इस बीच, आतंकवादियों और आतंकी संपर्कों पर अपनी व्यापक कार्रवाई जारी रखते हुए सुरक्षा बलों ने बांदीपोरा जिले के चोटीपोरा गांव में एक आतंकवादी के घर को ध्वस्त कर दिया।
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में अज्ञात बंदूकधारियों ने एक सामाजिक कार्यकर्ता को गोली मार दी। इसके बाद व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, गुलाम रसूल मगरे को शनिवार शाम कांडीखास इलाके में उसके घर के पास अज्ञात बंदूकधारियों ने उसे गोली मार दी थी। गुलाम रसूल के पेट और बायीं कलाई में गोली लगी। इसके बाद गंभीर हालत में उसे हंदवाड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस गुलाम रसूल की हत्या के वास्तविक कारण का पता लगाने का प्रयास कर रही है।.
इस बीच, आतंकवादियों और आतंकी संपर्कों पर अपनी व्यापक कार्रवाई जारी रखते हुए सुरक्षा बलों ने बांदीपोरा जिले के चोटीपोरा गांव में एक आतंकवादी के घर को ध्वस्त कर दिया। अब तक जिन आतंकियों के घर ध्वस्त किए गए हैं उनमें लश्कर-ए-तैयबा के आदिल हुसैन ठोकर, जाकिर अहमद गनई, अमीर अहमद डार, आसिफ शेख, शाहिद अहमद कुट्टे, अहसान उल हक अमीर, जैश-ए-मोहम्मद के अमीर नजीर वानी, जमील अहमद शेर गोजरी, द रेजिस्टेंस फ्रंट के अदनान सफी डार और फारूक अहमद तेदवा शामिल हैं।सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, अहसान उल हक ने 2018 में पाकिस्तान में प्रशिक्षण लिया और हाल ही में घाटी में घुसपैठ की थी। लश्कर कमांडर शाहिद अहमद कुट्टे कई राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों में शामिल रहा है और जाकिर अहमद गनी कई आतंकवाद-संबंधी गतिविधियों में कथित संलिप्तता के लिए निगरानी में था।.अधिकारियों ने बताया कि फारूक अहमद तेदवा पाकिस्तान से अपनी गतिविधियां चला रहा है। वहीं, थोठर पर मंगलवार को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में सीधे तौर पर शामिल होने का संदेह है। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि ध्वस्तीकरण और तलाशी का उद्देश्य जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी तंत्र को नष्ट करना है।पहलगाम के बैसरन मैदान में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद अब तक कश्मीर में आतंकवादियों के 10 घरों को ध्वस्त किया जा चुका है। इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी। पहलगाम आतंकी हमले में अब तक 175 संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। .Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ेंप्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Pahalgam Terrorist Attack: 16 पर्यटकों की मौत, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबरजम्मू-कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में आज दोपहर करीब 2:30 बजे एक दर्दनाक आतंकी हमला हुआ, जिसमें 27 पर्यटकों की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
Read more »
पहलगाम आतंकी हमले पर दुनिया शोक मना रही- उधर ‘कश्मीर मुद्दे’ पर पाकिस्तान को तुर्की दे रहा समर्थनPahalgam Terrorist Attack: कश्मीर के पर्यटक शहर पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में कम से कम 26 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए.
Read more »
बिहार से आतंकवाद पर PM मोदी का कड़ा संदेश, जेडीयू ने बताया ‘राष्ट्रीय पुरुषार्थ’Bihar Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के मधुबनी जिले से जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए आतंकवादियों को चेतावनी दी.
Read more »
Pahalgam Attack: कश्मीर में छह आतंकियों के घर किए गए ध्वस्त, पहलगाम हमले के बाद से एक्शन में भारतीय सेनाIndian security Forces blast house of six terrorists Pahalgam Attack: कश्मीर में छह आतंकियों के घर किए गए ध्वस्त, पहलगाम हमले के बाद से एक्शन में भारतीय सेना राज्य | जम्मू कश्मीर
Read more »
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सामाजिक कार्यकर्ता की हत्या, आतंकवादियों ने घर में घुसकर मारी गोलीजम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में संदिग्ध आतंकवादियों ने 45 वर्षीय सामाजिक कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी, अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने शनिवार देर रात कंडी खास स्थित अपने आवास में गुलाम रसूल मगरे पर गोली...
Read more »
पहलगाम हमले के बाद आतंकियों के खिलाफ एक्शन तेज, अब तक 10 के घर किए गए तबाह; हिरासत में 175 संदिग्धजम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में एक सामाजिक कार्यकर्ता की अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घ रसूल मगरे नाम के इस कार्यकर्ता को शनिवार को उसके घर के पास गोली मारी गई थी। इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। इस बीच सुरक्षाबलों ने बांदीपोरा में एक और आतंकवादी के घर को ध्वस्त कर दिया। अब तक 10 आतंकियों के घर तबाह किए जा चुके...
Read more »
