जमात-ए-इस्लामी पर प्रतिबंध से कश्मीरी ख़फ़ा क्यों: ग्राउंड रिपोर्ट
जमात ऐ इस्लामी जम्मू कश्मीर भारत की जमात ऐ इस्लामी हिन्द से अलग है. ये आरएसएस की तरह कैडर पर आधारित पार्टी है. आपातकालीन में आरएसएस के साथ जमात पर भी प्रतिबन्ध लगाया गया था. इसे भारत सरकार अलगाववादी और पाकिस्तान समर्थक बताती है.
इसने अतीत में कई चुनाव लड़े हैं, लेकिन फहीम रमजान के मुताबिक़ उनकी पार्टी का चुनाव प्रणाली पर भरोसा उठा गया है. पार्टी ने 2003 में चुनाव कभी न लड़ने का फैसला किया था, लेकिन कश्मीर में कई लोगों के विचार में पिछले विधान सभा चुनाव में जमात के कैडर की मदद से ही महबूबा मुफ़्ती की पीडीपी ने जमात के गढ़ दक्षिण कश्मीर में कई सीटें जीती थीं. जमात पर लगी पाबंदी के बाद इसके मुख्यालय में अब ताला लग लग गया है. इसके दर्जनों नेता हिरासत में. कुछ अंडरग्राउंड भी हैं. सरकार का दावा है कि जमात पर पाबंदी लगाने का उसका फ़ैसला सही है.जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने फोन पर बीबीसी को इसकी वजह ये बताई,"दुनिया भर में जमात ए इस्लामी जैसी संस्थाएं ही शिक्षा और लोगों की मदद करने जैसे काम की आड़ में टेररिज़्म की फंडिंग, उसको बढ़ाने और रेडिकलाइज़ेशन का काम करती हैं. यहाँ जमात बड़े पैमाने पर कट्टरता फैला रहा था अपने मदरसों में." राज्य में जमात के स्कूलों का जाल बिछा है, इनमें धार्मिक पढ़ाई के इलावा आधुनिक शिक्षा देने का दावा किया जाता है. शोपियां में जमात की विचारधारा वाले इस धार्मिक स्कूल में 650 बच्चे पढ़ते हैं. इस स्कूल को चलाने वाली सिराजुल उलूम एजुकेशनल सोसायटी के अध्यक्ष मोहम्मद यूसुफ़ मंटू कहते हैं उनके स्कूल में बच्चों को"नैतिक और धार्मिक शिक्षा के इलावा आधुनिक पढ़ाई भी दी जाती है." मंटू ने बताया प्रशासन उनके स्कूल भी आया था लेकिन इसे सील नहीं किया. वो इस पाबन्दी पर खेद प्रकट करते हैं,"जमात ऐ इस्लामी जम्मू-कश्मीर को केंद्रीय सरकार शक की निगाह से देख रही है. ग्राउंड में ऐसा नज़र नहीं आ रहा है. मेरे ख्याल में ये अच्छी बात नहीं है उन्होंने इस पर पाबन्दी लगाई है. हिंदुस्तान के लिए, क़ौम के लिए, कश्मीर के लिए मेरे ख्याल में मुश्किलात में बढ़ावा कर दिया है." जमात पर पहले भी पाबंदी लगाई जा चुकी है. साल 1975 और 1993 में. सवाल ये है कि क्या पार्टी पर पाबंदी से कट्टरता कम होगी? चरमपंथी हमले बंद होंगे?नताशा राथर एक मानव अधिकार कैम्पेनर हैं, जिनका काम दूर दराज़ के इलाक़ों में आम लोगों से मिलना है. वो कहती हैं,"अगर आप बोलना चाह रहे हैं कि जमात लोगों में अपनी विचारधारा पैदा कर रही है और हिंदुस्तान के ख़िलाफ़ लोगों को खड़ा कर रही है तो यह ग़लत होगा. अगर जमात ए इस्लामी जैसे संगठन ना भी हों तो कश्मीर के लोगों में इतनी साझदारी आ चुकी है कि हम एक ऑक्यूपेशन में रह रहे हैं, और हमें इस ऑक्यूपेशन से लड़ना है ताकि हम एक समूह की हैसियत से जीवित रह सकें." सरकार मानती है कि जमात की विचारधारा ख़त्म नहीं होगी. लेकिन जैसा कि राज्यपाल कहते हैं इसकी गतिविधियों में कमी आएगी,"मैं ये मानता हूँ कि इससे जमात ख़त्म नहीं होगी लेकिन इससे जमात की एक्टिविटी पर अंकुश लगेगा, इससे कट्टरता के फैलाव में रुकावट आएगी, इससे वो जिस तरह की एक्टिविटी कर रहे थे वो रुकेगी." राज्य के बुद्धिजीवी भी इस प्रतिबन्ध के ख़िलाफ़ हैं. उनका कहना है कि इससे नतीजा उल्टा होगा. शैख़ शौकत हुसैन स्कूल ऑफ़ लीगल स्टडीज़ के अध्यक्ष हैं,"ये कॉंटेरप्रोडक्टिव होगा. इससे जमात की लोकप्रियता बढ़ेगी."कश्मीर यूनिवर्सिटी में इंस्टिट्यूट ऑफ़ कश्मीर स्टडीज़ के इब्राहिम वाणी कहते हैं ये फ़ैसला लोकतंत्र के ख़िलाफ़ है."इस पाबंदी से कश्मीर में सिकुड़ा हुआ सियासी स्पेस और भी सिकुड़ जाएगा." कश्मीर के युवा भी भारत सरकार के इस फ़ैसले के ख़िलाफ़ नज़र आते हैं. श्रीनगर के लाल चौक पर खड़े एक युवा ने कहा,"उन्होंने जो जमात ऐ इस्लामी पर पाबंदी लगाई है उससे कोई फ़ायदा नहीं होगा, उससे समाज में तनाव और बढ़ेगी. एक और युवा ने कहा,"देखिए बैन करने से टेंस हालात और टेंस हो सकते हैं. तो इससे कुछ होने वाला तो है नहीं." पाबंदी पांच साल के लिए हैं. नताशा आथर ने कहा कि अभी चुनाव आने वाले हैं. ये पाबंदी भारत में लोगों को खुश करने के लिए लगाई गई है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
केंद्र सरकार ने जमात-ए-इस्लामी संगठन पर लगाया बैन– News18 हिंदीपुलिस अधिकारियों का कहना है कि जमात ने आतंक को बढ़ावा देने में सक्रिय भूमिका निभाई है.
Read more »
जम्मू-कश्मीर: सरकार ने उठाया बड़ा कदम, अलगाववादी समूह जमात-ए-इस्लामी पर लगाया प्रतिबंधसरकार ने अलगाववादी समूह जमात-ए-इस्लामी जम्मू-कश्मीर को कथित रूप से राष्ट्र विरोधी और विध्वंसकारी गतिविधियों के लिये गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत को प्रतिबंधित कर दिया.
Read more »
केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जम्मू-कश्मीर के जमात-ए-इस्लामी संगठन पर लगाया प्रतिबंध- Amarujalaकेंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जम्मू-कश्मीर के जमात-ए-इस्लामी संगठन पर लगाया प्रतिबंध JamaatEIslami JammuKashmir CentralGovernment
Read more »
मोदी सरकार ने जमात-ए-इस्लामी जम्मू-कश्मीर पर प्रतिबंध लगायानई दिल्ली। सरकार ने अलगाववादी समूह जमात-ए-इस्लामी जम्मू-कश्मीर को राष्ट्र विरोधी और विध्वंसकारी गतिविधियों के लिए गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत गुरुवार को प्रतिबंधित कर दिया।
Read more »
जमात-ए-इस्लामी संगठन पर लगा 5 साल का बैन, यह है वजहकेंद्र सरकार के मुताबिक, JEL को राष्ट्रविरोधी और विध्वंसक ‘गतिविधियों’ में शामिल होने के कारण बैन किया है।
Read more »
जम्मू-कश्मीर में जमात-ए-इस्लामी पर प्रतिबंध के बाद और कसी नकेल-Navbharat TimesNews in Hindi: सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ा ऐक्शन लेते हुए पाकिस्तान में कार्रवाई करने के अलावा कश्मीर में जमात-ए-इस्लामी संगठन पर प्रतिबंध लगा दिया है। जानिए इसके अस्तित्व और विस्तार की पूरी कहानी, जो पाकिस्तान तक फैली है।
Read more »
जमात-ए-इस्लामी पर प्रतिबंध केंद्र की प्रतिशोध की कार्रवाई: महबूबा मुफ्तीमहबूबा मुप्ती ने कहा, ‘आप एक विचारधारा को कैद नहीं कर सकते हैं. हम एक लोकतांत्रिक देश में रहते हैं और एक प्रजातंत्र में विचारों की लड़ाई होती है.
Read more »
जमात-ए-इस्लामी पर बैन से भड़कीं महबूबा- गरीबों के मददगारों पर रोक क्यों?पीडीपी की अध्यक्ष ने कहा कि देश में लोगों की पीट-पीट कर हत्या करने की घटनाओं के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई, जबकि कश्मीर में ‘गरीबों की मदद करने वाले एक सामाजिक संगठन’ को प्रतिबंधित किया जाता है।
Read more »
जमात-ए-इस्लामी पर बैन लगाने के होंगे गंभीर परिणाम: महबूबा मुफ्ती– News18 हिंदीपीडीपी अध्यक्ष ने कहा देश में लिंचिंग की घटनाओं के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है लेकिन कश्मीर में गरीबों की मदद करने में शामिल एक सामाजिक संगठन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.
Read more »
