जमीन बेचने और टेंडल दिलाने के नाम पर 40 लाख की धोखाधड़ी, 10 साल बाद दर्ज हुई FIR

Land Fraud Case News

जमीन बेचने और टेंडल दिलाने के नाम पर 40 लाख की धोखाधड़ी, 10 साल बाद दर्ज हुई FIR
Tender Fraud40 Lakh FraudFIR Filed After 10 Years
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 63 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 73%
  • Publisher: 53%

एक व्यक्ति को जमीन बेचने और टेंडर दिलाने के नाम पर 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी का शिकार बनाया गया। इस मामले में, घटना के दस साल बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उसे जमीन और सरकारी टेंडर के नाम पर धोखा दिया गया, जिसके कारण उसे भारी नुकसान...

जागरण संवाददाता, देहरादून। देहरादून में भूमि बेचने और टेंडर दिलाने के नाम पर आराेपितों ने दो व्यक्तियों के साथ अलग-अलग 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी की, जिसमें पटेलनगर में एक प्रापर्टी डीलर ने फौजी से भूमि बेचने का फर्जी एग्रीमेंट कर 40 लाख रुपये हड़पे। कैंट में एक आरोपित ने ओएनजीसी के सेवानिवृत्त अधिकारी को टेंडर दिलाने का झांसा देकर उनसे 17 लाख रुपये ठगे। भूमि बेचने का मुकदमा कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ। जबकि टेंडर की घटना में 10 साल बाद एफआईआर दर्ज हुई है। प्रापर्टी डीलर ने फौजी से फर्जी एग्रीमेंट कर हड़पे 23 लाख सेना में सिपाही पद पर तैनात मूल रूप से गांव नींबूचौढ़ जिला पौड़ी गढ़वाल निवासी विरेंद्र सिंह ने कोर्ट को सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि 19 मई 2022 को देहरादून में एक पुराने दोस्त से मुलाकात की। उन्होंने उससे देहरादून में भूमि खरीदने की इच्छा जताई। इस पर उसने अपने एक अन्य दोस्त के माध्यम से उनकी मुलाकात विरासत प्रापर्टी के स्वामी शिवम विहार कारगी थाना पटेलनगर निवासी मुकेश कमाडी से कराई। उसने उन्हें देहरादून में कई भूमि दिखाईं। 21 मई 2022 को उन्होंने बंजारावाला में 92 वर्ग मीटर भूमि पसंद की। सौदे की बात हुई तो प्रापर्टी डीलर ने उसे अपनी भूमि होना बताया और 28.

50 लाख रुपये में सौदा तय हुआ। छह जून 2022 को उन्होंने 23 लाख रुपये एडवांस रुपये देकर प्रापर्टी डीलर से एग्रीमेंट करा लिया। शेष पांच लाख रुपये तीन महीने बाद बैनामा होने के दौरान देने की बात पक्की हुई। पांच सितंबर 2022 को जब उन्होंने उससे बैनामा कराने को कहा तो वह टालामटोली करने लगा। कई बार कहने के बाद वह गाली-गलौज् कर पर उतारू हाे गया और जान से मारने की धमकी देने लगा। पटेलनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा। 10 साल बाद दर्ज हुई एफआईआर कैंट कोतवाली क्षेत्र के मंदिर लेन वनस्थली बल्लूपुर निवासी 83 वर्षीय राजेंद्र प्रसाद भट्ट ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह ओएनजीसी से वरिष्ठ अधिकारी पद से सेवानिवृत्त हैं। साल 2014-15 में किदवई गली, छज्जपुर शाहदरा दिल्ली निवासी राहुल ने टेंडर दिलाने के नाम पर 16.96 लाख रुपये हड़पे। उसे विभिन्न तिथियों में भुगतान किया है। पूर्व में शिकायत की गई, लेकिन थाने की ओर से कोई कार्रवाई हुई। प्रभारी निरीक्षक केके लुंठी ने बताया कि आरोपित ने पीड़ित को फोन कर शिक्षा से संबंधित टेंडर दिलाने का झांसा देकर दोगुना कमाने का प्रस्ताव दिया था। जिससे राजी होकर पीड़ित ने आरोपित के बताए बैंक खाते में रुपयों का भुगतान किया था। यह पूरा सौदा फोन काल पर ही हुआ था। हाल ही में पीड़ित ने ई-एफआईआर में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Tender Fraud 40 Lakh Fraud FIR Filed After 10 Years Land Deal Fraud Fraud In Land Selling Fraud In Tender Process Financial Fraud Case Police Investigation Fraud Case Dehradun News Dehradun Latest News Dehradun News In Hindi Dehradun Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

बिहार चुनाव: हर तीसरे उम्मीदवार पर क्रिमिनल केस, 40 फीसदी करोड़पतिबिहार चुनाव: हर तीसरे उम्मीदवार पर क्रिमिनल केस, 40 फीसदी करोड़पतिADR की रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि बिहार विधानसभा चुनाव के 32 फीसदी उम्मीदवारों पर आपराधिक केस हैं, 27 फीसदी पर गंभीर आरोप. CPI और CPI(M) के सभी उम्मीदवार अपराधी घोषित हुए. 40 फीसदी करोड़पति और आधे स्नातक उम्मीदवारों के बीच यह रिपोर्ट राजनीति में अपराध और पैसे की सच्चाई दिखाती है.
Read more »

जयपुर सेंट्रल जेल में सुरक्षा चूक: 40 से ज्यादा मोबाइल बरामद, कैदी फरारजयपुर सेंट्रल जेल में सुरक्षा चूक: 40 से ज्यादा मोबाइल बरामद, कैदी फरारजयपुर की सेंट्रल जेल में सुरक्षा व्यवस्था फिर सवालों के घेरे में, पिछले एक महीने में 40 से ज्यादा मोबाइल फोन बरामद हुए, जबकि जेल से दो कैदी फरार हो गए। जेल प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं।
Read more »

शादी के 40 साल बाद कॉमेडियन की पहली डेट, पत्नी संग हुआ रोमांटिक, बोला- बच्चों में...शादी के 40 साल बाद कॉमेडियन की पहली डेट, पत्नी संग हुआ रोमांटिक, बोला- बच्चों में...पॉपुलर कॉमेडियन सुदेश लहरी कपल रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' में दिखाई दे रहे हैं. पत्नी ममता लहरी संग उनके बॉन्ड को काफी पसंद किया जा रहा है.
Read more »

डोली पर बैठ गुफा तक पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति कोविंद, 40 मिनट तक लगाया ध्यानडोली पर बैठ गुफा तक पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति कोविंद, 40 मिनट तक लगाया ध्यानपूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दूनागिरि पर्वतमाला स्थित महावतार बाबा की गुफा में 40 मिनट तक ध्यान लगाया। उन्होंने योगदा आश्रम प्रभारी स्वामी वासुदेवानंद गिरि के साथ क्रियायोग पर चर्चा की। स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया और छात्राओं ने उन्हें चित्र भेंट किए। कोविंद ने इस आध्यात्मिक क्षेत्र में दोबारा आने की इच्छा जताई और बाद में नैनीताल के लिए...
Read more »

दिल्ली मेट्रो को प्रदूषण के कारण रोज लगाने पड़ेंगे 40 एक्स्ट्रा फेरे, जानें क्योंदिल्ली मेट्रो को प्रदूषण के कारण रोज लगाने पड़ेंगे 40 एक्स्ट्रा फेरे, जानें क्योंदिल्ली में प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। सड़कों पर प्राइवेट गाड़ियों की संख्या कम करने के मकसद से डीएमआरसी ने मेट्रो को रोजाना 40 अतिरिक्त फेरे चलाने का फैसला किया है। दिल्ली मेट्रो के मैनेजिंग डायरेक्टर विकास कुमार ने बुधवार को मेट्रो फेज-4 के निर्माण स्थलों का दौरा...
Read more »

UP: बेटे के नाम कराई 40-40 लाख की चार बीमा पॉलिसी... फिर मां ने प्रेमी संग मिलकर इसलिए कराया कत्ल; पूरी कहानीUP: बेटे के नाम कराई 40-40 लाख की चार बीमा पॉलिसी... फिर मां ने प्रेमी संग मिलकर इसलिए कराया कत्ल; पूरी कहानीवह मां थी। नाम भी था ममता... पर पति की मौत के बाद वह गैर पुरुष के प्रेम में पड़ गई गई। बेटे को इसकी भनक लग गई तो वह संबंधों में बाधा बन
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:17:36