सेना के कैंप पर हमला हुआ था, जिसमें सेना का एक जवान घायल हुआ था. इससे पहले दक्षिण कश्मीर में 6 और 7 जुलाई को दो अलग-अलग मुठभेड़ों में छह आतंकवादी मारे गए थे और दो सैनिकों की मौत हुई थी., जिसके कारण बस के खाई में गिरने से नौ लोगों की मौत हो गई थी. घटना के कुछ दिनों बाद आतंकवादियों ने कठुआ के एक गांव पर हमला किया था, जब सुरक्षाबल वहां पहुंचे तो गोलीबारी में एक सीआरपीएफ जवान और दो आतंकवादी मारे गए. विपक्षी नेता राहुल गांधी ने कहा कि सेना पर ये कायरतापूर्ण हमले बेहद निंदनीय है. उन्होंने एक्स पर लिखा,"एक महीने के भीतर पांचवां आतंकवादी हमला देश की सुरक्षा और हमारे सैनिकों के जीवन के लिए एक बड़ा झटका है. इस तरह के लगातार आतंकवादी हमलों का समाधान खोखले भाषणों और झूठे वादों से नहीं, बल्कि कड़ी कार्रवाई से निकलेगा. इस दुख की घड़ी में हम मजबूती से देश के साथ खड़े हैं." 3 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में कहा था कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई अपने अंतिम चरण में है और बचे हुए नेटवर्क को नष्ट करने के लिए बहुआयामी रणनीति अपनाई जा रही है. राज्य सभा में बोलते हुए प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि पिछले 10 सालों में केंद्र शासित प्रदेश में आतंकवादी घटनाओं में कमी आई है.कम होने के बजाय बढ़ती जा रही हैं.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Rajasthan News: बन गई सहमति, आतंकी हमले में मारे गए परिजनों को 50 लाख का मुआवजा देगी राज्य सरकारChomu, Rajasthan News: जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले में राजस्थान के चौमूं के भी निवासी मारे गए. Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
कठुआ में बड़ा आतंकी हमलाBreaking News: जम्मू कश्मीर के कठुआ में आतंकी हमले के बाद सेना का एनकाउंटर शुरू. सेना ने एक आतंकी Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
डोडा के चतरागला में आतंकी हमलाBreaking News: जम्मू कश्मीर के कठुआ में आतंकी हमले के बाद सेना का एनकाउंटर शुरू. सेना ने एक आतंकी Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
पंजाब में कई रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी, लश्कर-ए-तैयबा के नाम से आई चिट्ठीBomb Threats: जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले में मारे गए आतंकियों की मौत का बदला लेने के लिए आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के नाम से चिट्ठी भेजी गई है.
Read more »
बारामूला में आतंकी और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, पीएम के दौरे से पहले ऑपरेशन तेजजम्मू कश्मीर में हाल के दिनों में कई आतंकी घटनाएं हुई है. सुरक्षा बलों और आतंकियों के मुठभेड़ में कई आतंकी मारे गए हैं.
Read more »
बारामूला में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, 2 हमलावर ढेरजम्मू कश्मीर में हाल के दिनों में कई आतंकी घटनाएं हुई है. सुरक्षा बलों और आतंकियों के मुठभेड़ में कई आतंकी मारे गए हैं.
Read more »
