जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद हो रहे हैं विधानसभा चुनाव, ये मुद्दे होंगे अहम

Jammu & Kashmir Assembly News

जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद हो रहे हैं विधानसभा चुनाव, ये मुद्दे होंगे अहम
Jammu Kashmir ElectionJammu And Kashmir ElectionJammu And Kashmir Elections
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 93 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 62%
  • Publisher: 51%

जम्मू-कश्मीर में चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले इस बात पर चर्चा तेज है कि पार्टियां किन मुद्दों पर एक-दूसरे के खिलाफ राजनीतिक तौर पर आमने-सामने होंगी.

जम्मू-कश्मीर में चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले इस बात पर चर्चा तेज है कि पार्टियां किन मुद्दों पर एक-दूसरे के खिलाफ राजनीतिक तौर पर आमने-सामने होंगी.जम्मू-कश्मीर में 10 साल के लंबे अंतराल के बाद विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं.

यह चुनाव ऐतिहासिक हैं क्योंकि जम्मू-कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित किए जाने और अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद यह पहला चुनाव है. इस चुनाव में कई बड़े और जटिल मुद्दे सामने होंगे, जिन पर राजनीतिक दलों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा.आपको बता दें कि इस बार का चुनाव परिसीमन के बाद हो रहा है, जिसने चुनावी समीकरणों को पूरी तरह से बदल दिया है. परिसीमन के बाद जम्मू क्षेत्र में 6 सीटों का इजाफा हुआ है, जिससे कुल सीटों की संख्या 43 हो गई है, जो पहले 37 थी. वहीं, कश्मीर क्षेत्र में अब 47 सीटें हैं, जो पहले 46 थीं. इस पुनर्व्यवस्था ने दोनों क्षेत्रों में राजनीतिक दलों की रणनीतियों को नया रूप दिया है.वहीं चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव को तीन चरणों में आयोजित करने का निर्णय लिया है. पहला चरण 18 सितंबर को, दूसरा चरण 25 सितंबर को और तीसरा व अंतिम चरण 1 अक्टूबर को होगा. नतीजों की घोषणा 4 अक्टूबर को की जाएगी. यह चुनाव केवल राजनीतिक ही नहीं, बल्कि ऐतिहासिक दृष्टिकोण से भी बेहद महत्वपूर्ण होंगे क्योंकि 2019 में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद पहली बार लोकतांत्रिक प्रक्रिया यहां फिर से बहाल हो रही है.इसके अलावा आपको बता दें कि इस चुनाव में प्रमुख रूप से अनुच्छेद 370, पूर्ण राज्य का दर्जा, आतंकी घटनाओं में बढ़ोतरी और सुरक्षा का मुद्दा हावी रहने की संभावना है. नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी जैसी पार्टियों ने पहले ही पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग उठाई है. उमर अब्दुल्ला ने यहां तक कहा है कि यदि जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं दिया गया, तो वे चुनाव नहीं लड़ेंगे. साथ ही, पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद और हाल के समय में जम्मू-कश्मीर में बढ़ी हुई आतंकी घटनाएं भी चुनाव में प्रमुख मुद्दे बने रहेंगे. वहीं 2019 में लद्दाख को जम्मू-कश्मीर से अलग किया गया था, जिसे वापस जोड़ने की मांग भी जोर पकड़ सकती है.इस बार चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद की नई पार्टी भी मैदान में उतर रही है, जो चुनावी समीकरणों में नया मोड़ ला सकती है. आजाद की पार्टी किस हद तक वोटरों को प्रभावित करेगी, यह देखना दिलचस्प होगा.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

Jammu Kashmir Election Jammu And Kashmir Election Jammu And Kashmir Elections Hindi News Jammu Kashmir Elections Jammu Kashmir Election News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Budget 2024: बजट में चुनावी राज्यों को क्या मिला, जानें महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड और जम्मू-कश्मीर की स्थिति?Budget 2024: बजट में चुनावी राज्यों को क्या मिला, जानें महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड और जम्मू-कश्मीर की स्थिति?Election States Budget Allocation: इस साल के अंत में तीन राज्यों महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव होने हैं।
Read more »

J&K Election : चुनाव आयोग की टीम आज पहुंचेगी कश्मीर, विधानसभा चुनाव तैयारियों की करेगी समीक्षाJ&K Election : चुनाव आयोग की टीम आज पहुंचेगी कश्मीर, विधानसभा चुनाव तैयारियों की करेगी समीक्षाजम्मू-कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनाव जल्द होंगे।
Read more »

Jammu : जम्मू-कश्मीर में दो किलोमीटर के दायरे में होंगे मतदान केंद्र, न्यूनतम सुविधाएं होंगी सुनिश्चितJammu : जम्मू-कश्मीर में दो किलोमीटर के दायरे में होंगे मतदान केंद्र, न्यूनतम सुविधाएं होंगी सुनिश्चितभारत के मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव में सभी मतदान केंद्र दो किलोमीटर के दायरे में होंगे।
Read more »

Jammu : उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव जल्द होने की उम्मीद, अभी माकूल माहौलJammu : उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव जल्द होने की उम्मीद, अभी माकूल माहौलजम्मू-कश्मीर में बहुत जल्द विधानसभा चुनाव होने की उम्मीद है।
Read more »

Assembly Election Date Announcement Live: जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में कब होंगे विधानसभा चुनाव? थोड़ी देर में EC करेगा तारीखों का ऐलानAssembly Election Date Announcement Live: जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में कब होंगे विधानसभा चुनाव? थोड़ी देर में EC करेगा तारीखों का ऐलानचुनाव आयोग शुक्रवार को जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करने जा रहा है. इसके साथ ही कहा जा रहा है कि आयोग उत्तर प्रदेश और बिहार विधानसभा उपचुनाव की तारीखों का भी ऐलान कर सकता है. जम्मू कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. आखिरी बार जम्मू कश्मीर में 2014 में चुनाव हुए थे.
Read more »

Jammu Kashmir Assembly Election: जम्मू-कश्मीर को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ने ऐसा क्या कहा, जो बजने लगीं तालियांJammu Kashmir Assembly Election: जम्मू-कश्मीर को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ने ऐसा क्या कहा, जो बजने लगीं तालियांचुनाव आयोग ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का एलान कर दिया है। जम्मू कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव होंगे। जम्मू कश्मीर में आखिरी बार 2014 में चुनाव हुए थे। जम्मू-कश्मीर में तीन चरण में विधानसभा चुनाव होगा।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 10:21:43